Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

अमेरिका ने लगाया 50% टैरिफ, केजरीवाल बोले– भारत को भी दिखानी चाहिए सख्ती

अमेरिका ने लगाया 50% टैरिफ, केजरीवाल बोले– भारत को भी दिखानी चाहिए सख्ती

अमेरिका ने लगाया 50% टैरिफ, केजरीवाल बोले– भारत को भी दिखानी चाहिए सख्ती

नई दिल्ली: अमेरिका द्वारा भारत से आने वाले उत्पादों पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क (टैरिफ) लगाए जाने के बाद देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत को भी जवाब में कड़ा रुख अपनाना चाहिए था, लेकिन सरकार ने इसके उलट कदम उठाए हैं जो किसानों और घरेलू उद्योगों के हितों के खिलाफ है।

“मोदी सरकार के फैसले किसानों के साथ विश्वासघात”: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि अमेरिका ने जबरदस्ती और एकतरफा फैसला लेकर भारत पर भारी टैरिफ लगाया, और इसके जवाब में मोदी सरकार ने अमेरिका से आने वाली कपास पर आयात शुल्क अस्थायी रूप से हटा दिया, जिससे भारतीय किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

उनके मुताबिक, पहले अमेरिका से आयात होने वाली कपास पर 11% ड्यूटी लगती थी, जिससे भारतीय कपास को घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धा मिलती थी। लेकिन सरकार ने 19 अगस्त से 30 सितंबर तक इस ड्यूटी को हटा दिया, जिससे अमेरिकी कपास 15-20 रुपये प्रति किलो तक सस्ती होकर भारतीय बाजार में उतर रही है। “यह सीधा-सीधा देश के किसानों के साथ धोखा है,” केजरीवाल ने कहा।

अंतरराष्ट्रीय उदाहरण देकर मोदी सरकार पर उठाए सवाल

केजरीवाल ने यूरोपीय यूनियन, चीन और कनाडा जैसे देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि जब अमेरिका ने इन पर आयात शुल्क बढ़ाया तो उन्होंने भी मुंहतोड़ जवाब दिया, जिससे ट्रंप को अपने फैसले पर पीछे हटना पड़ा।

हमें भी कपास पर ड्यूटी बढ़ाकर 50% कर देनी चाहिए थी। दुनिया के अन्य देश अमेरिका के सामने झुके नहीं, लेकिन हमारी सरकार नर्म रुख अपना रही है। क्यों?” उन्होंने सवाल किया।

डोमेस्टिक इंडस्ट्री बंद होने की कगार पर”

केजरीवाल ने चेताया कि अमेरिका के फैसले से भारत के निर्यात पर भारी असर पड़ेगा, और कई घरेलू उद्योग बंदी की कगार पर पहुंच सकते हैं। इसके बावजूद मोदी सरकार ने अमेरिका से आने वाले सामानों पर टैरिफ हटाकर देश के आर्थिक हितों को कमजोर किया है।

“मोदी जी की चुप्पी शर्मनाक, हिम्मत दिखाइए”

अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से सवाल किया कि वे अमेरिका के दबाव में क्यों झुक रहे हैं, जबकि पूरा देश उनके साथ खड़ा होने को तैयार है। उन्होंने कहा, “दुनिया भारत की नाराज़गी झेल नहीं सकती, लेकिन मोदी जी चुप हैं।

केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार पीठ पीछे ऐसे फैसले ले रही है जो देश के किसानों को तबाह कर देंगे। उन्होंने देशवासियों से किसानों के लिए आवाज उठाने की अपील की और कहा कि अब समय आ गया है कि जनता सरकार से जवाब मांगे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp