Thursday, November 19, 2026
12:34 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर तीन गुना होगी विकास की रफ्तार

Category Archives: राष्ट्रीय

ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर तीन गुना होगी विकास की रफ्तार

सीएम धामी ने बनबसा में रोड-शो कर मांगा समर्थन

भारी ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा, चंपावत नगर पंचायत से भाजपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी रेखा देवी एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में रोड-शो कर वोट की अपील की। रोड-शो के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बनबसा के नगर निकाय में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद क्षेत्रीय विकास में तेजी आएगी। यहां पर विकास के जो काम अधर में लटके हैं, उन्हें तेजी से पूरा कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के पास क्षेत्रीय विकास का कोई विजन नहीं है। यदि ये लोग सत्ता में आ गए तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे। उनके पास विकास के नाम पर सिर्फ यही बहाना होगा कि उनकी केंद्र और राज्य में सरकार नहीं है, जिस कारण वह क्षेत्र का विकास नहीं करा सकते। उन्होंने जनता से आगामी 23 जनवरी को भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की।


खटीमा जीते तो यहां के विकास की जिम्मेदारी मेरी – सीएम धामी

सीएम ने खटीमा में विपक्ष पर किये प्रहार

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा, ऊधम सिंह नगर में पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि खटीमा मेरी कर्मभूमि रही है। यहीं से आप लोगों ने सर्वप्रथम मुझे विधानसभा में भेजा था। यहां से यदि रमेश की जीत की गारंटी मिलती है तो खटीमा का विकास मेरी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि खटीमा के विकास के लिए हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा कई कार्य किए जा रहे हैं। यह जनता को तय करना है कि वह सनातन को बढ़ावा देने वाली भाजपा के साथ खड़े हैं या फिर सनातन को कीड़े-मकोड़े और बैक्टीरिया बताने वाले कांग्रेस के साथ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सैनिकों का अपमान करती है और अलगावववाद, आतंकियों और जिहादियों का समर्थन करने वालों का साथ देती है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के सांस्कृतिक संवर्धन के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में पांच हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है साथ ही थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकता करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। मसूरी और बागेश्वर में थूक जिहाद को बढ़ावा देने वाले आज जेल में है।

इस अवसर पर अनिल डब्बू, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, विवेक सक्सेना, रणदीप नामधारी, प्रेम सिंह, किशन सिंह बिंद्रा,सतीश, जीवन धामी, विमला बिष्ट, राजपाल सिंह, लीलावती राणा, गणेश, रविंद्र राणा, गोपाल बोहरा, विमला, प्रकाश तिवारी समेत कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

सीएम धामी के रोडशो में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा, ऊधम सिंह नगर में रोडशो कर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रमेश चंद्र जोशी एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में रोडशो कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में अपार जोश और उत्साह देखने को मिला। हर मोड़ और चौराहे पर लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फूलों व मालाओं से जोरदार स्वागत किया। भारी ठंड के बावजूद सीएम धामी के स्वागत में लोग सड़कों पर नजर आए।


महाकुंभ – ओपन फ्री ऑफ कास्ट रेस्टोरेंट’ में 1 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त भोजन

महाकुंभ में रिलायंस फाउंडेशन और निरंजनी अखाड़ा का निशुल्क भोजन शुरू

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में 8 से 10 करोड़ लोग कर सकते हैं स्नान

प्रयागराज। महाकुंभ मेला 2025 केवल आध्यात्मिकता और आस्था का संगम नहीं है, बल्कि यहां श्रद्धालुओं के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ‘ओपन फ्री ऑफ कास्ट रेस्टोरेंट’ भी संचालित हो रहा है। अदानी ग्रुप के बाद अब देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस फाऊंडेशन और सबसे बढ़े अखाड़े निरंजनी अखाड़े के साथ क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल ली है । लक्ष्य है एक करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन की सेवा देना ।

भारतवर्ष में भारतवर्ष विश्व का हृदय है और उत्तर प्रदेश भारत उसका प्राण वह प्राण जहां अवतार होता है पर ब्रह्म परमात्मा का श्री राम के रूप में श्री कृष्ण के रूप में काशी में भगवान शिव के रूप में यहीं पर ब्रह्म परमात्मा सभी का भरण पोषण करते हैं।

प्रयागराज की धरती पर इस वक्त सब कुछ सातवीं के सात्विक देश में अतिथि देवो भव की परंपरा को निभाते हुए 4000 हेक्टेयर मेला क्षेत्र में और शहर के कई हिस्सों में तीर्थ यात्रियों की सुविधा 24 घंटे नि:शुल्क भंडारे चल रहे हैं, जहां लाखों लोगों को भोजन कराया जा रहा है।

भारतीय संस्कृति की अतिथि सत्कार और सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अनुसार, रोजाना करीब 10 से 15 लाख लोग भोजन कर रहे हैं।

इस समय दुनिया का सबसे बड़ा नि:शुल्क भोजन स्थल बन चुका है प्रयागराज।

अडानी-इस्कॉन के भंडारे में भोर 3 बजे से रात 11 बजे तक भोजन वितरण किया जा रहा है।

हर कैंप में 400-500 वालंटियर पूरी भक्तिभाव से सेवा में लगे हुए हैं

इस्कॉन की अन्न सेवा में रोजाना करीब 1 लाख श्रद्धालु सात्विक भोजन कर रहे हैं

मेले के समापन तक 50 लाख लोगों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा और अब कुंभ में सबसे बड़ा अखाड़ा निरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशनन्द ने बताया कि देश के सबसे बड़े उद्योग समूह रिलायंस फाउंडेशन ने मेले में नक्षत्र की जिम्मेदारी संभाल ली है और उनका लक्ष्य है एक करोड़ लोगों को भोजन करने का । यह सेवा रविवार 19 जनवरी से शुरू हो गयी।

कहा कि प्रयागराज की पवित्र धरती बड़े और छोटे में भेद नहीं करती । सभी में एक ही राम के ही दर्शन करते हुए एक ही भाव से भोजन करती है भारत की सनातन संस्कृति। प्रयागराज में चल रहा है महाकुंभ सतयुग की छाया प्रतीत होती है। यहां आकर आप महसूस कर सकते हैं कि जब राम राज्य का एक बहुत छोटा सा अंश इतना सुंदर, इतना भव्य , इतना सात्विक है तो संपूर्ण रामराज्य कैसा होगा ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में महाकुंभ की बात करते हुए उत्तर से दक्षिण तक मान्यताओं को मानने के तरीके एक जैसे ही हैं | एक तरफ प्रयागराज, उज्जैन, नासिक और हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होता है, वैसे ही, दक्षिण भू-भाग में, गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा और कावेरी नदी के तटों पर पुष्करम होते हैं ।

उत्तर भारत में प्रयागराज त्रिवेणी में तीन पवित्र नदियों गंगा यमुना और गुप्त सरस्वती का संगम है दक्षिण भारत में 12 पवित्र नदियों की संस्कृति के उल्लास में पुष्कर महोत्सव का आयोजन किया जाता है । इस तरह से एक नदी के तट पर 12 साल बाद सेवा फिर से आती है ।
भारत की सरिता और प्रकृति प्रेमी संस्कृति का सबसे बड़ा उदाहरण है।

प्रयागराज का सबसे बड़ा स्नान पर्व मौनी अमावस्या जो जून 29 जनवरी को आने वाला है। इसी दिन प्रयागराज में 8 से 10 करोड तीर्थ यात्री संगम स्नान कर सकते हैं ।

महाकुंभ का महापर्व मौनी अमावस्या

मौनी अमावस्या है महाकुंभ का सबसे महापर्व।
इसी दिन भगवान सूर्य और चंद्रमाकर राशि में एक साथ रहेंगे।
सभी दृश्य ग्रह एक ही सीट में रहने का योग 144 वर्षों के बाद।
मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में 8 से 10 करोड लोग कर सकते हैं स्नान।
भगवान शिव को पूर्णिमा, त्रयोदशी और अमावस्या अत्यंत प्रिय।

इस दिन गंगा स्नान करने तक भक्तों को मौन रहने का विधान है। गंगा स्नान में खड़े होकर किए गए जप का एक करोड़ गुना पुण्य होता है।


कांग्रेस ने अल्मोड़ा के विकास को हाशिए पर डाला- धामी

अल्मोड़ा में बात चली हर घर, 23 जनवरी लागलि कमल फूल पर मुहर

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा मे भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने मेयर पद पर अजय वर्मा एवं अन्य पार्षद पदों पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सीएम धामी को सुनने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी अल्मोड़ा के विकास पर गंभीरता नहीं दिखाई, जबकि हमारी सरकार सदैव अल्मोड़ा के विकास को प्रतिबद्ध रही है इसी वजह से अल्मोड़ा को नगर निगम बनाया गया है। कहा कि नगर निगम अल्मोड़ा में भाजपा का बोर्ड बनने पर इस क्षेत्र में नवाचार होंगे साथ ही इस सांस्कृतिक शहर का विकास होगा। यहां पर पर्यटन को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अल्मोड़ा में भाजपा के मेयर प्रत्याशी लंबे समय से जनसेवा को समर्पित रहे हैं जबकि, अन्य पार्टी प्रत्याशियों के लिए अल्मोड़ा का चुनाव महज एक व्यवसाय है। उन्होंने कहा कि परिवारवादी और भ्रष्टाचार की सोच रखने वाली कांग्रेस को क्षेत्र के विकास से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस की सोच हमेशा राष्ट्र विरोधी रही है। कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर सेना के शौर्य का अपमान करने वाली पार्टी है। कहा कि अल्मोड़ा के विकास के लिए अल्मोड़ा की जनता इस बार नगर निगम में भाजपा को प्रचंड मतों से जीताने जा रही है।

उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अल्मोड़ा शहर के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अल्मोड़ा के लिए पिथौरागढ़ और पंतनगर से सीधे हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं लोकसभा सांसद अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, प्रदीप, रविंद्र समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


धारचूला और मुनस्यारी में खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रचार

पिथौरागढ़। खेल मंत्री रेखा आर्या ने धारचूला नगर पालिका और मुनस्यारी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान रोड शो में भी खेल मंत्री ने हिस्सा लिया। उन्होंने व्यापारी व अन्य आम लोगों से भाजपा प्रत्याशी बेला शर्मा को जिताने की अपील की। रोड शो के बाद आयोजित जनसभा में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश जाकर धारचूला को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने में अहम योगदान दिया है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि धारचूला के व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कोरोना काल के दौरान धारचूला के हजारों व्यापारियों का चीन से व्यापार बंद होने के मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया।

इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्य ने मुनस्यारी पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सत्यवान सिंह निखुर्पा के समर्थन में जनसभा की। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत से यहां ट्रिपल इंजन की सरकार बन जाएगी और तेजी से विकास होगा। इस अवसर पर धारचूला ब्लॉक अध्यक्ष धन सिंह धामी, प्रभारी महिमन कन्याल, मनोज सामंत, रूद्र पंडा, अशोक नाबियाल आदि मौजूद रहे।


सीएम धामी ने कहा, कांग्रेस आई तो शुरू होगा भ्रष्टाचार का खेला

टनकपुर में भाजपा जीती तो विकास की गारंटी मेरी- सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने टनकपुर व चंपावत में कांग्रेस पर किये प्रहार

टनकपुर/चंपावत। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि टनकपुर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक ओर हमारी सरकार प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है तो वहीं कांग्रेस के नेता इस जुगत में लगे हुए हैं कि कैसे भी करके निकाय चुनाव जीत जाएं और भ्रष्टाचार का खेल फिर से शुरू कर सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के लोगों को आपस में बांटने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य करती है वहीं कांग्रेस अपने चहेते वोट बैंक को खुश करने के लिए अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने तक को ठुकरा देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 और तीन तलाक को समाप्त करने का काम किया। वहीं कांग्रेस धारा 370 को फिर से लागू करने वालों की सोच रखने वालों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की जीत क्षेत्र के विकास की गारंटी है। हमारी सरकार टनकपुर में करोड़ों की लागत से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी विकास परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है। पूर्णागिरी मंदिर के लिए रोप-वे का निर्माण किया जा रहा है। शारदा कॉरिडोर के निर्माण पर भी हमारी सरकार कार्य कर रही है। इस कॉरिडोर के निर्माण से क्षेत्र में रोजगार और पर्यटन का विस्तार होगा। 56 करोड़ की लागत से आईएसबीटी का निर्माण किया जा रहा है।

जिसके बाद टनकपुर अंतर्राष्ट्रीय सीमा का प्रमुख केंद्र बन जाएगा। इसके साथ ही टनकपुर में करोड़ों की लागत से आयुष अस्पताल का भी निर्माण किया जा रहा है। ये सभी कार्य टनकपुर को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जिन कार्यों को शुरू करती है उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए टनकपुर निकाय क्षेत्र में फिर से कमल खिलाने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह मेहरा, चुनाव प्रभारी क्षेत्रपाल मौर्य, पूरण मेहरा, शिवराज कठैत, श्रीलाल रोहताश अग्रवाल, नारायण दत्त जोशी, हेमा जोशी, दीप चंद पाठक, धर्मपाल आर्य, हर्षवर्धन रावत, दीप चंद रजवार, विनोद वर्मा, विद्या, सुरेश वाल्मीकी, शंकरलाल प्रजापति समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


राष्ट्रीय खेल- खिलाड़ियों के साथ साये की तरह रहेगी पुलिस

पुलिस महानिदेशक ने की हाई लेवल मीटिंग, तैयारियों का लिया जायजा

10 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे ड्यूटी में तैनात

सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे खिलाड़ी, कन्ट्रोल रूम से होगी मॉनिटरिंग

देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से एक उच्च स्तरीय समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी।गढ़वाल व कुमाऊँ परिक्षेत्र सहित समस्त जनपद प्रभारियों, सेनानायकों एवं सम्बन्धित ईवेन्ट मैनेजमेन्ट एजेन्सियों के साथ त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था, फोर्स व्यस्थापन प्लान, यातायात प्लान, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक उपकरण के सम्बन्ध में चर्चा की गई।

पुलिस महानिदेशक ने सभी को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से प्रारम्भ हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेल प्रदेश के नौ जनपदों में 19 आयोजन स्थलों पर आयोजित होंगे। 44 स्पर्धाओं में लगभग 10 हजार खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

सभी जनपदों द्वारा ग्राउन्ड लेवल पर प्लानिंग कर खेलों के क्रियान्वयन हेतु पूरी तैयारी कर ली गयी है। प्रतिदिन उसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को त्रुटिरहित और ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। यह आयोजन उत्तराखण्ड की क्षमता और सौंदर्य को देश-दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का एक बड़ा अवसर है। जिसे सकुशल व सुरक्षित तरह से आयोजित कराने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।

38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां के सम्बन्ध में निर्देश

खिलाड़ियों के साथ साये की तरह रहेगी पुलिस- खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। उनके प्रवास स्थलों, वहां से आयोजन स्थलों जाने के मार्ग, अभ्यास सत्र, प्रतिस्पर्धी ईवेन्ट में प्रभावी एक्सेस कन्ट्रोल सुनिश्चित किया जाये। महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये।

 10 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे ड्यूटी में तैनात- सभी जनपद प्रभारी सम्बन्धित ईवेन्ट मैनेजमेन्ट एजेन्सियों (Deepali Design, Grant Thorton (SPMU), और Thomas Cook (ACT)) के साथ समन्वय कर समय से खिलाड़यों की सुरक्षा, आवास व्यवस्था, यातायात प्लान, पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कर लें और सभी आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक उपकरण स्थापित करा लें।

 सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे खिलाड़ी, कन्ट्रोल रूम से होगी मॉनिटरिंग सुरक्षा के दृष्टिगत आयोजन / प्रवास स्थलों पर सीसीटीवी से लैस कन्ट्रोल रूम स्थापित किये गये हैं।

सभी एजेन्सियों व अधिकारियों के मध्य एक प्रभावी और रियल टाइम कम्यूनिकेशन हो।

खिलाड़ियों के प्रवास स्थलों में कार्यरत कर्मियों का समय से सत्यापन कराना सुनिश्चित किया जाये।

रूट यातायात/एन्ट्री व एक्जिट प्लान, पार्किंग व्यवस्था को निदेशक यातायात एवं सम्बन्धित जनपद प्रभारी स्वयं मॉनिटरिंग करें।

आयोजन स्थलों पर फायर सेफ्टी/सिक्योरिटी प्लान के अनुसार अग्निशमन के समस्त उपाय जैसे मोटर फॉयर इंजन, फॉयर एक्सटिंग्यूशर आदि पर्याप्त संख्या में मौके पर उपलब्ध हों।

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, आयोजन स्थलों व खिलाड़ियों के प्रवास स्थलों की सुरक्षा मानकों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

निर्धारित कण्टीजेंसी व इवैक्यूएशन प्लान का अभ्यास किया जाये तथा सभी को इसके विषय में ब्रीफ भी किया जाये।

अभिसूचना संकलन के लिए विभिन्न टीमें का गठन सम्बन्धित जनपद प्रभारियों द्वारा किया जाये।

 एन्टी सबोटाज व BDS की टीमें 24×7 तैनात रहेंगी।

 विधुत विभाग, पेयजल, PWD, फायर, एसडीआरएफ व अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजन को सफलतापूर्वक कराने हेतु भी निर्देशित किया गया।

गोष्ठी में वी0 मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन / अभिसूचना एवं सुरक्षा, विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय/पी एंड एम, नीरू गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी, कृष्ण कुमार वी के, पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार/अभिसूचना, मुख्तार मोहसिन, पुलिस महानिरीक्षक फायर, नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, के एस नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, अरुण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात, जनमेजय खण्डूरी, पुलिस महानिरीक्षक/सचिव उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्टस कन्ट्रोल बोर्ड, सेंथिल अब्दई कृष्ण राज. एस, पुलिस महानिरीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।


निकाय चुनावों में भाजपा को मिल रहा अभूतपूर्व जन समर्थन- महाराज

अगला दशक उत्तराखंड वाले मोदी के विज़न के लिए जरूरी है ट्रिपल इंजन की सरकार

पौड़ी। निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को पूरे राज्य में जनता-जनार्दन का अभूतपूर्व समर्थन एवं आर्शीवाद मिल रहा है। उत्तराखंड की देवतुल्य जनता भाजपा की केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की विकास को प्राथमिकता देने वाली कार्यशैली से परिचित है। निश्चित तौर पर निकाय चुनाव में भी हमें जनता का आशीर्वाद मिलेगा और ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्यों में और भी अधिक गति आएगी।

उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी सुषमा रावत और पार्टी सभी वार्ड प्रत्याशियों के सर्मथन में बस स्टैंड पर आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पररचम लहराये और ट्रिपल इंजन की सरकार बने।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है। जिस प्रकार तेजी के साथ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है और उत्तराखंड में पर्यटकों व यात्रियों की संख्या में लगातार बड़ी मात्रा में इजाफा हो रही है उसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वह विज़न साकार होने लगा है जब उन्होंने कहा था कि आने वाला अगला दशक उत्तराखंड का होगा।

महाराज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने मातृशक्ति का सम्मान करते हुए महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण दिया तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन भागीदारी निभाने वाले उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को राज्य सेवाओं में 10% शैतिज आरक्षण भी प्राविधान किया गया। लखपति दीदी योजना के तहत सरकार की पहल के बाद उत्तराखंड की 01 लाख से अधिक महिलाएं लखपति बनीं और 2026 तक 2.50 लाख महिलाओं की सालाना आय 01 लाख पहुंचाने का लक्ष्य। उन्होंने जनता से भाजपा नगर पालिका पौड़ी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सुषमा रावत सहित सभी वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूर है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोहली, कमल किशोर, विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शान्ति देवी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुषमा रावत, शशिचंद्र रतूड़ी, मातवर सिंह नेगी, सन्तोषी रावत, जगत किशोर बड़थ्वाल, सुदर्शन नेगी
राजेन्द्र‌ सिहं राणा, सरिता नेगी, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, राज रावत, सुमन ध्यानी, मधु कुखशाल, पूर्णिमा नेगी, ओमप्रकाश जुगराण, दलवीर सिंह नेगी, नरेन्द्र टम्टा, नवल किशोर, नीलम जुयाल, अजेन्द्र रावत, गणेश नेगी और गोदाम्बरी रावत आदि लोग मौजूद थे।


राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखण्ड की संस्कृति की कलाकृति को आयोजन स्थलों की दीवारों पर उकेरा जा रहा है – रेखा आर्या

राष्ट्रीय खेलों के ऐतिहासिक और सफल आयोजन से देशभर में पेश करेंगे नजीर – रेखा आर्या

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगो,मैस्कॉट और मशाल को डीपी लगा कर राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बने आमजन- रेखा आर्या 

देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के ऐतिहासिक आयोजन के लिए प्रदेश पूर्ण रूप से तैयार है। राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए प्रदेश सरकार और खेल मंत्री रेखा आर्या जोरों शोरों से जुटी हुए हैं । 38 वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ 28 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देहरादून में किया जाना है जिसके लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग और शुभारंभ कार्यक्रम की आयोजक कार्यदायी एजेंसी के कर्मचारियों निर्देशित करते हुए कहा था कि 28 जनवरी के शुभारंभ कार्यक्रम को ऐतहासिक और यादगार बनाने के लिए रजत जयंती खेल परिसर समेत प्रदेश के सभी आयोजन स्थलों को और उस स्थल को एयरपोर्ट,रेलवे स्टेशन समेत बस अड्डों से जोड़ने वाले का सड़क मार्गों को सुदृढ़ कर ,शहर के मुख्य स्थलों का भी रंग रोगन कर सौंदर्यीकरण किया जाए।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा सौंदर्यीकरण में आयोजन स्थलों की दीवारों पर विशेषकर उत्तराखण्ड की संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया जाए ताकि दूसरे प्रदेशों से आने वाले खिलाड़ी और खेल प्रेमियों को भी उत्तराखण्ड की सभ्यता और संस्कृति से चिर परिचित होने का अवसर मिले।

मंत्री रेखा आर्या के निर्देशों पर शुरू हुआ सौंदर्यीकरण

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को आयोजन स्थलों के सौंदर्यीकरण और सड़क मार्गों को सुगम करने के लिए निर्देशित किया था जिसपर पर रंग रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है और जल्द ही सभी आयोजन स्थलों पर पूर्ण कर लिए जाएँगे।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा हम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस शुभारंभ कार्यक्रम को ऐतहासिक और अविस्मरणीय बनाने जा रहे हैं जो ना केवल देश के खेल जगत में कोतुहल पैदा करेगा बल्कि भविष्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए भी नजीर और प्रेरणा बनेगा।

इसके साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश की जनता से भी अपील करते हुए आम जनमानस को भी इस महाआयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर राष्ट्रीय खेलों के लोगो,मशाल ,मैस्कॉट को अपनी डीपी बना कर राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने का आह्वान किया।


हमारी सरकार प्रदेश में थूक जिहाद के खिलाफ सख्ती से कर रही कार्रवाई- मुख्यमंत्री धामी

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में कहा, कांग्रेस ने उत्तराखण्ड को बनाया लैंड जिहाद का गढ़

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित कर नगर निगम चुनाव में भाजपा की मेयर प्रत्याशी श्रीमती कल्पना देवलाल और अन्य पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संकल्प पिथौरागढ़ को आदर्श और सुंदर शहर बनाना है और इसके लिए जरूरी है कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की डबल इंजन सरकार बने। डबल इंजन सरकार बनने के बाद क्षेत्र का योजनाबद्ध तरीके से विकास हो सकेगा और पिथौरागढ़ ग्रीन और क्लीन सिटी बनने की ओर अग्रसर होगा।

उन्होंने बागेश्वर में थूक जिहाद की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकता के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। यहां पर आने वाले प्रत्येक व्यक्तिक को स्वच्छता का अहसास होना चाहिए। थूक जिहाद करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि उत्तराखण्ड को लैंड जिहाद का गढ़ बनाया। अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए कांग्रेस राम को काल्पनिक बताती है और राम मंदिर निर्माण पर खिल्ली उड़ाती है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में कांग्रेस दो भागों में बंट गई है। लोगों को कांग्रेस के झांसे में नहीं आना और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को जिताना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नियम विरुद्ध प्रदेश में जमीन खरीदने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है। अब तक ऐसे 750 मामलों में कार्रवाई चल रही है।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व् विधायक चंद्रा पंत, प्रदेश मंत्री बीना गंगोला, गोविंद, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जगत सिंह खाती, मथुरा दत्त जोशी, वीरेंद्र बल्दिया, केदार जोशी, अंबिका बोरा, डीआर भारती, भगवती पुनेठा, भूपेश, राकेश, दीपक कार्की, किशन भंडारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

सीएम धामी के समर्थन में लगे नारे

जनसभा के दौरान युवाओं ने सीएम धामी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं का जोश और उत्साह को देख सीएम धामी को कुछ देर के लिए अपना संबोधन तक रोकना पड़ा। सीएम धामी की अपील के बाद युवाओं ने नारेबाजी बंद की, जिसके बाद संबोधन शुरू हो सका।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp