Saturday, November 21, 2026
5:36 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

उपनल कर्मियों की बड़ी जीत: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की सभी समीक्षा याचिकाएँ खारिज कीं

Category Archives: राष्ट्रीय

उपनल कर्मियों की बड़ी जीत: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की सभी समीक्षा याचिकाएँ खारिज कीं

नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा कानूनी झटका लगा है। राज्य सरकार द्वारा कुंदन सिंह मामले समेत कई मामलों में दायर सभी समीक्षा याचिकाओं को शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि पहले दिए गए आदेश में कोई स्पष्ट त्रुटि नहीं है, इसलिए निर्णय पर पुनर्विचार की कोई वजह नहीं बनती।

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार की ओर से दायर कई समीक्षा याचिकाओं को एक साथ सुनते हुए उन्हें खारिज कर दिया। ये याचिकाएँ वर्ष 2019 से 2021 के बीच राज्य द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिकाओं (SLP) और सिविल अपीलों से संबंधित थीं, जिन पर पुनर्विचार की मांग की गई थी।

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की खंडपीठ ने की। पीठ ने कहा कि 15 अक्टूबर 2024 को दिया गया आदेश पूरी तरह उचित, वैध और न्यायसंगत है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि उस आदेश में कोई “स्पष्ट त्रुटि” नहीं है, इसलिए उसकी समीक्षा की कोई आवश्यकता नहीं। हालांकि अदालत ने देरी को क्षमा कर दिया था, लेकिन रिकॉर्ड और तर्कों की जांच के बाद सभी समीक्षा याचिकाओं को “निराधार” बताते हुए खारिज कर दिया गया। इसके साथ ही इन मामलों से जुड़े सभी लंबित आवेदन भी समाप्त कर दिए गए।

कुंदन सिंह बनाम राज्य उत्तराखंड सहित अन्य मामलों में यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लगातार न्यायिक चुनौती देने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने अपने पहले के आदेश को जस का तस कायम रखा। इस निर्णय के बाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के पुराने आदेशों का अंतिम रूप से लागू होना अब निश्चित हो गया है।


देहरादून लिटरेचर फेस्ट में CM धामी ने किया ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इंडिया’ पुस्तक का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वेणु अग्रहारा ढींगरा द्वारा लिखित पुस्तक लीडिंग लेडीज ऑफ इंडिया का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। सामाजिक व सांस्कृतिक चेतना के प्रसार में भी साहित्य की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा जताई कि यह पुस्तक विशेष रूप से महिलाओं को आगे बढ़ने और नेतृत्व की दिशा में प्रेरणा देगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का मजबूत होना आवश्यक है और आज उत्तराखण्ड की बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की आत्मा उसकी संस्कृति और परंपराओं में बसती है, जिसे संरक्षित रखने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों से प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ना है। इसके बाद अनेक प्रवासियों ने अपने मूल गांवों के विकास और राज्य निर्माण में सहयोग की इच्छा जताई है।

कार्यक्रम में गीता पुष्कर धामी, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, दून इंटरनेशनल स्कूल समूह के संस्थापक डी.एस. मान सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।


बछेंद्री पाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये, सीएम ने जताया आभार

देहरादून। प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं पद्मभूषण सम्मान प्राप्त बछेंद्री पाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। यह चेक उनकी ओर से राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती विनोद उनियाल द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

मुख्यमंत्री ने बछेंद्री पाल के इस सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सहयोग एवं सेवा की भावना ही समाज को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसे योगदान न केवल ज़रूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि जनहित के कार्यों के प्रति लोगों को प्रेरित भी करते हैं।


देहरादून में कुठालगेट व साई मंदिर चौक का लोकार्पण, शहर को मिला नया सांस्कृतिक स्वरूप

देहरादून: प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल एवं स्थानीय विधायक गणेश जोशी और सांसद राज्यसभा नरेश बंसल ने जिला प्रशासन द्वारा करवाए गए कुठाल गेट, साईं मंदिर, सौंदर्यीकरण कार्यों, स्लिप रोड, कुठालगेट पर राउंड अबाउट कार्यों का लोकार्पण किया। जिला प्रशासन देहरादून ने अपना आईडिया, डिजाईन एवं क्रियान्वय से महज 6 महीने  में ही दो मुख्य चौक साई मंदिर व कुठालेट दोगुने चौडे़ हो गए हैं, जिसके लिए वित्त पोषण स्मार्ट सिटी लि0 से लिया गया है।
जिला प्रशासन के प्रयास से इन चौक पर राज्य निर्माण के संघर्ष, संस्कृति एवं लोक परंपरा की झलक दिख रही है। कुठालगेट साई मंदिर तिराहा सौंदर्यकरण कार्य अब जनमानस को विधिवत समर्पित कर दिए गए है।  मुख्यमंत्री की प्रेरणा से दून के मुख्य चौराहे अब चौराहे कम, भव्य सुरक्षित शो-केस ज्यादा दिख रहे है। कुठालगेट साई मंदिर पर अतिरिक्त स्लिप रोड्स, रांउडअबाउडस सहित, दून में यातायात सुगमता, जनसुरक्षा व पारम्परिक लोक संस्कृति दर्शन, एक साथ हो रहे है। कुठालगेट पर 135 लाख तथा साई मंदिर पर 85 लाख धनराशि से सौन्दर्यीकरण कार्य किया गया है।
प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि दून के कुठालगेट, साई मंदिर, दिलाराम चौड़ीकरण कर अतिरिक्त साईड रोड, पहाड़ीशैली सौन्दर्यीकरण के साथ ही लाईफ एण्ड सुरक्षित ट्रैफिक संचालन के लिए रांउड अबाउड बनाए गए है, जिससे यातायात सुगमता के साथ ही सड़क सुरक्षा बढ़ी है। उन्होंने कहा जिला प्रशासन की पहल से जहां इन चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण राज्य निर्माण संघर्ष, लोक परंपरा संस्कृति को दर्शाते है। इसके साथ ही राज्य की संस्कृति एवं लोक परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर, और धार्मिक स्थलों की कलाकृतियों के साथ राज्य आंदोलनकारियों की स्मृतियों को भी चौराहों और मुख्य मार्गों पर प्रदर्शित किया गया है, जिससे देहरादून आने वाले पर्यटकों को यहां की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे। साथ ही यहां से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एम्बेस्डर के रूप में कार्य करेंगे। दोनो चौराहों पर नवीन अवधारणा का परिचय देते हुए दो अतिरिक्त मोटोरेबल स्लिप रोड से यातायात सुगमता में सहायता मिलेगी। राजधानी देहरादून को सुंदर और पौराणिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों से संवारने के लिए अभिनव कार्य किया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं उनकी टीम को इस कार्य के लिए बधाई दी।
कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कुठालगेट एवं सांई मंदिर जंक्शन के रूपांतरण एवं चौड़ीकरण कार्यों के लोकार्पण पर कहा कि यह केवल एक विकासात्मक परियोजना नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की लोक-संस्कृति की मूल पहचान को सहेजने का एक प्रयास भी है। कुठालगेट और सांई मंदिर जंक्शन का नया स्वरूप प्रदेश की पारंपरिक स्थापत्य शैली और सांस्कृतिक समृद्धि की झलक प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि यह कार्य न केवल स्थानीय नागरिकों की आवाजाही को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को भी बढ़ाएगा मा मंत्री जोशी ने परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रभारी मंत्री और राज्यसभा सांसद को कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि सुगम यातायात व्यवस्था बनाने हेतु प्रथम चरण में चार चौराहों को चौड़ीकरण एवं रांउड अबाउट करने का कार्य किया गया। इसके साथ ही कुठालगेट एवं साई मंदिर तिराहे पर 10 मीटर चौड़ी एडिशनल स्लिप रोड बनाई गई है। साथ चौराहों पर गढवाल एवं कुमाऊ की संस्कृति से आने वाले पर्यटकों को रूबरू कराने  के लिए पहाड़ पारम्परिक शैली में डिजाईन किया गया है तथा राज्य की महानविभूतियों एवं राज्य आंदोलनकारियों के मूर्तियों आदि से सुसज्जित किया गया है।
जिले में पहली बार यातायात सुगमता, जनसुरक्षा एवं पारम्परिक लोक संस्कृति दर्शन, एक साथ होंगे साथ ही कुठालगेट, साई मन्दिर, कार्याे का लोकार्पण किया गया है। दिलाराम चौक के उच्च स्तरीय आधुनिकरण कार्य किया जा रहा है जो कि लगभग पूर्ण हो गया है। जिला प्रशासन शहर में यातायात प्रबंधन के साथ;  कुठालगट एवं साई मंदिर पर नई स्लिप रोड कार्य रांउड अबाउट के साथ ही चौक चौराहें को पारंपरिक शैली में निर्मित, विकसित, विस्तारित कर किए गए हैं । इस निर्माण कार्यों से जहां चौराहों को सौन्दर्यीकरण के साथ ही आकर्षक बनाया जा रहा है वहीं पर्यटकों को राज्य लोक पारम्परिक कला, संस्कृति के साथ राज्य आंदोलनकारियों एवं राज्य सांस्कृतिक, पारम्परिक  इतिहास के भी दर्शन होंगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड तीरथपाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह सहित स्मार्ट सिटी लि0 के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

योग का सूर्य विश्व पटल पर दीदिप्तिमान: रेखा आर्या

हल्द्वानी में शांति योग धाम चैम्पियनशिप का शुभारंभ

मंत्री ने कहा – योग और रोग विलोम शब्द, फिट उत्तराखंड मिशन की आधारशिला योग

हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को ऊंचा पुल, अमृत आश्रम क्षेत्र में आयोजित शांति योग धाम चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के बाद आज योग का सूर्य एशिया से लेकर अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका तक दीदिप्तिमान हो रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि योग अब भारत की सांस्कृतिक धरोहर के साथ-साथ विश्व का स्वास्थ्य संदेश बन चुका है।

मंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहली बार योगासन को एक खेल स्पर्धा के रूप में शामिल कराना उत्तराखंड और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में ओलंपिक जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी योगासन एक खेल विधा के रूप में सम्मिलित होगा।

रेखा आर्या ने कहा कि योग और रोग दोनों विलोम अर्थ वाले शब्द हैं। जहां योग है, वहां रोग नहीं हो सकता। इसलिए फिट इंडिया और फिट उत्तराखंड अभियान की आधारशिला भी योग ही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें ताकि समाज स्वस्थ और सशक्त बने।

इस अवसर पर हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, शांति योगधाम संस्था के संस्थापक दर्शन सिंह बोरा, विजयलक्ष्मी बोरा, भुवन भट्ट, पलक चौरसिया, खुशी सोनकर, प्रेम बोरा, महेंद्र रावत, दीपक पांडे, मुकेश रघुवंशी, आशीष शर्मा और ममता पंत सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।


राजाजी टाइगर रिज़र्व में सफारी सीजन शुरू, सभी पर्यटन गेट पर्यटकों के लिए खोले गए

देहरादून। लंबे इंतजार के बाद राजाजी टाइगर रिज़र्व में पर्यटकों के लिए सफारी सीजन आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। शनिवार को रिज़र्व के सभी प्रमुख पर्यटन गेट खोल दिए गए, जिनमें मोतीचूर, चीला, रानीपुर और मोहंड रेंज शामिल हैं। यह क्षेत्र देश-विदेश के वन्यजीव प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है।

मोतीचूर रेंज में उद्घाटन से पहले पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद रेंज अधिकारी महेश सेमवाल और वार्डन सरिता भट्ट ने रिबन काटकर पर्यटन गतिविधियों की औपचारिक शुरुआत की। वहीं चीला रेंज में वार्डन चित्रांजलि नेगी, रेंज अधिकारी बी.डी. तिवारी और रेंज अधिकारी राजेश जोशी ने सफारी मार्ग को खोलते हुए सीजन का उद्घाटन किया।

इस वर्ष मोतीचूर रेंज में पर्यटकों के स्वागत के लिए नया रिसेप्शन सेंटर तैयार किया गया है। साथ ही वन्यजीवों और आगंतुकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं।

पार्क प्रशासन ने इस सीजन में प्रवेश शुल्क में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है। मोतीचूर रेंज अधिकारी महेश सेमवाल के अनुसार भारतीय पर्यटक से 150 रुपये, विदेशी पर्यटक से 600 रुपये, भारतीय वाहनों से 250 रुपये और विदेशी वाहनों से 500 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। छात्र समूहों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
वन विश्राम भवन का किराया 1000 रुपये तथा व्यावसायिक कैमरे का शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

वन्यजीव संरक्षण के दृष्टिगत मोतीचूर रेंज में अनियमित (डग्गामार) वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। केवल पंजीकृत टैक्सी और अधिकृत वाहन ही जंगल सफारी के लिए प्रवेश कर सकेंगे। पार्क प्रशासन ने साफ किया है कि बिना रजिस्टर्ड वाहन के किसी भी पर्यटक को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।


सुप्रीम कोर्ट ने बनभूलपुरा अतिक्रमण केस की सुनवाई 2 दिसंबर तक टाली

नैनीताल। बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद अगली तारीख 2 दिसंबर तय कर दी है। अदालत ने हाईकोर्ट के हटाए जाने वाले आदेश पर लगी अंतरिम रोक को यथावत रखने का निर्देश दिया।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जयमाला बागची की खंडपीठ ने मामले की विस्तृत सुनवाई की। यह याचिका अब्दुल मतीन सिद्दीकी द्वारा दायर लीव-टू-अपील से संबंधित है, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड हाईकोर्ट की उस खंडपीठीय व्यवस्था को चुनौती दी है, जिसमें बनभूलपुरा क्षेत्र से रेलवे अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए थे।

सुनवाई के दौरान रेलवे, राज्य सरकार और प्रभावित पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपने-अपने तर्क रखे। रेलवे की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ऐश्वार्या भाटी ने दलील देते हुए कहा कि रेल परियोजनाओं के विस्तार और निर्माण के लिए कुल 30 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता है। इस भूमि पर मौजूद अतिक्रमण को हटाए बिना रेल सेवा विकास संभव नहीं है, इसलिए अदालत को हस्तक्षेप करना चाहिए।

राज्य सरकार की तरफ से अधिवक्ता अभिषेक अत्रे ने पक्ष रखा। वहीं कब्जेदारों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद, प्रशांत भूषण और अन्य वकीलों ने रेलवे के दावों पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि जिस भूमि की मांग रेलवे अब कर रहा है, वह उसके पहले दिए गए लिखित दावे में शामिल नहीं थी। साथ ही उन्होंने यह भी तर्क दिया कि निर्माणाधीन रिटेनिंग वॉल के बाद रेलवे के ढांचे को कोई खतरा नहीं बचता।

कब्जेदारों की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विस्थापन के प्रस्ताव का भी विरोध किया गया। उनका कहना था कि बनभूलपुरा के निवासियों को जबरन हटाकर किसी अन्य स्थान पर बसाना अनुचित है। इस पर रेलवे के अधिवक्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। अब अदालत इस मामले की अगली सुनवाई 2 दिसंबर को करेगी।


ग्लोकल यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय “सुदीप्तम् 2025-आयुष ग्लोबल कॉन्क्लेव” का भव्य शुभारंभ

सहारनपुर: ग्लोकल यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय “सुदीप्तम 2025 – आयुष ग्लोबल कॉन्क्लेव” का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह का आरंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसमें सभी अतिथियों ने सहभागिता की। इसके पश्चात् डॉ. आशी एवं उनकी टीम द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया, जिसने वातावरण को पूर्णतः आध्यात्मिक बना दिया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ. पी. गौरीशंकर (जनरल कन्वीनर, सुदीप्तम 2025 एवं डीन रिसर्च, प्रोफेसर, कायचिकित्सा विभाग, ग्लोकल यूनिवर्सिटी) ने प्रस्तुत किया। ग्लोकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) जॉन फिनबे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आयुष प्रणाली के वैश्विक महत्व और आधुनिक युग में इसकी प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि डॉ. अतुल बाबू वर्श्नेय (सदस्य, बोर्ड ऑफ आयुर्वेद, एनसीआईएसएम, नई दिल्ली) ने अपने उद्घाटन भाषण में आयुर्वेद के समन्वित विकास और नई पीढ़ी के वैद्यों में अनुसंधान-आधारित दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

“आशीर्वचन” सत्र में सैयद निजामुद्दीन ( अतिरिक्त प्रो-चांसलर, ग्लोकल यूनिवर्सिटी) और प्रो. शिवानी तिवारी ( रजिस्ट्रार, ग्लोकल यूनिवर्सिटी) ने अपने शुभाशीर्वाद दिए।

इसके उपरांत “सम्मान समारोह” में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अतुल बाबू वर्श्नेय को सम्मान-चिह्न प्रदान किया गया। डॉ. शिशिर प्रसाद को “सुदीप्त वैद्य” सम्मान से अलंकृत किया गया, यह पुरस्कार उन्हें मर्म चिकित्सा में उत्कृष्टता एवं अद्वितीय निपुणता के लिए प्रदान किया गया। साथ ही डॉ. प्रसान्त आर. कृष्णा को आयुर्वेदिक अकादमिक लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन डॉ. अनुप कुमार के. (प्राचार्य इंचार्ज, ग्लोकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च) के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

पहले दिन के शैक्षणिक सत्रों में प्रख्यात वक्ता ने अपने महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किए-

डॉ. आनंदरामन शर्मा (ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद, नई दिल्ली) ने प्रातः सत्र में अपने गहन विचार साझा किए।
दोपहर के सत्र में डॉ. अजय सादानंदम (केरल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, त्रिशूर, केरल) ने विषयगत प्रस्तुति दी।
शाम के सत्र में डॉ. राजा सिंगला (श्री कृष्ण आयुष यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र) ने अपने ज्ञानवर्धक विचारों से प्रतिभागियों को लाभान्वित किया।

“सुदीप्तम 2025” आयुष चिकित्सा प्रणाली के समग्र विकास, वैश्विक सहयोग और आधुनिक अनुसंधान के संगम का प्रतीक है। इस आयोजन ने आयुर्वेद के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम प्रस्तुत किया।


एमडीडीए का सिटी फॉरेस्ट पार्क बन रहा देहरादून का धड़कता दिल, प्रकृति-स्वास्थ्य-पर्यटन का आधुनिक संगम

सिटी फॉरेस्ट पार्क मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि और हरित-शहरी विकास की सोच का परिणाम- बंशीधर तिवारी

देहरादून – मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा सहस्त्रधारा रोड हैलीपैड के ठीक सामने पर विकसित किया गया सिटी फॉरेस्ट पार्क देहरादून को नई पहचान दे रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट न केवल देहरादून के जनमानस की पहली पसंद बन रहा है, बल्कि राज्य में आधुनिक हरित-विकास का एक मॉडल भी प्रस्तुत कर रहा है। लगभग 12.45 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह पार्क प्रकृति, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, योग, मनोरंजन और पर्यटन का अनूठा संगम है।

प्रकृति के बीच हंसी-खुशी के पल

बाल दिवस के अवसर पर भी पार्क में बच्चों की असाधारण भीड़ देखने को मिली। स्कूलों से आए समूहों ने प्राकृतिक पगडंडियों पर घूमकर, बांस के गज़ेबो में बैठकर और ट्री हाउस में खेलते हुए दिन का भरपूर आनंद लिया। स्कूल से आये शिक्षकों ने भी बताया कि देहरादून में बच्चों के लिए इतना बड़ा, सुरक्षित और प्राकृतिक खुला स्थान मिलना किसी उपहार से कम नहीं है। यह दृश्य स्पष्ट करता है कि यह पार्क केवल एक अवकाश-स्थल नहीं, बल्कि बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जागरूकता बढ़ाने का माध्यम भी बन रहा है। एमडीडीए द्वारा सभी बच्चों के लिए सूक्ष्य जलपान की व्यवस्था भी कई गई थी।

वन-जैसा वातावरण, आधुनिक सुविधाएँ

सिटी फॉरेस्ट पार्क की सबसे बड़ी विशेषता इसका “वन जैसे माहौल” को सुरक्षित रखना है। विकास कार्य इस तरह किया गया है कि प्राकृतिक ढलानें, पेड़ों का आवरण, मौसमी नाले, वनस्पतियों और मिट्टी की संरचना को नुकसान न पहुंचे। यही कारण है कि यहाँ आते ही शहर का शोर-शराबा अचानक धीमा लगता है और जंगल जैसी शांति महसूस होती है।

हर आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षक

पार्क को हर आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षक और उपयोगी बनाने के उद्देश्य से यहाँ अनेक सुविधाएँ विकसित की गई हैं। पार्क में तैयार साइकिल ट्रैक, लगभग 1.2 किलोमीटर लंबा वन-वॉक फिटनेस ट्रेल, सुव्यवस्थित जॉगिंग ट्रैक और प्राकृतिक ढलानों के बीच बना बच्चों का मेज़ (Maze) इसे बच्चों और युवाओं के लिए रोमांचक बनाते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से मेल खाते हुए झूला पुल, शांत वातावरण में बने योग एवं ध्यान केन्द्र, और स्वास्थ्य लाभ हेतु तैयार किया गया एक्यूपंक्चर ज़ोन आगंतुकों को मानसिक-शारीरिक आराम प्रदान करते हैं। इसके अलावा, पार्क में सुंदर बांस गज़ेबो, रंग-बिरंगी फूलों की क्यारियाँ, बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए सुरक्षित ट्री हाउस, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए ओपन एयर थिएटर, आरामदायक कैफेटेरिया, शांत पठन क्षेत्र, युवाओं के लिए स्केटिंग रिंक, प्राकृतिक स्पर्श से युक्त पेबल क्रॉसिंग, तथा जैव-विविधता संरक्षण को बढ़ावा देता वेटलैंड रिस्टोरेशन ज़ोन विकसित किया गया है। इन सभी सुविधाओं का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य, मनोरंजन, शिक्षा और प्रकृति का अद्भुत संगम प्रदान करना है, जिससे यह पार्क देहरादून का सबसे पसंदीदा शहरी हरित क्षेत्र बनकर उभर रहा है।

एमडीडीए का दूरदृष्टि-युक्त विकास, 40.07 करोड़ की लागत से

एमडीडीए द्वारा लगभग 40.07 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पार्क को आधुनिक हरित-ढांचे का उत्कृष्ट उदाहरण बनाने की रूपरेखा है। पार्क को पर्यावरण, पर्यटन और जनसुविधा—तीनों आयामों के संतुलन के साथ विकसित किया जा रहा है। पार्क के समग्र विकास की परिकल्पना को आकार देते हुए यहाँ प्रवेश द्वार को महासू देवता मंदिर की पारंपरिक शैली से प्रेरित होकर रूप दिया गया है, जो आगंतुकों का स्वागत सांस्कृतिक सौंदर्य के साथ करता है। पार्क में कार और बसों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जबकि ऊँचाई पर बना टॉप व्यू एरिया पूरे परिसर का खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है। आगंतुकों की सुविधा के लिए टिकट घर और सूचना केंद्र, आरामदायक बेंच, स्वच्छ शौचालय, तथा हर ओर फैला प्राकृतिक हरित क्षेत्र जिसमें सजावटी और स्थानीय प्रजातियों के पेड़ शामिल हैं, पार्क को विशेष पहचान देते हैं। पार्क में बांस के गज़ेबो, जल पौधों वाला एक्वाटिक प्लांट एरिया, सभी हिस्सों को जोड़ने वाला मुख्य पथ और प्राकृतिक वातावरण से मेल खाता लकड़ी का पुल भी बनाया गया है। संपूर्ण क्षेत्र के चारों ओर 3.5 मीटर चौड़ा प्राकृतिक परिधि मार्ग, 0.6 मीटर चौड़ा मौसमी नाला, झाड़ियों से सजा किनारा और फूलों की क्यारियों के बीच बने आकर्षक वॉकवे पार्क की सुंदरता को और बढ़ाते हैं। आगंतुकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक्यूपंक्चर क्षेत्र, शांत योग एवं ध्यान स्थल, बच्चों का सुरक्षित खेल क्षेत्र, जॉगिंग और फिटनेस ट्रेल, तथा पठन क्षेत्र बनाए गए हैं। वहीं, आधुनिक स्पर्श देने के लिए पेड़ों की छाया में नर्सरी के लिए स्थान, 1.2 किमी लंबा वन-वॉक ट्रेल भी विकसित किए गए हैं। स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए पूरे परिसर में गीले और सूखे कचरे के डस्टबिन, खाद बनाने का गड्ढा, तथा पेयजल फव्वारे सहित सुसज्जित कैफेटेरिया उपलब्ध है। बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए अलग-अलग ट्री हाउस, आरामदायक बांस की बेंच, साइकिल ट्रैक, बच्चों के लिए अलग साइकिल ट्रैक के साथ स्केटिंग रिंक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए खुला थिएटर, तथा पुस्तक वितरण और योग सामग्री के लिए समर्पित स्टोर भी पार्क की विशेषताएँ हैं, जो इसे संपूर्ण रूप से एक आधुनिक, हरित और बहुआयामी सार्वजनिक स्थल बनाते हैं। इस योजना में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मिट्टी संरक्षण, जल संरक्षण, वर्षा जल प्रबंधन, शहरी बायो-डायवर्सिटी और स्थानीय पेड़ों का संरक्षण भी शामिल है।

जनता की बढ़ती आवाजाही

उद्घाटन के बाद से सुबह और शाम यहां आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हजारों लोग रोजाना जॉगिंग, सैर, योग या मनोरंजन के लिए आते हैं। बुजुर्गों के लिए सुरक्षित बैठने की व्यवस्था, महिलाओं के लिए फिटनेस-ट्रेक और बच्चों के लिए खुला खेल परिसर इसे परिवारों का नया पसंदीदा गंतव्य बन रहा है।

पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा लाभ

इस प्रोजेक्ट के पूर्ण विकसित होने पर सहस्त्रधारा क्षेत्र में पर्यटन का नया आयाम जुड़ा है। स्थानीय दुकानों, कैफे, गाइडों, छोटे व्यवसायों और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। एमडीडीए का मानना है कि यह पार्क देहरादून की पर्यटन पहचान को नई दिशा दे सकता है।

राज्य की हरित-पर्यटन पहचान का प्रमुख केंद्र

उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने कहा सिटी पार्क देहरादून जिस स्वरूप में सामने आया है, वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि और हरित-शहरी विकास की सोच का परिणाम है। हमारा लक्ष्य था कि शहर में ऐसे और भी पार्क विकसित किये जायें, जहाँ प्रत्येक आयु वर्ग के लोग स्वास्थ्य, मनोरंजन और प्रकृति तीनों का समग्र अनुभव ले सकें।  बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों की भारी संख्या में उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह पार्क आने वाली पीढ़ियों के लिए कितना उपयोगी और आकर्षक सिद्ध हो रहा है। बच्चों की मुस्कान, उनकी ऊर्जा और प्रकृति के बीच उनका उत्साह हमारे लिए सबसे बड़ा संदेश है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में यह पार्क देहरादून का धड़कता दिल और राज्य की हरित-पर्यटन पहचान का प्रमुख केंद्र बनेगा।

देहरादून का भविष्य, प्रकृति के साथ

सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया ने कहा सिटी फॉरेस्ट पार्क केवल एक पार्क नहीं, बल्कि देहरादून के भविष्य का हरित-धरोहर है। यहाँ प्रकृति है, स्वास्थ्य है, योग और आयुर्वेद है, बच्चों का हँसी-खेल है, पर्यटन का आकर्षण है, और एक आधुनिक, स्वच्छ और स्थायी शहर की झलक है। आने वाले वर्षों में यह पार्क राजधानी देहरादून की पहचान, गौरव और प्रमुख आकर्षण के रूप में विश्व स्तर पर उभारने का प्रयास है।


शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बाल दिवस पर राज्य स्तरीय बाल चौपाल कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मंत्री धन सिंह रावत ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दिए प्रेरक संदेश

डोईवाला। बाल दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज कोटी भानियावाला में राज्य स्तरीय बाल चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आज प्रदेश के चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कला और विचारों को प्रभावशाली रूप से मंच पर प्रस्तुत किया।

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरक संदेश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बाल चौपाल में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम उत्साह और ऊर्जा से भर गया।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp