Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

नानौता में बहन की शादी में आई महिला की उस्तरे से हत्या, पति ने खुद को भी किया घायल

नानौता में बहन की शादी में आई महिला की उस्तरे से हत्या, पति ने खुद को भी किया घायल

नानौता में बहन की शादी में आई महिला की उस्तरे से हत्या, पति ने खुद को भी किया घायल

सहारनपुर। नानौता कस्बे में बहन के निकाह में शामिल होने मायके आई 35 वर्षीय महिला की उसके पति ने कथित तौर पर गले पर उस्तरे से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पति ने अपने गले पर भी उस्तरे से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मुहल्ला चाह मंजिली निवासी इस्लाम की छोटी बेटी नीलोफर का 21 सितंबर को निकाह था। शादी में शामिल होने के लिए उनकी बड़ी बेटी गजाला अपने पति इरफान के साथ शामली के गांव महमूदपुर से मायके आई थी। गजाला की शादी करीब 14 वर्ष पहले इरफान से हुई थी। इरफान पानीपत की एक कंपनी में नौकरी करता है।

बताया जा रहा है कि शादी के 14 साल बाद भी संतान नहीं होने को लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद रहता था। गुरुवार शाम गजाला का भाई शोएब पंजाब जाने की तैयारी कर रहा था। उसने बहन से कमरे में रखा कपड़ों का बैग लाने को कहा। गजाला जैसे ही कमरे में गई, कुछ देर बाद वह खून से लथपथ हालत में बाहर आई। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे।

परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो इरफान भी घायल अवस्था में पड़ा था। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गजाला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में इरफान को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

घटना की सूचना पर सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम मौके पर पहुंचे और मृतका के परिजनों से जानकारी ली। एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि अभी मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से घटना के कारणों की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा रही कि गजाला की छोटी बहन को शादी में अधिक दहेज का सामान मिलने से इरफान नाराज था। हालांकि, पुलिस ने अभी इस कारण की पुष्टि नहीं की है।

घटना के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया और परिजनों ने इरफान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। बताया गया है कि गजाला पिछले करीब दो महीने से मायके में रह रही थी और बहन की शादी में शामिल होने के लिए आई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp