Saturday, November 28, 2026
7:11 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

प्रधानमंत्री की वर्षा जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने की बड़ी पहल है वाटशेड यात्रा- महाराज

Category Archives: उत्तराखंड

प्रधानमंत्री की वर्षा जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने की बड़ी पहल है वाटशेड यात्रा- महाराज

जलागम मंत्री ने वाटरशेड यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के कारण प्राकृतिक जल स्रोतों के सूखने से घरेलू उपभोग और सिंचाई के लिए पानी की लगातार कमी हो रही है। खेतों की उत्पादकता घटना भी पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन का एक बड़ा कारण रहा है। इन तमाम मामलों को देखते हुए राज्य सरकार जलागम क्षेत्र के आधार वर्षा जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है।

उक्त बात प्रदेश के जलागम, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने निरंजनपुर स्थित एक होटल में मंगलवार को भूमि संसाधन विकास भारत सरकार के अंतर्गत संचालित हो रही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलागम विकास 2.0 के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के जन संपर्क अभियान “वाटरशेड यात्रा” के शुभारंभ अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत संकल्पना के आधार पर वर्षा जल संरक्षण को बहुत अधिक प्रोत्साहित किया जा रहा है। गांव गांव और जन-जन तक जलागम विकास के महत्व की जानकारी पहुंचाने और लोगों को वर्षा जल के संरक्षण हेतु प्रेरित करने के लिए प्रदेश में वाटरशेड यात्रा अभियान का श्री गणेश किया गया है।

प्रदेश के जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने वाटरशेड यात्रा अभियान को हरी झंडी दिखाने से पूर्व आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लोग परियोजना क्षेत्र में किए गए कार्यों और इसके परिणाम की जानकारी प्राप्त कर लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज हमारे किसान भाई खेती में अत्यधिक कैमिकल का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे उत्तराखंड में गॉलब्लैडर के कैंसर की बीमारी हो रही है, इसकी रोकथाम के लिए भी हमारी सरकार प्रयास करेगी। इस अभियान में भारत सरकार के माध्यम से तैयार की गई यात्रा वैन गांव-गांव तक पहुंचेगी और उन्हें जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी करेगी।

महाराज ने लोगों की वर्तमान और भविष्य की जरूरत के लिए मृदा और जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड में डब्ल्यूडीसी पीएमकेएसवाई परियोजना के प्रभावी और सफल कार्यान्वयन में सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता है। कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली और “पदम श्री” कल्याण सिंह रावत “मैती” ने भी जल संचय व संरक्षण की महत्ता के बारे में अपने विचार रखे। वाटरशेड यात्रा शुभारंभ के मौके पर 30 ग्राम पंचायतों के लोगों के साथ-साथ ग्राफिक एरा और गुरु राम राय स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभा किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएलएनए हिमांशु खुराना, परियोजना निदेशक श्रीमती नीना ग्रेवाल, संयुक्त निदेशक एसएलएनए डॉक्टर ऐ० के०डिमरी, डॉ एस०के० सिंह, डॉ एस०के० उपाध्याय, डॉक्टर मीनाक्षी जोशी और नवीन बरफाल सहित अनेक विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जेसी पाण्डे ने किया।


सीएम धामी ने खटीमा में किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ

चकरपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने 38वें राष्ट्रीय खेल में वन चेतना केन्द्र, स्पोर्ट्स स्टेडियम, चकरपुर, खटीमा में मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चकरपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत मलखंब प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर देश के कोने-कोने से पधारे सभी प्रतिभागियों एवं खेल प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि चकरपुर के इस नवनिर्मित स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित इस मलखंभ प्रतियोगिता में सभी के बीच उपस्थित होकर उन्हें हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर खेलभूमि के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से इस बार के राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन हमारे प्रदेश में हो रहा है। इस आयोजन से न केवल हमारे खिलाड़ियों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाने का अवसर मिल रहा है, बल्कि प्रदेश का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर भी मज़बूत हुआ है। इसी क्रम में चकरपुर के इस स्टेडियम को 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से युक्त किया गया है, जो हमारे युवाओं को विभिन्न खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायता प्रदान करेगा। इस बार के राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाडियों ने अब तक 19 स्वर्ण पदकों के साथ पहली बार 81 मेडल लाने में सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेल बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल विजेता कपिल पोखरिया , वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक विजेता विवेक पांडे,रजत पदक विजेता अमन, फुटबॉल में रजत पदक विजेता अजय बिष्ट व बीच हैंडबॉल में रजत पदक विजेता अमन जोशी को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत के पारंपरिक खेलों को न केवल सम्मान की दृष्टि से देखा जाने लगा है, बल्कि उन्हें वैश्विक पहचान भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2036 के ओलंपिक खेलों की मेज़बानी के लिए भेजे गए प्रस्ताव में हमारे पारंपरिक खेलों जैसे कबड्डी, खो-खो और योग आदि को ओलंपिक में शामिल करने के प्रयास भी किए हैं। उत्तराखंड में आयोजित हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योग और मलखंभ जैसे हमारे पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है। मलखंब केवल एक खेल नहीं, बल्कि शारीरिक दक्षता, मानसिक एकाग्रता, संतुलन और आत्मसंयम का अद्भुत संगम है, ये हमारे भारत की एक ऐसी प्राचीन विरासत है, जिसे संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। मलखंब योग, कुश्ती और जिम्नास्टिक का एक ऐसा अद्भुत मिश्रण है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को साधने की अद्वितीय क्षमता है, यही कारण है कि आधुनिक खेलों के बीच भी इसकी अपनी एक विशिष्ट पहचान बनी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि कई खिलाड़ी आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और मलखंभ की हमारी इस प्राचीन विरासत को विश्व स्तर पर ले जाने वाले सारथी बनेंगे।

इस अवसर पर मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खटीमा रमेश चन्द्र जोशी, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी, सचिव राज्य ओलम्पिक एसोसिएशन डॉ डी के सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की सहित अनेक खिलाड़ी व खेलप्रेमी मौजूद थे।


उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद का हुआ निधन, सीएम धामी समेत विभिन्न संगठनों ने जताया दुख

देहरादून। पांच दिन से वेंटिलेटर पर चल रहे उत्तराखंड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का निधन हो गया।

अस्पताल प्रबंधन ने दोपहर बाद घन्ना के निधन की आधिकारिक घोषणा की।

महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती घनानन्द के निधन पर सीएम धामी समेत विभिन्न सांस्कृतिक,राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने दुख जताया।

पांच दिन पूर्व घनानन्द को गंभीर हालत में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले पांच दिनों से वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिय में उनकी नियमित निगरानी कर रहे थे।

आवाज सुनो पहाड़ों की कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक बलबीर सिंह पंवार और संयोजक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि घन्ना भाई को पूर्व में पेसमेकर लगाया गया था। उसके बाद से वह अस्पताल में नियमित तौर पर हृदय संबंधी जांच करवा रहे थे।

कुछ दिन पूर्व उन्हें यूरिन में ब्लड आने की समस्या हुई। सामान्य जांच के लिए वह अस्पताल पहुंचे, जहां रक्त चढ़ाने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। तबियत ज्यादा खराब होने पर चार दिन पहले उन्हें वेंटिलेटर पर भर्ती किया गया। नरेंद्र रौथाण ने बताया कि दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास ने उनके उपचार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

घन्ना भाई ने कई गढ़वाली फिल्म और म्यूजिक एलबम में काम किया है। ‘घर जवें’ फिल्म से उन्हें खासी लोकप्रियता हासिल हुई थी।

उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। भाजपा के टिकट पर 2012 में उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी।


14 साल बाद टूटा राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड, 20 किमी रेस वॉक में 6 एथलीटों ने पार की गुरमीत सिंह की उपलब्धि

सर्विन सेबस्टियन के नाम नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड

देहरादून। उत्तराखंड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स के रेस वॉक इवेंट में इतिहास रच दिया गया, जब 14 साल बाद पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक का राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड टूटा। 2011 में झारखंड के गुरमीत सिंह ने 1 घंटा 23 मिनट 26 सेकंड में रेस पूरी कर यह रिकॉर्ड बनाया था, जो इस बार छह भारतीय एथलीटों ने पीछे छोड़ दिया।

सबसे तेज प्रदर्शन करते हुए सर्विन सेबस्टियन (सर्विसेज) ने 1 घंटा 21 मिनट 23 सेकंड में रेस पूरी कर नया राष्ट्रीय खेल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके अलावा सूरज पंवार (उत्तराखंड), अमनजोत सिंह (पंजाब), परमजीत सिंह (सर्विसेज), राम बाबू (उत्तर प्रदेश) और मुकेश निठारवाल (राजस्थान) ने भी गुरमीत सिंह के 2011 के रिकॉर्ड से बेहतर समय निकाला।

टूटे रिकॉर्ड और नए समय:

• सर्विन सेबस्टियन (सर्विसेज) – 1:21:23 (नया राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड)
• सूरज पंवार (उत्तराखंड) – 1:21:34
• अमनजोत सिंह (पंजाब) – 1:21:42
• परमजीत सिंह (सर्विसेज) – 1:22:02
• राम बाबू (उत्तर प्रदेश) – 1:22:26
• मुकेश निठारवाल (राजस्थान) – 1:22:52

14 साल तक अटूट रहे इस रिकॉर्ड के एक साथ छह धावकों द्वारा टूटने से भारतीय एथलेटिक्स में नई ऊर्जा आई है। यह उपलब्धि न केवल एथलीटों की फिटनेस और तकनीकी सुधार को दर्शाती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय प्रतिस्पर्धियों के बढ़ते कद का संकेत भी देती है।

महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक में भी नया रिकॉर्ड

पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक में भी राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड टूटा। 2023 में मणिपुर की वाई बाला देवी द्वारा बनाए गए 51:56 के रिकॉर्ड को नौ एथलीटों ने तोड़ा, और हरियाणा की रवीना ने 45 मिनट 52 सेकंड के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

यह प्रदर्शन भारतीय एथलीटों की लगातार बेहतर होती तैयारी और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मजबूत उपस्थिति का संकेत देता है।


नीदरलैंड के दौरे पर सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

डेयरी, खाद्य एवं कृषि अनुसंधान के मॉडल का करेंगे अवलोकन

राबो बैंक के वित्तीय प्रबंधन की प्रक्रियाओं की भी लेंगे जानकारी

देहरादून। उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त और विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश के सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत अपने विभागीय अधिकारियों के साथ नीदरलैण्ड के दौरे पर हैं। जहां पर वह डेयरी विकास, ग्रामीण वाणिज्यिक विकास, फ्लोरीकल्चर, खाद्य एवं कृषि क्षेत्र की अधुनिक तकनीकी के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। साथ ही, वह नीदरलैंड के सबसे बड़े वित्तीय सेवा संस्थाओं में से एक राबोबैंक समूह की सहकारी सिद्धांतों पर आधारित वित्तीय प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन करेंगे।

नीदरलैंड से जारी अपने बयान में डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह सहकारिता सचिव दिलीप जावलकर व प्रबंध निदेशक राज्य सहकारी बैंक नीरज बेलवाल के साथ विदेश दौरे पर हैं और यह दौरा नाबार्ड द्वारा प्रवर्तित बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान के सहयोग से आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि सहकारिता के क्षेत्र को बढ़ावा देने के दृष्टिगत नीदरलैंड के राबोबैंक समूह द्वारा एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसमें देशभर के सहकारिता विभाग से जुड़े 26 से अधिक अधिकारियों व हिमाचल के उद्यान एवं सहकारी मंत्री जगत सिंह नेगी ने हिस्सा लिया है।

डॉ. रावत ने बताया कि इस कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा कोऑपरेटिव गवर्नेंस, वेल्यू चेन फाइनेंस, ग्रामीण वाणिज्यिक विकास, हॉल्टीकल्चर, फ्लोरीकल्चर, डेयरी विकास, खाद्य एवं कृषि अनुसंधान जैसे प्रमुख विषयों पर प्रस्तुतिकरण दिया जायेगा, साथ ही नीदरलैंड के विभिन्न शहरों में स्थित अंतरराष्ट्रीय संस्थानों का भ्रमण भी किया जायेगा। उन्होंने ने बताया कि राबोबैंक नीदरलैंड के सबसे बड़े वित्तीय सेवा संस्थाओं में शामिल है, जो कि सहकारी सिद्धांतों के तहत काम करता है और कृषि वित्तपोषण के क्षेत्र में अग्रणी है। यह बैंक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य एवं कृषि क्षेत्र के वित्तीयपोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

डा. रावत ने कहा कि नीदरलैंड की भौगोलिक स्थिति उत्तराखंड के समान है ऐसे में यहां की अधुनिक कृषि प्रणाली, खाद्य प्रसंस्करण, फ्लोरीकल्चर, हॉल्टीकल्चर, कोऑपरेटिव गवर्नेंस, ग्रामीण वाणिज्यिक विकास व डेयरी विकास के मॉडल का गहन अध्ययन कर उत्तराखंड में लागू किया जायेगा। जिससे प्रदेश के काश्तकारों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इसके अलावा राबो बैंक समूह की वित्तीय सेवाओं का लाभ उठाकर प्रदेश के सहकारी बैंकों की वित्तीय प्रणाली को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाया जायेगा।


पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर हैं घनानंद, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में चल रहा उपचार

प्रसिद्ध हास्य कलाकार घन्ना भाई का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में भर्ती

देहरादून। प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई की तबियत बिगड़ गई है। गंभीर हालत में उन्हें श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पिछले चार दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर क्रिटिकल केयर यूनिय में उनकी नियमित निगरानी कर रहे हैं।

आवाज सुनो पहाड़ों की कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक बलबीर सिंह पंवार और संयोजक नरेंद्र रौथाण ने बताया कि घन्ना भाई को पूर्व में पेसमेकर लगाया गया था। उसके बाद से वह अस्पताल में नियमित तौर पर हृदय संबंधी जांच करवा रहे थे। कुछ दिन पूर्व उन्हें यूरिन में ब्लड आने की समस्या हुई। सामान्य जांच के लिए वह अस्पताल पहुंचे, जहां रक्त चढ़ाने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर चार दिन पहले उन्हें वेंटिलेटर पर भर्ती किया गया। नरेंद्र रौथाण ने बताया कि दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास ने उनके उपचार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

घन्ना भाई ने कई गढ़वाली फिल्म और म्यूजिक एलबम में काम किया है। उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। भाजपा के टिकट पर 2012 में उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी।


अंकिता ने स्टीपलचेज और सिद्धार्थ ने जूडो में दिलाया गोल्ड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पहनाए मेडल

देहरादून। अंकिता ध्यानी ने स्टीपलचेज में और सिद्धार्थ रावत ने जूडो में उत्तराखंड को गोल्ड मेडल जिताया। महाराणा प्रताप स्पोर्टस स्टेडियम में खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन स्पर्धाओं के विजेताओं को मेडल पहनाए।

महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में अंकिता ध्यानी ने 9 मिनट 53.63 सेकेंड का समय निकाल कर गोल्ड मेडल जीताI
मध्यप्रदेश की मंजू यादव ने 10 मिनट 15.7 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर पर कब्जा जमाया। यूपी की रबी पाल ने कांस्य पदक जीता।

खेलमंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को मेडल पहनाएं और जीत की बधाई दी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस मौके पर कहा कि अंकिता ध्यानी की फॉम को देखते हुए उन्हें उससे गोल्ड की ही उम्मीद की थी और अंकिता ने प्रदेश के लोगों को नाउम्मीद नहीं कियाI इसके अलावा उत्तराखंड को दिन का दूसरा गोल्ड मेडल जूडो में हासिल हुआ। जूडो के फाइनल में उत्तराखंड के सिद्धार्थ रावत ने अपने प्रतिद्वंद्वि को पटखनी देते हुए गोल्ड मेडल जीता। इस इवेंट में हरियाणा के लक्की ने सिल्वर मेडल जीता। हरियाणा के अजय को इस इवेंट का सिल्वर मिला। महाराणा प्रताप स्पोर्टस स्टेडियम के मोनाल हॉल में खेल मंत्री ने विजेताओं को मेडल ने नवाजा। खेल मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि खिलाडियों ने इन खेलों में यह साबित कर दिया है कि अगर उन्हें सही सुविधाएं और प्रोत्साहन मिले तो वे कमाल कर सकते हैं। खेल मंत्री ने कहा कि पदक तालिका में छठे या सातवें स्थान पर बने रहना हमारे लिए गौरव की बात है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हर आयोजन स्थल पर खिलाड़ी और मेहमान प्रदेश द्वारा उपलब्ध करायी गयी खेल सुविधाओं को वर्ल्ड क्लास बता रहे हैं जो हमारे लिए बेहद खुशी की बात है।


सूर्यकांत धस्माना ने झंडा साहेब के महंत देवेंद्र दास को दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

शिक्षा चकित्सा के क्षेत्र में गुरुराम राय दरबार साहेब का अतुलनीय योगदान

देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय के महंत देवेंद्र दास जी को उनके जन्म दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि महंत देवेंद्र दास जी व श्री गुरु राम राय दरबार साहेब का देहरादून व उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि पूरे देश में शिक्षा व चकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण व अतुलनीय योगदान है। धस्माना ने कहा कि श्री गुरु राम राय दरबार ट्रस्ट प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर तक की स्कूली शिक्षा में व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा व चकित्सा के क्षेत्र में उत्तराखंड ही नहीं वरन देश भर के बच्चों व युवाओं को बेहतरीन शिक्षा दे रहा है।

धस्माना ने कहा कि जो काम कोई सरकार नहीं कर पा रहीं वो काम श्री गुरु राम राय दरबार साहेब ट्रस्ट कर रहा है। धस्माना ने कहा कि महंत देवेंद्र दास जी के कार्यकाल में ट्रस्ट ने शिक्षा व चकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय विस्तार किया है और केंद्र व राज्य सरकार को चाहिए कि श्री महंत देवेंद्र दास जी को पद्म सम्मान से सम्मानित करें। धस्माना ने महंत देवेंद्र दास जी की दीर्घायु की कामना की व उनसे राज्य की जनता पर आशीर्वाद बनाए रखने का आग्रह किया।


दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों को फरवरी माह तक मिल जाएगा फर्नीचर

अब सरकारी स्कूल में जमीन पर नहीं बैठेगा कोई बच्चा  
ढाई सौ स्कूलों को मिलेगा फर्नीचर
डीएम के प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’ अन्तर्गत व हुडको ने किया फर्नीचर निर्माण शुरू
देहरादून। प्रोजेक्ट ‘‘उत्कर्ष’’ के तहत् सरकारी स्कूलों को पठन-पाठन आधुनिक तकनीक से को स्मार्ट बनाने के डीएम सविन बंसल के प्रयास धरातल पर उतरने लगे हैं। जिले के दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों को अब फरवरी माह तक फर्नीचर मिल जाएगा। इस कार्य में ओएनजीसी व हुडको द्वारा सहयोग किया जा रहा है। जिलाधिकारी के इस महत्वाकांक्षी प्राजेक्ट में  हुडको द्वारा स्कूलों में पठनपाठन व्यवस्था हेतु आधुनिक उपकरण एलईडी के लिए 2.5 के कार्य प्रोसेस में हैं,जबकि ओएनजीसी  1.5 करोड़ के फर्नीचर एवं उपकरण में सहयोग कर रही है।
डीएम की योजना बच्चों को पढाई के साथ आधुनिक, Competetine की है, जिसके लिए डीएम अपने स्तर पर निंरत प्रयासरत हैं। जल्द ही स्कूलों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम ऑनलाइन पढ़ाई हो सकेगी हुडको पर 3.5 करोड़ का प्रोजेक्ट अंतिम चरण पर है।
जिलाधिकारी ने जनपद देहरादून में स्कूलों में मूलभूत सुविधा सहित वाईट बोर्ड, प्रत्येक कक्ष में दो एलईडी लाईट, फर्नीचर, आउटडोर स्पोर्टस आदि समुचित व्यवस्थाएं करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है जिसके लिए 1 करोड़ की धनराशि मुख्य शिक्षा अधिकारी निवर्तन पर रखी गई। जिसके तहत् सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को भी मांग के अनुरूप धनराशि आंवटित की गई है।  स्कूलों में बच्चे पढ़ेंगे महापुरुषों की जीवनी, बच्चों को पढ़ाई के साथ कौशल विकास की शिक्षा देने का भी किया जा रहा है प्रयास
खेल मनोरंजन के साथ पढ़ाई भी, कॉमिक्स, मैगजीन व समाचार पत्रों के माध्यम से देश दुनिया से रूबरू रहेंगे बच्चे जिलाधिकारी की पहल पर प्रत्येक स्कूल में न्यूज़पेपर, मैगज़ीन, शब्दकोश और महापुरुषों की जीवनी अनिवार्य रखे जाने के निर्देश दिए ताकि बच्चे व्यवसायिक शिक्षा के साथ-साथ महापुरूषों की जीवनी से परिचित हो सके। जिलाधिकारी ने स्कूलों की कक्षाओं में मूलभूत सुविधा, लाइट, पानी, पेयजल, शौचालय उपलब्ध हों पानी की टंकियों की मरम्मत सफाई एवं सुरक्षा हेतु इंतजाम के साथ ही गुणवत्तायुक्त पोष्टिक भोजन सुनिश्चित करने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड एवं उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

राष्ट्रीय खेल में पहली बार शामिल हुआ बीच कबड्डी, खिलाड़ियों में खुशी

ऋषिकेश। राष्ट्रीय खेल में पहली बार बीच कबड्डी को शामिल किया गया है, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित शिवपुरी में गंगा तट पर आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत बीच कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। खिलाड़ियों ने इस ऐतिहासिक निर्णय का श्रेय उत्तराखंड बीच कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी को दिया।

उत्तराखंड बीच कबड्डी पुरुष टीम के कप्तान रविंद्र सिंह ने बताया कि वे पहले भी बीच कबड्डी खेल चुके हैं और कांस्य पदक जीत चुके हैं, लेकिन तब इसे राष्ट्रीय खेल में मान्यता नहीं मिली थी।

महिला टीम की कप्तान पूजा मेहरा ने भी इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा।

उत्तराखंड टीम की शानदार शुरुआत

बीच कबड्डी के उद्घाटन मैच में उत्तराखंड की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की। इस पर उत्तराखंड बीच कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने कहा, “बीच कबड्डी में उत्तराखंड का भविष्य अच्छा है। बीच कबड्डी को पहली बार राष्ट्रीय खेल में शामिल किया गया है, इसके लिए प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है। शुरूआत में दोनों मैच पुरुष और महिला वर्ग में उत्तराखंड की टीमों ने जीते हैं। इस धरती से उत्तराखंड की टीम मेडल जीतकर जाएगी।”

इस बार पहली बार बीच कबड्डी को शामिल किया गया है, जिससे खिलाड़ियों में नए उत्साह और उमंग का संचार हुआ है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp