Tuesday, November 17, 2026
6:29 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में आज पंजाब किंग्स से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

Category Archives: खेल

आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में आज पंजाब किंग्स से भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

दोनों टीमें पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के लिए आमने-सामने, अहमदाबाद में होगा महामुकाबला

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का खिताबी जंग अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें पहली बार चैंपियन बनने के इरादे से आमने-सामने होंगी। वर्षों से खिताबी सूखे से जूझ रही इन दोनों फ्रेंचाइज़ियों के लिए यह फाइनल किसी सपने से कम नहीं है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

विराट कोहली पर सबकी निगाहें
आईपीएल 2025 के फाइनल में सबसे बड़ी चर्चा का केंद्र एक बार फिर विराट कोहली हैं। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके कोहली इस सीज़न में ग़ज़ब की फॉर्म में हैं और फैंस को उनसे एक और शानदार पारी की उम्मीद है। यह उनका चौथा आईपीएल फाइनल होगा, और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी की जर्सी नंबर 18 पहने हजारों फैंस उनका समर्थन करते दिखाई देंगे। कोहली अब तक 614 रन बना चुके हैं और टीम की बल्लेबाज़ी की रीढ़ साबित हुए हैं।

आरसीबी की बैटिंग लाइन-अप में मजबूती
कोहली के अलावा फिल साल्ट ने भी धमाकेदार शुरुआत दिलाई है। मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने भी भरोसेमंद प्रदर्शन कर टीम को स्थिरता दी है। हालांकि टिम डेविड की फिटनेस अभी भी सवालों में है, जिन्होंने रोमारियो शेफर्ड के साथ डेथ ओवर्स में अहम भूमिका निभाई है। फाइनल में उनकी वापसी आरसीबी के लिए फायदेमंद हो सकती है।

तेज गेंदबाजी में धार
जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी ने आरसीबी की गेंदबाजी को नया जीवन दिया है। हेजलवुड अब तक 21 विकेट झटक चुके हैं और टूर्नामेंट के टॉप गेंदबाज़ों में शामिल हैं। पंजाब को हराकर क्वालिफायर-1 में फाइनल में पहुंचने वाली आरसीबी इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

श्रेयस अय्यर का कप्तानी करिश्मा
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर एक बार फिर बड़े मंच पर हैं। पिछले सीज़न कोलकाता को चैंपियन बनाने वाले अय्यर ने इस बार पंजाब को फाइनल तक पहुंचाकर अपनी कप्तानी क्षमता का परिचय दिया है। 603 रनों के साथ वे टीम के टॉप स्कोरर हैं और लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचना उनके नेतृत्व कौशल को साबित करता है। वे आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल तक पहुंचाया है।

चहल और पंजाब की चुनौती
पंजाब की बल्लेबाजी प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस, प्रियांश आर्य और शशांक सिंह जैसे युवाओं पर निर्भर है, जो आक्रामक खेल दिखा सकते हैं। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल की चोट चिंता का विषय है, लेकिन टीम को उनसे बड़ी भूमिका की उम्मीद है। मुंबई जैसी टीम को सीमित करने के बाद, पंजाब की गेंदबाजी कमजोर नहीं कही जा सकती।

मैच टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग जानकारी

  • मैच शुरू होगा: शाम 7:30 बजे

  • टॉस: शाम 7:00 बजे

  • लाइव टेलिकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार ऐप


आईपीएल 2025- एलिमिनेटर मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

हारने वाली टीम टूर्नामेंट से होगी बाहर, जीतने वाली को मिलेगा क्वालीफायर-2 का टिकट

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। एक समय खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की टीम अब पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से अपनी किस्मत बचाने के लिए भिड़ेगी। शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम को फाइनल की राह में एक और मौका मिलेगा।

कप्तानी पर दांव

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस, दोनों टीमों के कप्तानों के लिए यह मुकाबला बहुत अहम है। शुभमन गिल, जिन्हें हाल ही में भारत की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है, इस मंच पर अपनी नेतृत्व क्षमता साबित करना चाहेंगे। वहीं हार्दिक पंड्या के पास एक बार फिर ट्रॉफी जीतकर आलोचकों को जवाब देने का मौका है।

गुजरात की चिंताएं

टाइटंस को अपने हालिया फॉर्म को लेकर ज्यादा चिंता है। प्लेऑफ से ठीक पहले खेले गए दो मुकाबलों में उन्होंने 465 रन लुटाए, जिससे उनकी गेंदबाजी पर सवाल खड़े हुए हैं। मोहम्मद सिराज को नई गेंद से शुरुआती सफलता दिलानी होगी, जबकि अरशद खान और प्रसिद्ध कृष्णा पर अतिरिक्त दबाव है।

राशिद खान की कमजोर फॉर्म ने टीम की गेंदबाजी को और भी कमजोर किया है। बल्लेबाजी में गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर ने बढ़िया प्रदर्शन किया, लेकिन बटलर अब टीम से बाहर हैं। उनकी जगह कुसाल मेंडिस को लाया गया है, जिनसे बड़ी उम्मीदें हैं। शाहरुख खान और शेरफेन रदरफोर्ड जैसे मध्यक्रम बल्लेबाजों को अब जिम्मेदारी उठानी होगी।

मुंबई की स्थिति

मुंबई इंडियंस को भी विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से झटका लगा है। रियान रिकल्टन और विल जैक्स राष्ट्रीय टीम से जुड़ चुके हैं। अब जॉनी बेयरस्टो और सूर्यकुमार यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। सूर्यकुमार इस सीजन में 640 रन बना चुके हैं और टीम की उम्मीदें उनसे जुड़ी हैं।

मध्यक्रम में तिलक वर्मा का फॉर्म चिंता का विषय है, वहीं पावरप्ले में धीमी रन गति भी परेशानी का कारण बन रही है। हालांकि बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की अगुआई में गेंदबाजी आक्रमण अब भी मजबूत है।

मैच टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग जानकारी

  • मैच शुरू होगा: शाम 7:30 बजे

  • टॉस: शाम 7:00 बजे

  • लाइव टेलिकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार ऐप


आईपीएल 2025- क्वालिफायर-1 मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

दोनों टीमें शानदार फॉर्म में, जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में करेगी प्रवेश

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 अपने निर्णायक मोड़ पर है और क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें लीग चरण में लगातार जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से भरपूर हैं और अब उनकी नजरें सीधे फाइनल में जगह बनाने पर टिकी हैं।

पंजाब के लिए यह मुकाबला खास है क्योंकि टीम 11 साल बाद प्लेऑफ में पहुंची है। कप्तान अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की जोड़ी ने इस बदलाव में अहम भूमिका निभाई है। युवा सलामी बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने लगातार अच्छी शुरुआत दिलाई है, वहीं मिडिल ऑर्डर में अय्यर, जोश इंगलिस और शशांक सिंह ने टीम को मजबूती दी है। हालांकि गेंदबाजी में मार्को यानसेन की गैरहाज़िरी टीम के लिए चुनौती बनी हुई है।

दूसरी ओर, आरसीबी अपने पुराने रिकॉर्ड को सुधारने और पहला खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। विराट कोहली इस सीज़न में शानदार फॉर्म में हैं, जबकि फिल साल्ट और जितेश शर्मा जैसे बल्लेबाज़ों ने मिडिल ऑर्डर को स्थिरता दी है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी और टिम डेविड की उपलब्धता से टीम का संतुलन और मजबूत हुआ है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम दबाव में बेहतर प्रदर्शन कर सीधे फाइनल में प्रवेश करती है, और किसे फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका लेना होगा।

मैच टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग जानकारी

  • मैच शुरू होगा: शाम 7:30 बजे

  • टॉस: शाम 7:00 बजे

  • लाइव टेलिकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार ऐप


शुभमन गिल बने भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान

गिल के नेतृत्व में टीम को मिलेगी नई दिशा और जोश, बीसीसीआई ने जताया भरोसा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई ने आज इस खबर की पुष्टि की। शुभमन गिल ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और नेतृत्व कौशल से टीम के अंदर एक खास जगह बनाई है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मैचों में अपनी काबिलियत का परिचय दिया है और टीम को जीत की राह पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई है।

बीसीसीआई के अध्यक्ष ने बताया कि गिल की कप्तानी में टीम नई ऊर्जा और जोश के साथ मैदान पर उतरेगी। उन्होंने कहा, “शुभमन गिल में वह नेतृत्व क्षमता है जो टीम को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकती है। हमें उन पर पूरा भरोसा है।”

शुभमन गिल ने कहा, “यह मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है। मैं पूरी मेहनत और ईमानदारी से टीम का नेतृत्व करूंगा और भारत को हर फॉर्मेट में सफल बनाने की पूरी कोशिश करूंगा।”

भारत की टेस्ट टीम अब गिल के नेतृत्व में आगामी मैचों में किस तरह प्रदर्शन करेगी, यह देखना रोचक होगा। क्रिकेट प्रेमी उनके नेतृत्व में टीम की नई रणनीतियों और खेल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


भारतीय क्रिकेट को एक और झटका, विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

इंग्लैंड सीरीज से पहले लिया गया यह फैसला टीम के लिए बड़ी चुनौती

नई दिल्ली।  भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। एक हफ्ते के भीतर भारत को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। पहले रोहित शर्मा और अब विराट कोहली। सोमवार को कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने फैसले की जानकारी दी। पिछले कुछ समय से उनके संन्यास की चर्चा थी, जिसे अब उन्होंने औपचारिक रूप से पुष्टि कर दी है। बीसीसीआई ने उन्हें इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को देखते हुए फैसला टालने को कहा था, लेकिन कोहली अपने निर्णय पर कायम रहे। इस फैसले से भारतीय क्रिकेट के फैंस सदमे में हैं।

36 वर्षीय विराट कोहली ने अपने टेस्ट कैरियर में 123 टेस्ट मैचों में 48.93 की औसत से कुल 9230 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने भारत को टेस्ट में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, विशेषकर विदेशी जमीन पर जीत के लिए उनकी कप्तानी को याद किया जाएगा।  2014 से 2022 तक कप्तान रहते हुए कोहली ने भारत को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाफ बड़ी जीत दिलाई।

कोहली अब केवल वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह पहले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं।

कोहली ने पोस्ट में क्या लिखा?

अपने इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट में कोहली ने लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 14 साल पहले मैंने बैगी ब्लू कैप पहनी थी। मुझे नहीं पता था कि ये सफर इतना यादगार होगा। इस फॉर्मेट ने मुझे पहचान दी, परीक्षा ली और जीवन के कई अनमोल सबक दिए। सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए बहुत निजी और खास रहा है। अब इसे अलविदा कहना आसान नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि यही सही समय है। मैं मैदान, खेल और अपने साथ खड़े हर उस शख्स का आभार मानता हूं, जिसने मेरा साथ दिया। मैं हमेशा इस सफर को गर्व के साथ याद रखूंगा।”
कोहली ने अंत में अपनी टेस्ट कैप नंबर ‘269’ लिखते हुए ‘साइनिंग ऑफ’ कहा।

तीनों फॉर्मेट में निभा चुके हैं कप्तानी की भूमिका

विराट कोहली भारत के उन गिने-चुने खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की है। 2014 में एमएस धोनी के टेस्ट से संन्यास के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट टीम की कमान संभाली थी। 2022 तक वह टेस्ट कप्तान रहे, जबकि 2021 में उनसे वनडे और टी20 कप्तानी हटा दी गई थी।

हालिया टेस्ट प्रदर्शन रहा निराशाजनक

कोहली का हालिया टेस्ट प्रदर्शन उनकी प्रतिष्ठा के अनुसार नहीं रहा। पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में वह छह पारियों में सिर्फ 93 रन बना सके थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक शतक के अलावा उनका बल्ला खामोश रहा और शेष आठ पारियों में उन्होंने सिर्फ 90 रन बनाए। तकनीकी खामियों के चलते वह सात बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर आउट हुए।


आईपीएल 2025– राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला आज

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 53वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां एक ओर अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में केकेआर की टीम प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने की कोशिश करेगी, वहीं संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम भी वापसी की तलाश में होगी।

टीमों की स्थिति

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक खेले 10 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है और वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की हालत और भी खराब है – 11 में से सिर्फ 3 जीत के साथ टीम आठवें पायदान पर है।

पिच रिपोर्ट: ईडन गार्डन्स, कोलकाता

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन यहां स्पिनर्स को भी खासा लाभ मिलता है। पावरप्ले में रन बनाने का मौका रहेगा, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिन गेंदबाजों का रोल अहम होगा। दिन का मैच होने की वजह से ओस का प्रभाव नहीं रहेगा, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

ईडन गार्डन्स का IPL रिकॉर्ड (कुल आंकड़े):

  • कुल मैच: 98

  • पहले बल्लेबाजी जीत: 41

  • पहले गेंदबाजी जीत: 56

  • टॉस जीतकर मैच जीते: 50

  • टॉस हारकर मैच जीते: 47

  • बेनतीजा: 1

  • सबसे बड़ा टोटल: 262/2 (PBKS बनाम KKR, 2024)

  • सबसे छोटा टोटल: 49 (RCB बनाम KKR, 2017)

  • सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर: 112* (रजत पाटीदार, RCB बनाम LSG, 2022)

  • पहली पारी का औसतन स्कोर: 165 रन

हेड टू हेड: KKR vs RR

  • कुल मुकाबले: 30

  • कोलकाता ने जीते: 15

  • राजस्थान ने जीते: 14

  • बेनतीजा: 1

  • ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच: 10
  • KKR ने जीते: 6

  • RR ने जीते: 4

  • कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

    मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 3:00 बजे होगा।

    कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

    मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।


आईपीएल 2025- अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर आज

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 51वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक भिड़ंत गुजरात के घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7:30 बजे से शुरू होगी। गुजरात की टीम पिछली हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी, जबकि हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

पिच का मिजाज- बल्लेबाजों के लिए अनुकूल, लेकिन गेंदबाज भी करेंगे असर

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के लिए अच्छा माना जाता है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, बल्लेबाज हावी हो सकते हैं। यहां अलग-अलग तरह की पिचें देखने को मिलती हैं—काली मिट्टी, लाल मिट्टी और दोनों का मिश्रण।

  • काली मिट्टी की पिच: स्कोर 180–190 तक पहुंच सकता है।

  • लाल मिट्टी की पिच: यहां 210–220 का स्कोर मैच जिताऊ साबित हो सकता है।

अहमदाबाद में आईपीएल आंकड़े- चेज करने वालों का पलड़ा भारी

अब तक इस मैदान पर कुल 39 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 21 बार चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 18 मैच ही जीत सकी है।

  • सबसे बड़ा स्कोर: 243/5 (पंजाब किंग्स)

  • सबसे छोटा स्कोर: 89 (गुजरात टाइटंस)

होम ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 20 मैच खेले हैं, जिनमें से 12 में उन्हें जीत मिली है जबकि 8 में हार का सामना करना पड़ा।
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैदान पर अब तक केवल 4 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ 1 बार जीत नसीब हुई है।

मैच टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग जानकारी

  • मैच शुरू होगा: शाम 7:30 बजे

  • टॉस: शाम 7:00 बजे

  • लाइव टेलिकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार ऐप


आईपीएल 2025– राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 50वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। 10 में से 6 मुकाबले जीतकर मुंबई की टीम प्‍वाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम 10 में से 3 मैच ही जीत पाई है। अपने पिछले 5 मुकाबले राजस्‍थान को एक ही जीत नसीब हुई। आखिरी मैच में गुजरात को राजस्थान ने 8 विकेट से मात दी। अब राजस्थान की कोशिश रहेगी की वह जीत की लय को बरकरार रख सकें।

विजयी अभियान को जारी रखना चाहेगी मुंबई
मुंबई इंडियंस लगातार पांच मैचों में जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। दो अंकों के साथ टीम पंजाब किंग्स को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं, राजस्थान ने पिछले मुकाबले में जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। हालांकि, मुंबई से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा। फिलहाल रॉयल्स छह अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

सूर्यवंशी और जायसवाल को रहना होगा सावधान
कप्तान संजू सैमसन के साइड स्ट्रेन के कारण बाहर हो जाने से सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिला और उन्हें क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बनने में उन्हें केवल तीन पारियां लगीं। सैमसन ने अपना आखिरी मैच 16 अप्रैल को खेला था और उनकी वापसी को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है, जिससे सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को फिर से पारी की शुरुआत करनी होगी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी से रॉयल्स ने 210 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था।

राजस्थान के गेंदबाज नहीं कर सके प्रभावित
राजस्थान के निचले मध्य क्रम में शिमरोन हेटमायर पर दबाव होगा जो इस सत्र में अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उसके तेज गेंदबाजी विभाग में जोफ्रा आर्चर ने सफलता जरूर दिलाई है लेकिन उन्होंने लगभग 10 रन प्रति ओवर की दर से रन दिए हैं। संदीप शर्मा भी थोड़े महंगे साबित हुए हैं। असल में राजस्थान के किसी भी प्रमुख गेंदबाज का इकोनॉमी रेट नौ से कम नहीं है।

बुमराह आए और चमके
हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह की वापसी सुखद रही है। मुंबई की हमेशा की तरह शुरुआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन टीम ने अब पांच मैच जीत लिए हैं और उसके विजय अभियान को रोकना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा। पांड्या ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ जीत के बाद कहा था, ‘यह प्रतियोगिता बहुत कठिन है। हमें अच्छी क्रिकेट खेलने की जरूरत है। हमें हमेशा अगले मैच के लिए तैयारी करनी होगी और लय बरकरार रखनी होगी।’

रोहित-सूर्यकुमार ने हासिल की लय
पिछले मैच में मुंबई के लिए सकारात्मक पहलू कॉर्बिन बॉश का प्रदर्शन था जिन्होंने एक विकेट लेने के अलावा 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं जो विपक्षी टीमों के लिए एक अशुभ संकेत है।

पिच का मिजाज कैसा रहेगा?
दरअसल, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को खूब रन बटोरते हुए देखा जाता है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर स्पिनर्स की भूमिका अहम रोल निभाते है। इस मैदान पर खेल जाने वाले मैच की शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है तो बल्लेबाज भी रन बनाने में कामयाब होते है।

यहां पर टॉस जीतने वाला कप्‍तान पहले गेंदबाजी चुनने का फैसला पसंद करता है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में इस सीजन अब तक 3 मैच ही खेले गए हैं। राजस्‍थान को दोनों मुकाबलों में हार, जबकि एक मैच में जीत मिली है।

इस मैदान पर कुल मैच 60 खेले गए, जिसमें पहले बैटिंग करते हुए टीम ने 21 बार मैच में जीत हासिल की है, जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 39 मैच जीते है। टॉस जीतकर मैच कुल 33 बार जीते गए है, जबकि टॉस हारकर मैच 27 जीते गए।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।


डॉ. कोरे ग्लिकमैन ने पर्यावरणीय मुद्दों पर गंभीर प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री धामी का किया आभार व्यक्त 

अमेरिका के वैश्विक पर्यावरणीय सम्मेलन में सीएम को दिया न्यौता

देहरादून। हेस्को के संस्थापक एवं पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, इंफोसिस ग्लोबल (सस्टेनेबिलिटी एंड डिज़ाइन व्यवसाय) के पूर्व उपाध्यक्ष एवं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. कोरे ग्लिकमैन व कॉरपोरेट जगत से जुड़े अमित भाटिया ने सीएम से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों, विशेषकर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

डॉ. कोरे ग्लिकमैन ने उत्तराखंड में ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट (जी.ई.पी.) व्यवस्था को लागू करने एवं पर्यावरणीय मुद्दों पर गंभीर प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अमेरिका के पिट्सबर्ग में वैश्विक स्तर पर एक पर्यावरणीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जी.ई.पी. तथा पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के संतुलन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
डॉ. कोरे ने मुख्यमंत्री को इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने का निमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाते हुए कार्य कर रहा है। राज्य सरकार जल संरक्षण, वन संपदा के संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखते हुए सतत विकास की दिशा में प्रयासरत है।

इस अवसर पर डॉ. शिवम जोशी भी उपस्थित रहे।


आईपीएल 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी। इन दोनों टीम के अभी तक समान 10 अंक हैं, लेकिन मुंबई बेहतर नेट रन रेट के आधार पर चौथे जबकि लखनऊ की टीम छठे स्थान पर है।

अब तक नौ मैचों में से इन दोनों ने पांच मैच जीते हैं और चार हारे हैं। ऋषभ पंत अगुआई वाली लखनऊ की टीम की निगाह जीत के अलावा अपने नेट रन रेट में सुधार करने पर भी होगी क्योंकि आगे इसकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। जहां ये दोनों टीमें वानखेड़े स्टेडियम में मैदान पर वर्चस्व के लिए भिड़ेंगी, वहीं मुंबई की भीषण गर्मी और उमस भी खिलाड़ियों की विपरीत परिस्थितियों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की तैयारी को परखने में अपनी भूमिका निभाएगी।

खराब फॉर्म से जूझ रहे पंत
लखनऊ के लिए कप्तान ऋषभ पंत की खराब फॉर्म चिंता का विषय है क्योंकि उन्होंने अब तक नौ मैचों में 106 रन बनाए हैं। मुंबई के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने उनकी कड़ी परीक्षा होगी।

मुंबई की शानदार वापसी
मुंबई की टीम सही समय पर अपने चरम पर पहुंची है। उसने लगातार चार मैच जीत कर खुद को प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ में आगे कर दिया है और उसकी टीम अपना विजय अभियान जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होगी। उसकी टीम यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है और वह इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी। मुंबई के प्रमुख खिलाड़ी रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट और यहां तक कि हार्दिक पंड्या सही समय पर फॉर्म में लौट आए हैं और उनसे पार पाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा।

रोहित की फॉर्म में वापसी
रोहित ने चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो विस्फोटक अर्धशतकों के साथ लय हासिल कर ली है और अब वह विरोधी टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए हैं। हालांकि सूर्यकुमार को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं थी, लेकिन आईपीएल की शुरुआत में इस शीर्ष टी20 बल्लेबाज की परिचित चमक गायब थी, लेकिन दाएं हाथ का बल्लेबाज भी तिलक वर्मा की तरह अपनी लय हासिल करने में सक्षम है।

हार्दिक ने किया प्रभावित
हार्दिक ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि तेज गेंदबाज दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है। जहां तक लखनऊ की बल्लेबाजी का सवाल है तो वह अपने विदेशी खिलाड़ियों निकोलस पूरन (377 रन), मिशेल मार्श (344) और एडेन मार्क्रम (326) पर बहुत अधिक निर्भर है। लखनऊ को फिर से इन तीनों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

लखनऊ के गेंदबाजों पर रहेंगी नजरें
लखनऊ के पास गेंदबाजी विभाग में बहुत बड़े नाम नहीं है लेकिन उसके गेंदबाजों ने अभी तक परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी करके अपनी टीम के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 12 विकेट लिए हैं और स्थानीय खिलाड़ी होने के कारण वह यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह अवगत हैं।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 3:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

दोनों टीमे इस प्रकार है –

मुंबई इंडियंस
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, राबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सैंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कार्बिन बाश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टाप्ली, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।

लखनऊ सुपर जांयट्स
ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, आकाशदीप, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp