Tuesday, November 10, 2026
12:34 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

देहरादून:  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजेंद्र नगर स्ट्रीट नंबर-04 में नवनिर्मित ट्यूबवेल का शुभारंभ कर उसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों को ट्यूबवेल की सौगात मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में पेयजल की समस्या के समाधान और लोगों को पर्याप्त एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित ट्यूबवेल के शुरू होने से राजेंद्र नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को राजेंद्र नगर में सीवर की समस्या के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp