Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, एक हफ्ते में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, एक हफ्ते में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, एक हफ्ते में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दबदबा कायम है। फिल्म लगातार शानदार कमाई करते हुए नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के पहले ही हफ्ते में फिल्म ने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और इसकी रफ्तार अभी भी बरकरार है। वहीं, इसके साथ रिलीज हुई ‘उस्ताद भगत सिंह’ पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है।

‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे से ही धमाकेदार प्रदर्शन किया था और अब एक हफ्ते में ही 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन करीब 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके साथ भारत में इसकी कुल कमाई 625 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग ली थी, जबकि प्रीव्यू शोज में भी अच्छा खासा कलेक्शन दर्ज किया गया। शुरुआती दिनों में फिल्म की कमाई तेज रही, हालांकि वीकडेज में कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिली है। इसके बावजूद फिल्म का कुल कारोबार मजबूत बना हुआ है।

वर्ल्डवाइड स्तर पर भी ‘धुरंधर 2’ का प्रदर्शन शानदार है। फिल्म ने महज सात दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ओवरसीज मार्केट में भी इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जहां इसकी कमाई 250 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुकी है। इस उपलब्धि के साथ यह फिल्म सबसे तेजी से 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

दूसरी ओर, पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। ‘धुरंधर 2’ के दबदबे के बीच फिल्म की कमाई काफी धीमी हो गई है। सातवें दिन ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने महज करीब 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल कारोबार 65 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच पाया है।

कुल मिलाकर, बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा कायम है, जबकि अन्य फिल्मों के लिए राह मुश्किल होती जा रही है।

(साभार)


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp