Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

माया टीला हादसे के मुख्य आरोपी सुनील चैन पर पुलिस ने लगाया रासुका

Category Archives: मथुरा

माया टीला हादसे के मुख्य आरोपी सुनील चैन पर पुलिस ने लगाया रासुका

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बोले इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच जारी,दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा

सतीश मुखिया मथुरा।  कच्ची सड़क स्थित माया टीला की अवैध खुदाई मे मकान ढह जाने के कारण मलवे मे दबकर 01 व्यक्ति 02 बच्चो की असमय मृत्यु हो जाने और कई लोगों के बेघर हो जाने के संबंध में जिला कारागार में बंद मुख्य आरोपी के सुनील गुप्ता उर्फ सुनील चैन के विरूद्ध थाना गोविन्द नगर पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रा0सु0का0) के तहत आज कार्यवाही की गई। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने इस बारे में कहा कि मुख्य आरोपी द्वारा अवैध तरीके से खुदाई करने के कारण कई परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई और कई परिवारों के घर इस हादसे में गिर गए व उनके अपनो ने इस हादसे में अपनी जान गवा दी। हम लोग सभी तथ्यों की बारीकी से जांच करवा रहे हैं और जो भी इस प्रकरण में दोषी होगा उसके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी

इस घटना के कारण माया टीला के निवासियों में भय व्याप्त हो गया और लोग आक्रोशित हो गये थे, लोक व्यवस्था पूर्णतः छिन्न-भिन्न हो गयी थी जिसे सुचारू रुप से चलाने के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा काफी मशक्कत की गयी थी । इस सम्बन्ध मे थाना गोविन्दनगर पर मु0अ0सं0 248/2025 धारा 105 बीएनएस बनाम सुनील गुप्ता उर्फ सुनील चैन पुत्र बी0डी0 गुप्ता निवासी गली कानूनगो मण्डी रामदास थाना गोविन्दनगर जिला मथुरा व उसके अन्य साथियो के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था और मुख्य आरोपी सुनील गुप्ता उपरोक्त के विरुद्ध जनपद मथुरा से 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था । अभियुक्त सुनील गुप्ता उर्फ सुनील चैन उपरोक्त को थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा दिनांक 17.06.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था ।

अभियुक्त सुनील गुप्ता उर्फ सुनील चैन वर्तमान में जिला कारागार मथुरा में निरुद्ध है जो जमानत पर छूटने के लिये भरसक प्रयास कर रहा था । इसके जमानत पर रिहा होने से लोक व्यवस्था पुनः छिन्न-भिन्न होने की पूर्ण सम्भावना व गवाहों को डराने धमकाने व साक्ष्यों को प्रभावित करने की प्रबल संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जैसा कि यह पूर्व में भी करता रहा है और उसके विरूद्ध पूर्व मे भी कई अभियोग पंजीकृत है । लोक व्यवस्था के प्रतिकूल कार्यवाहियो को रोकने के उद्देश्य से जनहित मे प्रभारी निरीक्षक थाना गोविन्दनगर द्वारा आज राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम(रा0सु0का0/NSA) 1980 की धारा 3(2) की कार्यवाही की गयी ।


हमारे गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित क्यों..?

कट्टर ईमानदारो ने अंत्येष्टि स्थलों का भी किया अंतिम संस्कार…

आचार, विचार और संस्कार चढ़े भ्रष्टाचार की भेंट

सतीश मुखिया मथुरा। जी हां ,यह एक बड़ा ही भयावह सच है कि देश के 1947 में आजाद होने के बाद आज भी भारतीय लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में राज्य सरकारो और केंद्र सरकार के प्रयास ना काफी साबित हो रहे हैं। सरकार की मानसिकता में कोई दोष नहीं है ,दोष है कार्य प्रणाली में कि कैसे आजादी के 75 वर्ष बीतने के बाद भी आम नागरिक को जीवन यापन करने जरूरत की चीजे उपलब्ध नहीं हो रही है। आप जिंदा रहने की ज़रूरतो को आप छोड़िए , शरीर छोड़ने के बाद जहां व्यक्ति का हिंदू धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार और क्रिया कर्म किया जाता है, जहां न कोई जाति होती है, ना धर्म होता है, ना संप्रदाय होता है वहां भी देश के कट्टर ईमानदारो ने अपने संस्कार विचार सहित श्मशान,अंत्येष्टि स्थलों का भी अंतिम संस्कार कर दिया है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा त्रि स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत को मजबूत करने व उनके सर्वांगीण विकास हेतु धनराशि आवंटित की जा रही है। उनके द्वारा समाज में अंतिम पायदान पर रहने वाला व्यक्ति विकास योजनाओं में पहले नंबर पर है लेकिन धरातल पर वह व्यक्ति ना पहले नंबर पर है और ना ही वह अंतिम नंबर पर है उस व्यक्ति का कोई रेस में नंबर ही नहीं है। ऐसा ही उदाहरण हमें भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा, ब्रिज में देखने को मिला। आम जनता को मरने के बाद अंतिम संस्कार हेतु भी उसको जूझना पड़ रहा है क्योंकि जिन लोगों के पास इसकी जिम्मेदारी थी वह लोग इन उम्मीदों पर उतरने में नाकामयाब होते दिखाई दे रहे हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही अंत्येष्टि स्थल विकास योजना मथुरा में दम तोड़ती हुई नजर आ रही है। सरकार द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत घर और अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है ।मथुरा को वर्ष 2023/ 24 में 12 अंत्येष्टि स्थल योजना का फंड 24 /24 लाख फंड मिला ।जिसमे जुन सिटी,सेरसा ,फातिहा, शाहपुर बांगर, पटलोनी ,विसावली, गुडेरा खाजपुर, अरुवा बांगर ,कादौना,अगरयाला,सिंह और नगला हुमायूं देह पंचायत शामिल रही और वर्ष 2024 25 में चयनित 11 पंचायत को भी 24/24 लाख का फंड आवंटन हुआ। जिसमे भदेरुआ, नेनु पट्टी,पाडल, बझेड़ा, ऊदी, खरबा,दिल्लू पट्टी,भिदौनी ,बीधोनी हसनपुर, नेहरा बांगर , बाटी आदि शामिल रही। यह धनराशि पंचायत को आवंटित की जाने वाली धनराशि से अलग है और इसके अलावा प्रत्येक पंचायत को पंचायती राज विभाग द्वारा भारी मात्रा में प्रतिवर्ष धनराशि आवंटन की जा रही है जिससे कि ग्राम प्रधान पंचायत के अंतर्गत आने वाले मजरे,नगला, टोल और गांव का विकास कर सके।

 

जिससे कि गांव में रहने वाले रह वासियों के जीवन स्तर में परिवर्तन आ सके और उनको मूलभूत आवश्यकता के संसाधन मिल सकें लेकिन कट्टर ईमानदारी के कॉकटेल के कारण गांव की मजदूर ,दलित, वंचित और भूमिहीन को मिलने वाली सुविधा पंचायत के प्रधानों की तिजोरियो और ग्राम विकास अधिकारियो की जेबों में जाती हुई नजर आ रही है, ऐसा नहीं है कि सभी प्रधान और सचिव कार्य नहीं करना चाहते लेकिन स्थानीय राजनीति और व्यवस्थाओं के आगे वह मजबूर हैं और चाहकर भी काम नहीं कर पा रहे। मथुरा की पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी को अभी हम लोग भूल नहीं हैं।जो पंचायते महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और जिन पर वर्ष 2021 में जीतकर प्रधान बनी उन की स्थिति तो और भी बदतर है क्योंकि वह महिलाएं सिर्फ पंचायत का चुनाव जीती उसके अलावा उनकी इस चुनाव में कोई भागीदारी नहीं नजर आती। उनकी प्रधानी को उनके पति, पुत्र और देवर या कोई अन्य ही चला रहे हैं।

ब्रज में कल से मुड़िया पूर्णिमा का सात दिवसीय मेला शुरू होने वाला है और देश विदेश से करोड़ों भक्तजन श्री गिर्राज धरण महाराज( गोवर्धन बाबा) की परिक्रमा लगाने के लिए मथुरा में आने वाले हैं। हम सभी जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र के द्वारा की गई भारी-बारिश से एक उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर बृजवासियों को कैसे बचाया था। लेकिन विकास खंड: फरह , ग्राम पंचायत: पींगरी निवासी भूरी देवी नाम की महिला जो कि सालों से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थी और मंगलवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई थी। सुबह से तेज वर्षा होने के चलते परिजनों के सामने महिला का अंतिम संस्कार करने की मुसीबत आकर खड़ी हो गई। जिस पर परिजनों ने शमशान घाट में त्रिपाल लगा कर उस महिला का अंतिम संस्कार किया। अब कोई यह बताएं उस बेचारी महिला क्या का क्या कसूर जिसको अपने अंतिम संस्कार के लिए मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध न हो सकी। क्या यह धर्म का अपमान नहीं है और इसको लेकर पक्ष विपक्ष में आरोप और प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाएगा और मूल सवाल पीछे छूट जाएग कि कैसे आज भी हमारे गांव की मूलभूत समस्याओं निराकरण क्यों नहीं हो पा रहा है। जब इस मुद्दे पर धनंजय जायसवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी, मथुरा और खंड विकास अधिकारी: नेहा रावत, फरह से संपर्क करने की कोशिश की तब उनका फोन आउट ऑफ कवरेज एरिया बताता रहा।


बिहारीजी कॉरिडोर के समर्थन में आई मथुरा की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन

एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार, भीड़ भाड़ से मिलेगी श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को राहत

सतीश मुखिया मथुरा। मथुरा की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भी वृंदावन में बनने वाले बिहारीजी कोरिडोर के समर्थन में आ गई है। इस पहल के लिए एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है।

मथुरा मेडिकल एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह को दिए ज्ञापन में कहा है कि ब्रज दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलनी चाहिए ना कि समस्याओं का सामना उन्हें यहाँ करना पड़े। वर्तमान परिस्थितियों के चलते वृंदावन में देश विदेश से दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर भीड़ भाड़ के चलते श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग भी बहुत परेशान है । इस स्थिति में कॉरिडोर की पहल सराहनीय है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते है कि उन्होंने काशी के बाद वृंदावन में कोरिडोर बनाने का फैसला किया।

होटल ब्रजवासी लैंड्स इन में डॉक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में विशाल संख्या में मौजूद चिकित्सको के समूह ने करतल ध्वनि के बीच कॉरिडोर बनाने के समर्थन में ज्ञापन दिया। इस अवसर पर एसो के अध्यक्ष डा बिजेंद्र तिवारी, सचिव डा गौरव भारद्वाज, डा वीसी गोयल, डा गौरव अग्रवाल, डा शोभित, डा अमित गोयल, डा ललित वार्ष्णेय , डा एसके वर्मन, डा एन सी प्रजापति, डा मुकेश जैन, डा बीबी गर्ग, डा गणेश शर्मा, डा वर्षा तिवारी, डा पंकज शर्मा, डा डीपी गोयल, डा अनु गोयल, डा संजय गुप्ता, डा मनोज गुप्ता,डा भावना गुप्ता, डा विन्देश कुमार, डा गुलशन, डा विपिन गोयल, डा जॉय गोयल, डा निर्विकल्प, डा प्रवीण गोयल, डा वी एस गोयल, डा पंकज अग्रवाल, डा एस बी अग्रवाल, डा आशीष गोपाल, डा रूपा अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।

इस मौके पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ कटोड़ों कृष्ण भक्तों की परेशानियों को ध्यान रखते हुए बिहारीजी कॉरिडोर का निर्माण होने जा रहा है। इससे किसी भी प्रकार का अहित स्थानीय और प्रभावित लोगों का नहीं होगा। तय मुआवजा और आवास सुविधा के तहत फ्लेट का विकल्प भी दिया गया है। मंदिर् ट्रस्ट से सेवायतों के अधिकार भी प्रभावित नहीं होंगे। सेवा पूजा और इससे जुड़ी परम्पराए यथावत रहेंगी। बिहारीजी के भक्तों को सहूलियत ज्यादा मिलने लगेंगी। लोग ब्रज दर्शन की सुविधाओं से खुश होकर तारीफ़ करेंगे।


कम छात्र संख्या के चलते जनपद में 74 विद्यालय हुए बन्द

छात्रों को बराबर के विद्यालयों में भेजा गय

सतीश मुखिया मथुरा । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयों में कम छात्र संख्या के चलते मथुरा जनपद के 10 ब्लाकों के 20 या 20 से कम छात्र संख्या वाले 74 विद्यालयों को समाप्त करके समीप के विद्यालयों में मिला दिया गया है। इन 74 विद्यालयों को समाप्त कर दिया गया है जिससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया है, यह जानकारी प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र शुक्ला ने दी है ।

उन्होंने बताया कि शिक्षा निदेशक के आदेश के अनुसार जनपद के फरह ब्लाक के 03, मथुरा ब्लाक के 04,, नौहझील ब्लाक के 09, गोवर्धन ब्लाक के 15, राया ब्लाक के 0 6, मांट ब्लाक के 14 विद्यालयों सहित कुल 74 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छात्र संख्या 20 या उससे कम होने के कारण समीप के विद्यालयों से संबद्ध कर दिया गया है और इन विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापकों से कहा कि वह अपने छात्र-छात्राओं सहित उक्त विद्यालयों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं, उसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं।एक तरफ केंद्र सरकार और राज्य सरकार शिक्षा के अधिकार के तहत सभी बच्चों को शिक्षा देना चाहती है वही दूसरी तरफ इन विद्यालयों को बंद कर रही है ऐसे में कैसे सरकारी विद्यालय निजी स्कूलों का मुकाबला कर पाएंगे वैसे भी संसाधनों के मामले में सरकारी विद्यालय निजी स्कूलों के आगे कही नही ठहरते।


जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस विभाग की बड़ी कार्यवाही

852 अभियुक्तों के नफीस (NA FIS) से लिए गए फिंगर प्रिंट

ऑपरेशन पहचान एप से कुल 11,005 अपराधियों का किया सत्यापन

सतीश मुखिया मथुरा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मथुरा के दिशा निर्देशन में चलाये जा अपराध मुक्त जनपद अभियान के तहत आज मथुरा में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अभियान के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधों (लूट, चोरी, नकबजनी, गौवध, जुआ, अवैध शस्त्र/शराब, मारपीट, अपहरण, हत्या, हत्या का प्रयास) में संलिप्त कुल 852 अपराधियों को गिरफ्तार कर नफीस (नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम) से फिंगर प्रिंट लिये गये तथा ऑपरेशन पहचान एप के माध्यम से कुल 11,005 अपराधियों के सत्यापन की कार्यवाही करायी गयी। पुलिस विभाग द्वारा कुल 800 अभियुक्तों के फिंगरप्रिंट लिए तथा ऑपरेशन पहचान एप के अन्तर्गत कुल 11005 अभियुक्तों का सत्यापन किया।

जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु 30 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई और 05 नए अपराधियों के अपराधिक गैंग का पंजीकरण किया गया। लिस्ट पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा द्वारा लूट, डकैती,अपहरण, नकबजनी ,अवैध मादक पदार्थ, चौथ वसूली ,हत्या ,वाहन चोरी, शस्त्र फैक्ट्री जैसे अपराधों में शामिल अपराधियों की निगरानी करने हेतु 30 अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली गई और साथ ही लूट, साइबर अपराध ,भाड़े पर हत्या एवं धोखाधड़ी के अंतर्गत पांच नए नवीन अपराधियों की गैंग का पंजीकरण किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इससे जनपद में अपराध नियंत्रण करने में मदद मिलेगी और सरकार के अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना साकार होगी।


ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलने पर प्राथमिक विद्यालयो में बच्चों का हुआ स्वागत

सतीश मुखिया

मथुरा: मथुरा जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयो में दिनांक 1 जूलाई 2025 दिन बुधवार को ग्रीष्मावकाश अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर बच्चों का स्वागत विद्यालय परिवार के द्वारा तिलक लगाकर व पुष्प छिटकर किया गया। वही बच्चों ने अपने शिक्षक शिक्षिकाओं का पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए अभिवादन किया। विद्यालय में गुरु शिष्य के पौराणिक संकल्पना को दोहराया गया। विद्यालय परिवार की ओर से प्रार्थना सभा के बाद पंक्तिबद्ध बच्चों को तिलक लगाकर उनके ऊपर पुष्प छीटा गया और फिर एक-एक कर कतारबद्ध में सभी को क्लास में भेजा गया । बच्चों ने भी ग्रीष्म अवकाश से वापस आकर शिक्षकों को फूलों के गुलदस्ते देखकर अभिवादन किया तथा पांव को छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्रीष्म अवकाश होने से पहले शिक्षकों द्वारा मिले गए होमवर्क को पूरा कर अपने-अपने कक्षा में बच्चों ने हर्षोल्लास पूर्वक प्रोजेक्ट तथा बुक से मिला होमवर्क को पूरा करके शिक्षकों को दिखाया।

इस दौरान विकास खंड बल्देव के प्राथमिक विद्यालय ततरोता में प्रधानाध्यापक दीपक तिवारी ने बताया कि पहले दिन बच्चों की उपस्थिति कम रही है और आने वाले दिनों में बच्चे पूरे स्कूल आएंगे। इस अवसर पर स्कूल चलो अभियान की रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर मथुरा ब्लॉक के अन्य प्राथमिक विद्यालयो में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।


उत्तर प्रदेश विधानसभा घेराव करने जाते छात्र एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई नोंक-झोंक

स्कूल मर्जर के खिलाफ लखनऊ हाई कोर्ट में सुनवाई आज

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत 6 से 14 वर्ष के बच्चों को मुफ्त शिक्षा अनिवार्य

सतीश मुखिया

मथुरा/ लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के तानाशाहिक निर्णय जिसमें यह तय किया गया है कि 50 से कम संख्या वाले प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों को निकट की विद्यालयों में पेयरिंग कर दी जाएगा। इस निर्णय से अनुमानता 27 हजार से अधिक विद्यालय पूरे प्रदेशभर में बंद हो जायेंगे। सरकार के इस अलोकतांत्रिक और शिक्षा विरोधी निर्णय के खिलाफ एनएसयूआई मध्यजोन के अध्यक्ष अनस रहमान एवं एनएसयूआई पूर्वीजोन के अध्यक्ष रिषभ पाण्डेय के संयुक्त नेतृत्व में एनएसयूआई के सैकड़ों छात्रों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच किया, मौके पर उपस्थित पुलिस बल द्वारा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई। आक्रोशित छात्र जब बैरीकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े तो एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस प्रशासन के बीच धक्का-मुक्की वा तीखी नोक-झोंक भी हुई।

इस मौके पर उपस्थित पत्रकार बन्धुओं के समक्ष अपनी बात रखते हुए एनएसयूआई मध्य जोन के अध्यक्ष अनस रहमान ने कहा कि कल्याणकारी राज्यों में सरकारों का लक्ष्य सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का होता है। इसी सोच के साथ पिछली सभी सरकारों ने कार्य किया है, इतना ही नहीं संविधान के 86वें संशोधन के तहत कांग्रेस सरकार ने शिक्षा को मौलिक अधिकार बना दिया। मगर वर्तमान भाजपा सरकार ग्रामीण छात्रों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है ताकि वह सरकार की नीतियों के खिलाफ कोई आवाज न उठा सके।

रहमान ने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के द्वारा 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार प्रदान किया गया। इस प्रकार सभी बच्चों को प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने के लिए समय-समय पर केंद्र सरकारों ने कई योजनाएं चलाई जिसके परिणामस्वरूप प्रत्येक किलोमीटर पर विद्यालय की स्थापना की गई। मगर उ0प्र0 की योगी सरकार बच्चों से शिक्षा का हक छीन लेना चाहती है और एक ऐसा प्रदेश बनाना चाहती है जहां शिक्षा के विद्यालय ना हो बल्कि नफरत की पाठशालायें हों।

अनस रहमान ने कहा कि यदि सरकार ने अपने इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो अगले 25 दिनों में एनएसयूआई के द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जायेगा जिसमें एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी जी भी शामिल होंगे।

एनएसयूआई पूर्वी जोन के अध्यक्ष रिषभ पाण्डेय ने कहा कि योगी सरकार निजी विद्यालयों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी विद्यालयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में छात्र के प्रवेश की आयु 6 वर्ष है जबकि प्राइवेट विद्यालय 3 से 4 वर्ष में ही अपने यहां प्रवेश ले लेते हैं। एक बार जब बच्चा प्राइवेट विद्यालय में पहुंच जाता है फिर वहां से सरकारी प्राथमिक विद्यालय में लाना नामुमकिन हो जाता है। सरकार प्री प्राइमरी की शिक्षा आंगनबाड़ी केंद्रों में देने की बात करती है लेकिन यह केवल कागजों में ही हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत कहा गया है कि प्रत्येक सरकारी विद्यालय के 1 किलोमीटर के परिक्षेत्र में किसी प्राइवेट विद्यालय को मान्यता नहीं दी जाएगी लेकिन इसका उल्लंघन करके धड़ल्ले से मान्यता बांटी जा रही है। इसके साथ-साथ बिना मान्यता के भी प्राइवेट विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जो सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

आज के प्रदर्शन में पूर्वी जोन के प्रभारी अनुराग त्रिवेदी, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब जाफरी, अखिलेश यादव आर्यन मिश्रा, अजय बागी, अहमद, तनु आर्या, निशात फातिमा, तौसीफ इलाही मुख्य रूप से शामिल रहे।


घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना जमुनापार की घटना, वारदात में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद

सतीश मुखिया मथुरा-  घर में घुसकर पिता के साथ गाली गलौज, जान से मारने की नीयत से वादी के पिता पप्पू पर फायर करना व जान से मारने की धमकी देकर भाग जाने के सम्बन्ध मे शिकायत पर थाना जमुनापार पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तगण मोनू उर्फ मलूका पुत्र प्रभु निवासी बिलौटी थाना चिकसाना जिला भरतपुर (राज0) , हीका उर्फ कीर्तिपाल पुत्र केसरी सिह निवासी गोहनपुर हयातपुर थाना जमुनापार मथुरा , रामवीर पुत्र भग्गो निवासी गोहनपुर हयातपुर थाना जमुनापार मथुरा और सोदान पुत्र भग्गो निवासी गोहनपुर हयातपुर थाना जमुनापार मथुरा उम्र 26 वर्ष को आज गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें अभियुक्त मोनू उर्फ मलूका के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद किया गया।

घटना के संबंध में खेमा पुत्र पप्पू निवासी गोहनपुर थाना जमुनापार मथुरा ने थाना में उपस्थित होकर मलूका पुत्र प्रभू , हीका पुत्र केसरीसिह , रामवीर पुत्र भग्गो , सौदान पुत्र पुत्र भग्गो व 02 अज्ञात द्वारा लाठी डण्डा, सरिया और तंमचा लेकर वादी के घर में घुसकर वादी के पिता के साथ गाली गलौज करते हुये मारपीट करना व जान से मारने की नीयत से वादी के पिता पप्पू पर फायर करना व जान से मारने की धमकी देकर भाग जाने के सम्बन्ध मे प्रार्थनापत्र दिया था। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मोनू उर्फ मूलका को रावल बिजलीघर से नगला पोला थाना जमुनापार मथुरा के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण हीका उर्फ कीर्ति पाल, रामवीर व सौदान उपरोक्त को ग्राम नगला पोला अन्डर वाई पास थाना जमुनापार मथुरा से गिरफ्तार किया गया और इन अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।इनको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 अजय किशोर,उ0नि0  राजेश कुमार, उ0नि0  विषय कुमार, थाना जमुनापार शामिल रहे।


समाजवादियों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

सतीश मुखिया मथुरा – समाजवादी पार्टी मथुरा-वृंदावन महानगर द्वारा डैम्पियर नगर स्थित महानगर कार्यालय पर सामाजिक न्याय और समाजवाद की आवाज पीडीए के जननायक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी के 52 वे जन्मदिन पर मुख्य अतिथि मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, महानगर अध्यक्ष रितु गोयल, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद,अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव, पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर अजीत सिंह, महानगर महासचिव अभिषेक यादव, विधानसभा अध्यक्ष बल्लभभाई कुशवाहा, महानगर उपाध्यक्ष देवेन्द्र निषाद, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजेन्द्र प्रसाद लोधी आदि समाजवादियों ने केक काटकर एवं अहिल्याबाई होलकर पार्क में वृक्षारोपण कर मनाया गया।

इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से उत्तर प्रदेश की जनता आहत हैं, उत्तर प्रदेश के लोगों ने 2027 में पीडीए सरकार बनाने का मन बना लिया है और समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर संकल्प दिलाया कि आज से बूथ स्तर पर लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के साथ साथ पार्टी की पूर्व सरकार के कार्यों और नीतियों को पीडीए पंचायत के माध्यम से पहुंचाने का कार्य करें और महानगर अध्यक्ष रितु गोयल ने समाजवादियों के साथ संकल्प दोहराते हुए कहा कि 2027 में मथुरा-वृंदावन से विधायक जिताकर लखनऊ भेजने का कार्य करेंगे साथ ही समाजवादियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर इश्वर से उनकी दीर्घायु की कामना की

इस दौरान नरेश यादव,रवि यादव, इमरान अब्बास शाहिद अल्वी नेत्रपाल सिंह, कोमल किशोर शर्मा, ओमपाल देवेन्द्र निषाद रमेश सैनी सैनी, मुकेश सैनी, जय शर्मा, दाऊदयाल शर्मा, संजय फारूखी, बल्लभ भाई,चंद्रशेखर ठाकुर राजन रिजवी राजेंद्र लोधी ठाकुर अजीत सिंह कदीर कुरैशी सज्जन क्रांति मनीष आजाद सतीश पटेल, राजेंद्र फेरारी राज पांडे शबनम शिवम शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।


बच्चा चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,09 माह की बच्ची सकुशल बरामद

श्लोक कुमार ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,मथुरा ने पुलिस टीम के कार्य को कहा सराहनीय

थाना जैत , एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में 02 अभियुक्त गिरफ्तार

सतीश मुखिया, मथुरा- थाना जैंत में 02 दिन पहले फुटपाथ किनारे अपनी मां संग सो रही बच्ची के अपहरण की शिकायत पर जैत पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में बच्चा चोरी की घटना पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण नरेश पुत्र रामवीर सिंह निवासी म0न0- 63ए/58 बी कीर्ती नगर डिफेंन्स कालोनी थाना सदर बाजार आगरा कैंन्ट आगरा उम्र 29 वर्ष और विष्णु कुमार उर्फ राजा पुत्र श्री हरदम सिंह निवासी म0न0- बी 30 डिफेंन्स कालोनी महोली रोड थाना हाइवे मथुरा वर्तमान पता-न्यू पुष्प वाटिका कालोनी चांदबारी रोड सारस चौराहा भरतपुर राजस्थान उम्र 31 वर्ष को अपहृत बच्ची (उम्र करीब 9 माह) व घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर साईकिल इलैक्ट्रा रंग काला रजिस्ट्रेशन नं0 UP 85 AV 6132 व दो मोबाईल फोन सहित छटीकरा फ्लाई ओवर के पास से आज गिरफ्तार कर लिया गया । रात्रि में छटीकरा वृंदावन मार्ग पर चन्द्रोदय मंदिर के पास फुटपाथ पर अपने माता पिता के साथ सो रही 09 माह की बच्ची के अपहरण के सम्बन्ध में वादिया द्वारा थाना जैत पर अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।जिस पर थाना जैत पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा लगभग 300 सीसीटीवी कैमरो की फुटेज एवं इलैक्ट्रोनिक सर्विलांस एवं मैनुअल इनपुट से अपहृत 09 माह की बच्ची को सकुशल बरामद किया गया।

दोनों ही अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि अभियुक्त विष्णु ने अपनी रिश्तेदार महिला के कोई बच्चा न होने पर विष्णु से कोई नवजात बच्चा गोद दिलाने हेतु कहा था जिस पर अभियुक्त विष्णु द्वारा अपने साथी नरेश के साथ मिलकर थाना जैंत क्षेत्र से बच्ची का अपहरण कर अपनी रिश्तेदार महिला के पास ले जाकर बच्ची को दिया तो उसने 09 माह की बच्ची को लेने से इंकार कर दिया क्योंकि उसको नवजात शिशु की आवश्यकता थी ।

इसके बाद अभियुक्तगण द्वारा उक्त बच्ची को अपनी एक जानकार महिला के पास अपहृत बच्ची को यह कहकर छोड दिया कि यह बच्ची अनाथ है तथा तुमसे अच्छी देखभाल इसकी कोई नही कर सकता है । इस पर महिला ने बच्ची को गोद लेने के लिए कानूनी कार्यवाही हेतु कहा तो अभियुक्तगण बच्ची को उस महिला से लेकर कहीं और ले जाने की फिराक में दिल्ली की तरफ जा रहे थे जिन्हे पुलिस द्वारा अपहृत बच्ची को बरामद करते हुये गिरफ्तार कर लिया गया और अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना से आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। यह अभियान पुलिस एसओजी और सर्विलांस टीम द्वारा मिलकर चलाया गया और इनको गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार थाना जैत,एसओजी, प्रभारी उ0नि0 राकेश कुमार यादव,सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा,उ0नि0 पवन कुमार, चौकी प्रभारी, नयति,उ0नि0 जय सिंह,चौकी प्रभारी आझई, उ0नि0 शिवम कुमार थाना जैत मथुरा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp