Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

गाजियाबाद में पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या का आरोप, भाई को वीडियो कॉल कर दिखाई हालत

गाजियाबाद में पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या का आरोप, भाई को वीडियो कॉल कर दिखाई हालत

गाजियाबाद में पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या का आरोप, भाई को वीडियो कॉल कर दिखाई हालत

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के सदरपुर में घरेलू विवाद के दौरान 33 वर्षीय महिला की उसके पति ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रेनू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की रहने वाली थी। करीब 15 वर्ष पहले उसकी शादी सदरपुर निवासी अरुण से हुई थी। दंपती के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 12 और 9 वर्ष है। अरुण एक फैक्ट्री में काम करता है।

मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि अरुण शराब का सेवन करने के बाद अक्सर रेनू के साथ मारपीट करता था। रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि मारपीट के दौरान अरुण ने रेनू के भाई राहुल राठी को वीडियो कॉल किया और उसे रेनू की हालत दिखाई। उसने भाई से कथित तौर पर कहा कि वह आकर रेनू को ले जाए।

वीडियो कॉल के बाद राहुल अपने परिजनों के साथ सदरपुर पहुंचा, लेकिन घर पर ताला लगा मिला। पड़ोसियों से जानकारी मिली कि रेनू को अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद परिजन संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने रेनू को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि महिला के सिर पर भारी वस्तु से चोट लगी थी।

मायके पक्ष का कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोग वहां से चले गए थे। इसके बाद राहुल ने पति अरुण समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।

आरोपी पति की तलाश में पुलिस

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp