Tuesday, November 17, 2026
6:01 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

बच्चे ही नहीं बड़ों की जिंदगी भी तबाह कर सकते हैं मार्केट में मिलने वाले एनर्जी ड्रिंक्स, इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

Category Archives: जीवन शैली

बच्चे ही नहीं बड़ों की जिंदगी भी तबाह कर सकते हैं मार्केट में मिलने वाले एनर्जी ड्रिंक्स, इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

आजकल मार्केट में तरह तरह के एनर्जी ड्रिंक्स मिलने लगे हैं। ये एनर्जी ड्रिंक भले ही शरीर को तुरंत एक्टिव मोड में ले आते हों, लेकिन लंबे समय में शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। हाई शुगर और हाई कैफीन वाले ये एनर्जी ड्रिंक पिछले कुछ सालों में डायबिटीज का बड़ा कारण बन चुके हैं। हाल ही में कंबोडिया सरकार ने स्कूलों में एनर्जी ड्रिंक्स बेचने पर रोक लगा दी है। जिसकी वजह युवाओं में डायबिटीज, मोटापा और दूसरी बीमारियों के बढऩा को बताया गया है। आइये जानते हैं कि एनर्जी ड्रिंक्स को क्यों इतना खतरनाक माना जाता है। अगर आप एनर्जी ड्रिंक पीते हैं तो इससे शरीर को क्या नुकसान होता है?

न्यूट्रीशियन, वेट लॉस कोच और कीटो डाइटिशियन स्वाति सिंह के अनुसार, एनर्जी ड्रिक्स में शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है और जब आप ये ड्रिक्स पीते हैं तो शरीर इस शुगर को फैट और ट्राइग्लिसराइड्स के रूप में डिपॉजिट कर देता है। जिससे आपको फैटी लिवर की समस्या हो सकती है आपका ट्राइग्लिसराइड्स हाई हो सकता है। इससे आपको कार्डियक अरेस्ट आ सकता है। हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है। एनर्जी ड्रिंक्स में हाई कैफीन और शुगर होने के कारण इससे हार्ट बीट बढ़ सकती है और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ये सारी चीजें हार्ट के लिए ठीक नहीं है।

एनर्जी ड्रिंक के नुकसान
जब आप ऐसे एनर्जी ड्रिक्स लेते हैं तो इससे शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ती है जो आपको रेस्टलेस बनाता है। इससे एंग्जाइटी लेवल बढ़ जाता है। इससे आपकी नींद भी प्रभावित होती है। कुछ लोगों को नींद नहीं आने, सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या होने लगती है। एनर्जी ड्रिंक्स में ग्लोकोज की मात्रा ज्यादा होने के कारण एसिड बढ़ सकता है। अगर आप लंबे समय तक किसी भी एनर्जी ड्रिंक का सेवन करते हैं तो इससे गैस्ट्राइटिस की समस्या हो सकती है। एसिड रिफ्ल्कशन हो सकता है। नॉजिया हो सकता है। इसलिए एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन न करें।

एनर्जी ड्रिंक का किडनी पर असर
एनर्जी ड्रिंक्स के अंदर कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है। ज्यादा कैफीन आपके शरीर को डिहाइड्रेट कर देता है। लंबे समय में डिहाइड्रेशन की वजह से आपकी किडनी पर असर आना शुरू हो जाता है। वहीं इसमें शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है जो किडनी को स्ट्रेस में डालती है। दोनों ही चीजें किडनी की सेहत के लिए ठीक नहीं हैं।

बच्चों के लिए क्यों खतरनाक हैं एनर्जी ड्रिंक
अगर बच्चे या युवा इस तरह के एनर्जी ड्रिक्स लेते हैं तो इससे बच्चों के दिमाग के विकास पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। ऐसे बच्चे अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं रख पाते हैं। बच्चों के अंदर व्यवहार से जुड़े बदलाव आने लगते हैं। बच्चों में मेटाबोलिक डिसऑर्डर का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप लगातार ऐसे ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो इससे शरीर की नेचुरल एनर्जी कम होने लगती है। आप बिना इन ड्रिक्स के खुद को थका हुआ और मानसिक तनाव में महसूस करते हैं।

एनर्जी ड्रिक्स पीने से बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
एनर्जी ड्रिंक्स ज्यादा पीने से मेंटल हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित होती है। इससे नींद खराब होती है। डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। बच्चों में मोटापा बढऩे लगता है और वो बुरी तरह से बर्बाद हो सकते हैं। एनर्जी ड्रिंक्स में टॉराइन और गुआराना जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके अंदर मानसिक समस्याएं, टेंशन और घबराहट बढ़ा सकते हैं। टीनएज में बच्चों को इस तरह की ड्रिक्स से दूर रखना चाहिए। ये उनके ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।

(आर एन एस )


सर्दियों के मौसम में इन 5 तरीकों से खाएं अंडे, कोसों दूर भागेंगी बीमारियां

अंडा सर्दियों में खाना बहुत फायदेमंद होता है। यह प्रोटीन का अच्छा माध्यम है और शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। बहुत से लोग अपनी सुबह की शुरुआत अंडे के साथ करते हैं, क्योंकि यह हमें पूरे दिनभर के लिए ताजगी और एनर्जी देता है. अंडे में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारी इम्?युनिटी को भी मजबूत करते हैं। तो चलिए, जानते हैं अंडे को खाने के कुछ टेस्टी और आसान तरीके।

एग भुर्जी
एग भुर्जी बनाना बहुत आसान है। इसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर हल्का मसाला बना सकते हैं. इसे रोटी या ब्रेड के साथ खाएं. यह खाने में बहुत टेस्टी और सर्दियों के लिए परफेक्ट कॉम्बिनेशन होता है।

अंडा करी
अंडा करी बना के भी खा सकते हैं जिन्हे अंडा खाना पसंद है उसके लिए अंडा की करी एक अच्छा ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए अंडे उबालकर टमाटर की प्यूरी और मसालों के साथ पकाना होता है। यह सर्दियों में खाने में बहुत टेस्टी लगता है और अगर गरमागरम हो तो इसका टेस्ट दोगुना हो जाता है।

अंडा बिरयानी
बिरयानी में उबले अंडे डालने से उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. अगर आप बिरयानी के शौकीन हैं, तो उबले अंडे डालकर इसे और भी टेस्टी बना सकते हैं. इसे हरी चटनी या रायते के साथ खाएं, मजा आ जाएगा।

उबला हुआ अंडा
अगर आपको मिर्च-मसाले या तला-भुना खाना पसंद नहीं है, तो उबला हुआ अंडा एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह सर्दियों में शरीर को गर्मी देता है और वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है. इसे आप नाश्ते में खा सकते हैं।

ऑमलेट
ऑमलेट एक हेल्दी और जल्दी बनने वाला नाश्ता है. इसे प्याज, टमाटर और हरी धनिया डालकर बना सकते हैं. इसमे प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा मे होता है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है. आप इसमे ब्रड भी लगा के खा सकते हैं।

सर्दियों में अंडे खाने के फायदे
अंडे में प्रोटीन और विटामिन डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है और शरीर की गर्मी बनाए रखता है. इसके अलावा, यह मस्तिष्क के लिए भी अच्छा होता है. अगर आप सर्दियों में रोज अंडे खाते हैं, तो आप ठंड से बच सकते हैं और आपका इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत रहेगा। इसलिए, अंडे को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. यह न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं।

(आर एन एस )


अंकुरित गेहूं का सेवन सेहत के लिए होता है फायदेमंद, इससे बनाएं ये 5 पौष्टिक व्यंजन

अंकुरित गेहूं एक बेहद पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल की भरपूर मात्रा होती है।इसे अपनी डाइट में शामिल करने से न केवल आपकी ऊर्जा बढ़ सकती है, बल्कि पाचन तंत्र भी मजबूत हो सकता है। इस लेख में हम आपको अंकुरित गेहूं से बनने वाले खास व्यंजनों की रेसिपी बताएंगे, जो रोजमर्रा के खाने से अलग और पौष्टिक हैं। इन व्यंजनों को बनाना भी बहुत आसान है।

अंकुरित गेहूं का सलाद
अंकुरित गेहूं का सलाद एक ताजगी भरा और पौष्टिक व्यंजन है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए होगा- 1 कप अंकुरित गेहूं, 1 कटा हुआ टमाटर, 1 कटा हुआ खीरा, 1 कटा हुआ प्याज, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च।इसके लिए सभी सब्जियों को काटकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें। यह सलाद न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है।

अंकुरित गेहूं की टिक्की
अंकुरित गेहूं की टिक्की एक बेहतरीन स्नैक हो सकती है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए होगा- 2 कप अंकुरित गेहूं, 2 उबले हुए आलू, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, स्वादानुसार नमक और मसाले।इसे बनाने के लिए आलू को मीसें और सभी सामग्रियों को मिलाकर गोल-गोल टिक्कीयां तैयार कर लें।अब इन टिक्कियों को तेल में सुनहरा होने तक सेंके। ये टिक्कीयां प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती हैं, जो आपके स्नैक टाइम को सेहतमंद बना सकती हैं।

अंकुरित गेहूं का सूप 
ठंड के मौसम में अंकुरित गेहूं का गर्मा-गर्म सूप पीने का मजा ही अलग होता है। इसके लिए आपको चाहिए होगा- 1 कप अंकुरित गेहूं, गाजर, बीन्स, मटर आदि जैसी सब्जियां, अदरक लहसुन का पेस्ट और मसाले।सब्जियों को उबालें और उसमें अंकुरित गेहूं मिलाएं। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और मसाले मिलाएं। इसे अच्छी तरह पकाएं, ताकि सभी स्वाद मिल जाएं।यह सूप विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो शरीर को गर्माहट और पोषण प्रदान करता है।

अंकुरित गेहूं की खिचड़ी
खिचड़ी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन इस बार अंकुरित गेहूं की खिचड़ी चखकर देखें। इसके लिए आपको चाहिए होगा- आधा कप चावल, आधा कप मूंग दाल, 1 कप अंकुरित गेहूं, स्वादानुसार नमक और मनचाहे मसाले। सबसे पहले चावल और दाल को पकाएं, फिर उसमें अंकुरित गेहूं डालें और मसाले मिलाएं। यह खिचड़ी पेट के लिए हल्की होती है और पोषण से भरपूर होती है, जिससे पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।

अंकुरित गेहूं का पराठा
पराठे तो सभी पसंद करते हैं, लेकिन इस बार अंकुरित गेहूं का पराठा बनाएं। इसके लिए आपको चाहिए होगा- आटा, उबले हुए आलू, बारीक कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, मसाले और अंकुरित गेहूं। आटे में सभी सामग्रियां मिलाकर पराठे बेल लें और घी में सेंक लें। ये पराठे स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन व्यंजनों को डाइट में शामिल करके आप स्वस्थ रह सकते हैं।

(आर एन एस )


वजन कम करने के लिए खाते हैं ज्यादा फल, तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं बड़े नुकसान

यूं तो फल खाना सभी की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सर्दियों में कई तरह के फल से बाजार गुलजार हो जाते हैं. अधिकांश फलों में शुगर की मात्रा बेहद कम होती है. लेकिन क्या आपको पता है अगर आप ज्यादा मात्रा में फल खाते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल फलों में नेचुरल शुगर पाया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद तो है, लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो ये स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

ज्यादा फल खाने से क्या होता है नुकसान?
फलों में फ्रुक्टोज पाया जाता है। अगर ये हमारे शरीर में ज्यादा मात्रा में जाता है तो इससे मोटापा, दांतों में इंफेक्शन और पाचन में गड़बड़ी हो सकती है. इसके साथ ही सूजन, दस्त की समस्या भी हो सकती है।

क्या फल खाने से खराब हो सकते हैं दांत?
फलों में नैचुरल एसिड और शुगर पाया जाता है। इससे दांत खराब हो सकते हैं. फलों में पाए जाने वाले नैचुरल शुगर शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। ज्यादा फल उन लोगों के लिए भी नुकसानदायक है जिन्हें डायबिटीज की बीमारी है।

फल खाने से क्या कम होता है वजन ?
अगर आप वजन घटाने के लिए बहुत ज्यादा फल खा रहे हैं तो इससे फायदे की जगह नुकसान होगा. हेल्दी तरीके से वजन कम करने के लिए आपको केवल फल खाने के बजाय संपूर्ण संतुलित पौष्टिक डाइट लेनी चाहिए।

दिनभर में कितना फल खाना चाहिए?
एक्सपर्ट के अनुसार, एक दिन में फलों की केवल 4-5 सर्विंग ही लेनी चाहिए। फलों के साथ-साथ सब्जियां, साबुत अनाज, बीन्स, प्लांट बेस्ड प्रोटन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

(आर एन एस )


बिना दवाई के सर्दी जुकाम से छुटकारा दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक नुस्खे

बदलते मौसम में एक चीज से सभी लोग सबसे ज्यादा परेशान होते हैं वो है सर्दी, खांसी और जुकाम। कुछ लोग इसे झटपट ठीक करने के लिए दवाइयां खाना शुरू कर देते हैं तो कुछ लोग इसके लिए घरेलू उपाय या फिर आयुर्वेदिक नुस्खे खोजते हैं। फिलहाल सुबह-शाम की ठंड है और दिनभर तेज धूप से गर्मी रहती है। इस ठंड को सबसे खतरनाक माना जाता है क्योंकि इस दौरान बॉडी टेम्प्रेचर को बदलने में देरी नहीं लगती है. इस मौसम में इम्यून सिस्टम के कमजोर होने का ज्यादा खतरा होता है। ऐसे में अगर आप भी बिना दवाई के सर्दी जुकाम से छुटकारा पाना चाहते हैं तो फिर आयुर्वेदिक नुस्खे अपना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

नमक का गरारा
अगर आपको सर्दी जुकाम हुआ है तो सबसे पहले उसे सही करने के लिए नमक का गरारा करना शुरू कर दें। इससे न केवल गले की खराश सही होती है बल्कि सूजन को ठीक करने के लिए भी ये असरदार है. एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक डालकर गरारा करें. इससे गले की सूजन और खराश में तुरंत आराम मिलेगा।

स्टीम लेना
सर्दी-जुकाम में अक्सर लोगों की नाक बंद हो जाती है. ऐसे में सांस लेने में दिक्कत होती है. इसे सही करने के लिए गरम पानी से स्टीम लेना बहुत फायदेमंद है. आप अपनी चेहरे के पास गरम पानी का बर्तन रखकर उसका भाप लें, इससे नाक और गला साफ होता है और आराम मिलता है।

हल्दी वाला दूध
बिना दवाई के सर्दी जुकाम से छुटकारा पाने के लिए हल्दी वाला दूध पीना शुरू करें. हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो सर्दी-जुकाम को दूर करने में मदद करते हैं। एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर पीने से गले में राहत मिलती है और सर्दी जल्दी ठीक होती है।

तुलसी और अदरक
आपको सर्दी लगी है तो सबसे पहले  तुलसी और अदरक का सेवन शुरू कर दें. तुलसी में एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इन्फेक्शन से लडऩे में मदद करते हैं. तुलसी के पत्तों और अदरक का काढ़ा बनाकर पीने से शरीर में गरमी बनी रहती है और जुकाम में आराम मिलता है।

अदरक और शहद
सर्दी-जुकाम को सही करने में अदरक और शहद असरदार हैं. अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। एक चम्मच अदरक का रस और शहद मिलाकर दिन में 2-3 बार सेवन करें. इससे खांसी, गले की खराश और नाक बंद होने जैसी समस्याएं जल्दी ठीक होती हैं।

(आर एन एस )


टाइफाइड में जल्दी ठीक होने के लिए क्या खाना चाहिए? जानिए किन चीजों से करें परहेज

टाइफाइड से रिकवर होने के लिए दवा के साथ-साथ डाइट का भी बहुत ख्याल रखने की जरूरत होती है. टाइफाइड साल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया के कारण होता है. यह एक प्रकार का बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है. टाइफाइड फीवर संक्रमित व्यक्ति से एक स्वस्थ व्यक्ति में भी फैल सकता है. इसकी वजह से लोगों को  पेट में दर्द, सूखी खांसी, सिरदर्द, शरीर में दर्द और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

अगर वक्त रहते इस बीमारी का पता चल जाए तो वक्त से पहले रिकवर हो सकते हैं. इसके लिए आपको अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखना होगा. आइए जानते हैं टाइफाइड में जल्दी ठीक होने के लिए क्या खाना चाहिए?  टाइफाइड में क्या परहेज करना चाहिए? या फिर टाइफाइड में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

टाइफाइड में रोटी नहीं खाना चाहिए या नहीं?
डॉक्टर्स के मुताबिक टाइफाइड में रोटी खाने से तबीयत बिगड़ सकती है. क्योंकि टाइफाइड पेट से जुड़ी बीमारी है, जिसमें भारी भोजन करने की सलाह नहीं दी जाती है. खासकर जिनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, वैसे भोजन से बचने की सलाह दी जाती है. रोटी में फाइबर की मात्रा बहुत होती है और ये पचने में भी भारी होता है।

मसालेदार खाना न खाएं
टाइफाइड फीवर में मसालेदार खाने से परहेज करना  चाहिए. क्योंकि टाइफाइड में डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर हो जाता है. ऐसे में तला-भुना या मसालेदार भोजन खाने से पेट की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती हैं. टायफाइड में आसानी से डाइजेस्ट होने वाला भोजन खाएं जैसे खिचड़ी, दलिया, सूप, उबले चावल आदि।

कच्चे फल और सब्जियां न खाएं
टाइफाइड फीवर में कच्चे फल और सब्जियां नहीं खाना चाहिए. लेट्यूस और जामुन जैसे फल जिन्हें छील नहीं सकते हैं उनको खाने से परहेज करें. अगर आप फलों का सेवन करना चाहते हैं तो आप केले, एवोकाडो और संतरे को बेहतर विकल्प के रुप में उपयोग कर सकते हैं।

टाइफाइड में क्या खाना चाहिए?
टाइफाइड में जल्दी रिकवर होने के लिए  कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने चाहिए. क्योंकि टाइफाइड बुखार के दौरान बॉडी का एनर्जी लेवल खत्म हो जाता है, इसीलिए खाने में दलिया, फ्रूट कस्टर्ड, बॉयल्ड एग, शहद और उबले हुए चावल जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

टाइफाइड में दूध पी सकते हैं क्या?
टाइफाइड में जल्दी ठीक होने के लिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए. फीवर में शरीर में पानी की बहुत कमी हो जाती है, ऐसे में आपको डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी या पेय पदार्थों का सेवन करना बेहद जरूरी होता है. आप पेय पदार्थों में नारियल पानी, नींबू पानी, सूप और फलों के जूस का सेवन कर सकते हैं।

(आर एन एस)


क्या एनर्जी ड्रिंक्स पीने से एक्सरसाइज करते समय ज्यादा ऊर्जा मिलती है?

आजकल बहुत से लोग कसरत के दौरान एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। उनका मानना है कि ये ड्रिंक्स उनकी परफॉर्मेंस को बढ़ाते हैं और उन्हें ज्यादा ऊर्जा देते हैं। वे सोचते हैं कि इससे उनकी थकान कम होगी और वे लंबे समय तक कसरत कर सकेंगे, लेकिन क्या वास्तव में ऐसा होता है?आइए इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

एनर्जी ड्रिंक्स और कैफीन
एनर्जी ड्रिंक्स में मुख्य रूप से कैफीन पाया जाता है, जो तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है। हालांकि, यह ऊर्जा अस्थायी होती है और इसका असर कुछ ही घंटों तक रहता है। इसके बाद शरीर थकान महसूस करने लगता है और ऊर्जा की कमी होने लगती है। इसलिए केवल कैफीन के भरोसे रहना सही नहीं होता क्योंकि इससे दीर्घकालिक लाभ नहीं मिलता। कसरत के दौरान स्थायी ऊर्जा के लिए संतुलित आहार और पर्याप्त हाइड्रेशन पर ध्यान दें।

चीनी की मात्रा
एनर्जी ड्रिंक्स में चीनी की मात्रा भी काफी अधिक होती है। यह चीनी तुरंत ऊर्जा तो देती है, लेकिन इसके बाद ब्लड शुगर लेवल तेजी से गिरता भी है। लंबे समय तक इसका सेवन करने से मोटापा और मधुमेह जैसी समस्याएं हो सकती हैं।इसके अलावा, अधिक चीनी के सेवन से दांतों की समस्याएं भी हो सकती हैं और शरीर में ऊर्जा का असंतुलन पैदा हो सकता है, जो कसरत की परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकता है।

हाइड्रेशन का महत्व
वर्कआउट के दौरान हाइड्रेशन बहुत जरूरी होता है।एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है, जिससे आपकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। कैफीन शरीर से पानी को बाहर निकालता है, जिससे थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए वर्कआउट के दौरान पानी या इलेक्ट्रोलाइट्स युक्त पेय पदार्थ पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।यह न केवल आपको हाइड्रेटेड रखेगा बल्कि आपकी परफॉर्मेंस को भी बेहतर बनाएगा और आपको लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करेगा।

प्राकृतिक विकल्पों का चयन करें
अगर आपको कसरत के दौरान अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत महसूस होती है तो आप प्राकृतिक विकल्पों का चयन कर सकते हैं जैसे कि केला, नट्स या नारियल पानी। ये न केवल आपको ऊर्जा देंगे बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होंगे।इस प्रकार यह स्पष्ट होता है कि एनर्जी ड्रिंक्स वर्कआउट परफॉर्मेंस को बढ़ाने में उतने प्रभावी नहीं होते जितना दावा किया जाता है।बेहतर होगा कि आप स्वस्थ आहार और पर्याप्त हाइड्रेशन पर ध्यान दें।

(आर एन एस )


सर्दियों में रोजाना खाएं अमरूद, इन बीमारियों से रहेंगे दूर

सर्दियों के मौसम में रोजाना फल का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी नियमित फल खाने की सलाह देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फल ऐसा है जिसको सर्दियों में रोज खाने से बीमारियों दूर रहती हैं. इस फल का स्वाद बेहद लाजवाब होता है. जिसका नाम अमरूद है।

अन्य फलों के मुताबिक अमरूद में कई गुना अधिक प्रोटीन और फाइबर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में अमरूद खाने से पाचन तंत्र तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करते हैं. आइए जानते हैं कि सर्दियों मौसम में अमरूद खाने से सेहत के फायदों के बारे में…

सर्दियों मौसम में अमरूद खाने अनगिनत फायदेब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में अमरूद खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो रक्त की मात्रा को कम करने में मदद करते हैं. जो मूत्र में तरल पदार्थ को कम करता है और इससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखता है
सर्दियों के मौसम में अमरूद खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. अमरूद में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है. अमरूद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण यह एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के अच्छे स्तर को बनाए रखता है. जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद
सर्दियों में गुलाबी या लाल अमरूद खाना स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है क्योंकि अमरूद में लाइकोपीन भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा को सूरज की पराबैंगनी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में रक्षा करता है।

(आर एन एस)


प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज सही है या नहीं, जानें क्या है पूरा सच

पांच में से एक गर्भवती महिला को कम फिजिकल एक्टिविटी करने की सलाह दी जाती है। भले ही एक्सरसाइज को ज़्यादातर गर्भावस्थाओं के दौरान सुरक्षित और हेल्दी माना जाता है. हालांकि कुछ डॉक्टर कुछ गर्भवती महिलाओं की कंडीशन देखकर फुल बेड रेस्ट करने की सलाह देते हैं. हालांकि, जिन महिलाओं की हेल्दी प्रेग्नेंसी हैं उन्हें एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। गर्भावस्था के दौरान व्यायाम करने के बारे में कई मिथक हैं. लेकिन व्यायाम आम तौर पर सुरक्षित है और ज़्यादातर महिलाओं के लिए अच्छा होता है।

आपको गर्भावस्था के दौरान व्यायाम शुरू करना चाहिए

गर्भावस्था व्यायाम शुरू करने का एक बढिय़ा समय है. भले ही आपने पहले कभी व्यायाम न किया हो।

व्यायाम बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है
मध्यम व्यायाम आम तौर पर सुरक्षित है और स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा इसकी अनुशंसा की जाती है।

आप उच्च-प्रभाव वाली गतिविधियां नहीं कर सकते
यदि आप गर्भावस्था से पहले सक्रिय थीं, तो आप उच्च-प्रभाव वाली गतिविधियां जारी रख सकती हैं, लेकिन आपको अपने शरीर की बात सुननी चाहिए और ज़रूरत के अनुसार बदलाव करना चाहिए।

पेट की कसरत नहीं कर सकते
गर्भावस्था के दौरान कोर की ताकत महत्वपूर्ण है, और पेल्विक टिल्ट या प्लैंक वेरिएशन जैसे सुरक्षित कोर व्यायाम मदद कर सकते हैं।

आपकी हृदय गति कभी भी 140 बीपीएम से ऊपर नहीं जानी चाहिए
अधिकांश डॉक्टर अब आपको सलाह देते हैं कि आप इस बात पर ध्यान दें कि आप कैसा महसूस कर रही हैं और यदि आप आराम से बातचीत नहीं कर सकती हैं तो व्यायाम करना बंद कर दें।

गर्भावस्था के दौरान व्यायाम करने के लिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं
व्यायाम कार्यक्रम शुरू करने या जारी रखने से पहले अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से सलाह लें।
अगर आप गर्भावस्था से पहले बहुत सक्रिय नहीं थीं. तो हल्के व्यायाम से शुरुआत करें, जैसे कि टहलना. यह कहने का मतलब है हल्के एक्सरसाइज।


सर्दियों में तमाम लोग नहाते हुए करते हैं ये गलती, डैंड्रफ की है सबसे बड़ी वजह

हर दिन नहाना लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आदत है। जब तक आप गंदे या पसीने से तर न हो तब तक नहाने की कोई खास जरूरत है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक नहाने से आपकी त्वचा से हेल्दी ऑयल और बैक्टीरिया निकल जाते हैं। इसलिए ज्यादा नहीं नहाना चाहिए। बार-बार नहाने से आपकी त्वचा रूखी और खुजलीदार हो सकती है और खराब बैक्टीरिया फटी त्वचा के ज़रिए आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। जब आप अपने शरीर को सामान्य गंदगी और बैक्टीरिया के संपर्क में लाते हैं. तो यह वास्तव में आपकी इम्युनिटी प्रणाली को मज़बूत करने में मदद करता है।

नहाते वक्त ये गलती भूल से भी न करें
एंटीबैक्टीरियल साबुन बहुत ज़्यादा बैक्टीरिया को मार सकते हैं. जिसमें अच्छे किस्म के बैक्टीरिया भी शामिल हैं. इससे एंटीबायोटिक के प्रतिरोधी खराब बैक्टीरिया त्वचा में प्रवेश कर सकते हैं. कठोर साबुन आपकी त्वचा को रूखा कर सकते हैं. इसलिए अतिरिक्त तेल वाले हल्के साबुन, सौम्य क्लींजर या मॉइस्चराइजऱ वाले शॉवर जेल का इस्तेमाल करें. अगर आपको एक्जिमा या संवेदनशील त्वचा है. तो सुगंधित साबुन आपकी त्वचा को परेशान कर सकते हैं. इसके बजाय सुगंध रहित साबुन का इस्तेमाल करें।

सप्ताह में तौलिए को एक बार जरूर धोएं
नम तौलिए बैक्टीरिया, यीस्ट, फफूंद और वायरस के लिए प्रजनन स्थल होते हैं. गंदे तौलिये से नाखूनों में फंगस, जॉक खुजली, एथलीट फुट और मस्से हो सकते हैं.  इससे बचने के लिए, अपने तौलिये को सप्ताह में कम से कम एक बार बदलें या धोएं और सुनिश्चित करें कि यह उपयोग के बाद सूख जाए. इसे जल्दी सूखने में मदद करने के लिए हुक से लटकाने के बजाय तौलिया बार पर फैलाकर लटकाएं। जब आप बीमार हों और अगर आपका घर नमी वाला हो. जैसे गर्मियों के दौरान, तो तौलिये को ज़्यादा बार धोएं।

लूफा को ऐसे साफ करें
लूफा स्क्रबिंग के लिए बहुत बढिय़ा होते हैं. लेकिन उनके कोने कीटाणुओं के लिए एकदम सही छिपने की जगह होते हैं. आपको अपने लूफा को हर हफ़्ते पांच मिनट के लिए पतला ब्लीच में भिगोकर और अच्छी तरह धोकर साफ़ करना चाहिए. हालांकि अपने लूफा को शॉवर में रखना सुविधाजनक है. लेकिन इसे हिलाकर किसी ठंडी जगह पर टांग देना ज़्यादा सुरक्षित है जहां यह जल्दी सूख जाएगा। आपको प्राकृतिक लूफा को कम से कम हर 3 से 4 हफ़्ते में और प्लास्टिक वाले को हर 2 महीने में बदलना चाहिए।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp