Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

उघैती जंगल में प्रेमी युगल से मारपीट और लूट का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

उघैती जंगल में प्रेमी युगल से मारपीट और लूट का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

उघैती जंगल में प्रेमी युगल से मारपीट और लूट का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के सराय बरोलिया गांव के पास सिद्ध बरोलिया मंदिर के जंगल में प्रेमी युगल के साथ मारपीट, लूटपाट और युवती का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि घटना पिछले बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे की है। थाना क्षेत्र की युवती अपने रिश्तेदार युवक के साथ सराय बरोलिया के पास जंगल में गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, जंगल में जाते समय कुछ युवकों की नजर दोनों पर पड़ गई। इसके बाद करीब पांच युवकों ने जंगल में दोनों को पकड़ लिया।

आरोप है कि युवकों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और उसकी जेब से 1500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद युवती को कथित तौर पर धमकाया गया। ग्रामीणों के बीच युवती का अश्लील वीडियो बनाने और उसे गोद में उठाकर फोटो खींचने की चर्चा भी सामने आई है। वीडियो के जरिए युवती को ब्लैकमेल कर रुपये मंगवाने की बात भी कही जा रही है, हालांकि इन दावों की पुलिस जांच कर रही है।

घटना के कई दिन बाद आरोपियों में से किसी युवक द्वारा वीडियो कुछ ग्रामीणों को दिखाए जाने के बाद मामला चर्चा में आया। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से वीडियो भी डिलीट कराया।

मामले की गंभीरता सामने आने के बाद शुक्रवार को एसएसपी अंकिता शर्मा, एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जंगल में पहुंचकर घटना से जुड़े स्थानों की जानकारी जुटाई।

एसएसपी अंकिता शर्मा के अनुसार, मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुगेन्द्र कुमार यादव पुत्र सरनाम सिंह निवासी ग्राम स्वरुपपुर, बेचैन जाटव पुत्र नत्थूलाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सराय बरोलिया और छोटे जाटव पुत्र देवराज, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम सराय बरोलिया शामिल हैं।

पुलिस ने मामले में धारा 61(2), 75, 76, 309(4), 115(2), 352, 351(3) तथा आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई कर रही है।

बिहार के जमुई में भी नाबालिग लड़के और लड़की को रास्ते में रोककर अभद्रता और छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान शुरू की। जमुई पुलिस के अनुसार, घटना 19 सितंबर की शाम की है। पुलिस ने पीड़ितों तक पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए और मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp