मनोरंजन की दुनिया में हर दिन फिल्मों और सेलेब्स से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। फैंस को भी बेसब्री से अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स का इंतजार रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं।
आइए जानते हैं की आज पूरे दिन मनोरंंजन जगत में क्या-क्या हुआ। टीवी एक्टर आमिर अली इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैँ। पत्नी संजीदा शेख से अलग होने के बाद आमिर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैँ। आमिर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
लोग इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। आमिर के फैंस इस फोटो में आमिर के साथ नजर आ रही लड़की के बारे में तरह- तरह के कयास लगा रहे हैं।