Saturday, November 21, 2026
10:23 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

बगहा में पुलिस ने दो रिवॉल्वर और चार कारतूस के साथ युवक को पकड़ा, गोरखपुर में बेचने की थी तैयारी

बगहा में पुलिस ने दो रिवॉल्वर और चार कारतूस के साथ युवक को पकड़ा, गोरखपुर में बेचने की थी तैयारी

बगहा में पुलिस ने दो रिवॉल्वर और चार कारतूस के साथ युवक को पकड़ा, गोरखपुर में बेचने की थी तैयारी

बगहा । बिहार के बगहा में पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो रिवॉल्वर और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक इन हथियारों को बेचने के इरादे से गोरखपुर जा रहा था। फिलहाल पुलिस हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

बगहा के एसडीपीओ निहार भूषण ने बताया कि बुधवार रात धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गौतम बुद्ध सेतु चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान चौतरवा की तरफ से एक ऑटो वहां पहुंचा। उसमें सवार एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की।

पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके बैग से दो रिवॉल्वर और चार कारतूस मिले। इसके बाद पुलिस ने हथियारों और कारतूस को जब्त कर उसे हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पठखौली थाना क्षेत्र के मंगलपुर अवसानी गांव निवासी मदन प्रजापति के बेटे सूरज प्रजापति के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह बरामद हथियारों को बेचने के लिए गोरखपुर जा रहा था।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी को हथियार कहां से मिले थे और इनके पीछे किसी संगठित तस्करी गिरोह की भूमिका तो नहीं है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

एसडीपीओ के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp