Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

शादी से पहले मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे, त्वचा भी निखरेगी

Category Archives: जीवन शैली

शादी से पहले मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे, त्वचा भी निखरेगी

शादी का दिन दुल्हनों के जीवन का सबसे यादगार दिन होता है, जिस दौरान उन्हें त्वचा की खास देखभाल करनी होती है।हालांकि, त्वचा की देखभाल करने के बावजूद भी कई बार चेहरे पर मुंहासे आ जाते हैं, जो आत्मविश्वास को कम कर देते हैं।ऐसे में दुल्हनों को शादी से पहले मुंहासों से सुरक्षित रहने के लिए कुछ घरेलू उपचार अपनाने चाहिए।आज के शादी के टिप्स में जानिए होने वाली दुल्हनें मुंहासों से छुटकारा कैसे पा सकती हैं।

केमिकल एक्सफोलिएशन का लें सहारा
जब हमारी त्वचा अंदरूनी तौर पर अस्वस्थ होती है, तभी चेहरे पर मुंहासे निकलते हैं। ऐसे में त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट उपलब्ध होते हैं, जिनमें से आप केमिकल एक्सफोलिएशन का चुनाव कर सकती हैं।इसके लिए आपको सैलिसिलिक एसिड या ग्लाइकोलिक एसिड जैसे उत्पादों का इस्तेमाल करना होगा।ये तत्व त्वचा में प्रवेश करके मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाते हैं और मुंहासों की उपस्थिति को कम करके आपकी त्वचा को साफ करते हैं।

सेब के सिरके का करें इस्तेमाल
आप मुंहासों को दूर करने के लिए अपने चेहरे पर सेब का सिरका भी लगा सकती हैं।यह एक प्रभावी प्राकृतिक और घरेलू उपचार है, जिसके जरिए मुंहासे उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया का खात्मा हो जाता है।सेब के सिरके में साइट्रिक एसिड जैसे कार्बनिक तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा को साफ करके मुंहासों से छुटकारा दिला सकते हैं।इस सिरके को पानी में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और फिर मुंह धो लें।

भूलकर भी न फोड़ें मुंहासें
अक्सर लोग चेहरे पर निकलने वाले दानों व मुंहासों को बिना सोचे-समझे फोड़ देते हैं। हालांकि, ऐसा करना खतरनाक हो सकता है, जिससे और मुंहासे निकलने की संभावना बढ़ जाती है।ऐसे में होने वाली दुल्हनों को भूलकर भी चेहरे पर निकले मुंहासों को फोडऩा नहीं चाहिए।इसके बजाय आप घरेलू नुस्खों का पालन कर सकती हैं, ट्रीटमेंट करवा सकती हैं या पिंपल पैच लगा सकती हैं।शादी से पहले दुल्हनें इन तरीकों से त्वचा की देखभाल कर सकती हैं।

टी-ट्री तेल से दूर होंगे दाग
टी ट्री तेल एक तरह का एसेंशियल ऑयल है, जिसके जरिए आप मुंहासों के दाग मिटा सकती हैं। अध्ययनों से सामने आया है कि इस तेल को त्वचा पर लगाने से मुंहासों का उपचार होता है।इसे इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में टी ट्री तेल और पानी को मिलाएं। अब रुई की मदद से इसे मुंहासों पर लगाएं और कुछ देर सूखने दें।जब यह तेल सूख जाए, तो चेहरे को पानी से धो लें।

तनाव और चिंता को कम करें
शादी से पहले सभी दुल्हनों को तनाव और चिंता का अनुभव जरूर होता है। हालांकि, मानसिक शांति न होने पर स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है और चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं।ऐसे में अगर आप शादी के दिन चमकती हुई त्वचा चाहती हैं, तो अपने आपको तनावपूर्ण माहौल से दूर रखें। आप मन को शांत रखने के लिए ध्यान लगा सकती हैं या योग का सहारा ले सकती हैं।


ज्यादा पानी पीने से तेजी से कम होता है वजन, जानें इस बात में कितनी सच्चाई

बढ़ते वजन की वजह से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। वजन घटाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद हल्का-फुल्का ही अंतर नजर आता है। ऐसे में कुछ लोग स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो कर वेट लॉस करते हैं तो कुछ दिन में घंटे पसीना बहाते हैं। कई लोग तो कई दिनों तक वाटर फास्टिंग कर भी तेजी से वजन कम कर लेते हैं। लोगों का मानना है कि ज्यादा पानी पीने से जल्दी वजन कम होता है। क्या बात है जल्दी वजन कम करने के लिए ज्यादा पानी पीने की जरूरत है। आईए जानते हैं।

पानी को जीवन के लिए बहुत जरूरी कहा जाता है. पर्याप्त पानी पीना सेहत के लिए भी जरूरी कहा जाता है. कहते हैं कि सही मात्रा में पानी पीने से वजन भी कम हो सकता है. कई जगह कहा जाता है कि गर्म पानी पीने से आप वजन घटा सकते हैं. लेकिन क्या ये वाकई सच है या फिर एक भ्रम। चलिए आज जानते हैं पानी को लेकर कुछ मिथ और उनकी सच्चाई

पानी पीने से वजन कम होगा?
अगर यह कहा जाए की पानी पीने से वजन कम होता है तो इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। सिर्फ पानी पीकर वजन नहीं घटाया जा सकता बल्कि शरीर में दूसरी कमियां जन्म ले सकती हैं. पानी पीने से वजन कम नहीं होता है लेकिन गुनगुने पानी में अगर कुछ हर्ब्स और मसाले मिलाएं जाएं तो ये वजन कम कर सकता है। जैसे सौंफ, अजवाइन, जीरा, शहद, हल्दी आदि।

जितना ज्यादा पानी, उतनी सेहत अच्छी?
ये सही नहीं है. पानी पीना अच्छा है लेकिन लिमिट से ज्यादा पानी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.इससे शरीर में सोडियम का स्तर गिर सकता है और वाटर रिटेंशन की समस्या भी हो सकती है।

वजन कम करने के लिए कम से कम आठ गिलास पानी पीना है जरूरी
इसमें कुछ हद तक सच्चाई है. शरीर को सही तौर पर हाइड्रेट रखने के लिए छह गिलास पानी जरूरी कहा जाता है. कुछ लोग आठ गिलास पानी भी पीते हैं क्योंकि ये शरीर पर निर्भर करता है।

पानी भूख मारता है
पानी का नेचर ही भरना है. वेट लूज करने में लगे लोग भोजन करने से पहले पानी पीते हैं. इससे उनके शरीर में जाने वाले भोजन का पोर्शन कम हो जाता है। वेट लूज करने के लिए और भूख पर नियंत्रण रखने के लिए भोजन से आधा घंटा पहले पानी पीने से लाभ मिलता है।

हाइड्रेशन के लिए पानी है जरूरी
आमतौर पर लोग मानते हैं कि शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी जरूरी है. लेकिन ये पानी और पेय पदार्थ पर भी निर्भर करता है. हम किस तरह का पानी पी रहे हैं, वो कितना फायदेमंद है. अगर आप एक गिलास पानी के बदले तरबूज खा लें या खरबूजा खा लें तो भी आपकी बॉडी हाइड्रेट हो जाएगी. इसी तरह सलाद, ककड़ी, खीरा, टमाटर आदि चीजों में भी ढेर सारा पानी होता है. आप इनका सेवन करके भी शरीर में पानी की जरूरत पूरी कर सकते हैं।


दिल और किडनी के लिए बहुत फायदेमंद है केला, जानिए क्यों जरूरी है इस फल को खाना?

Benefits Of Banana: केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. केले में कई ऐसे पौष्टिक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं, जो सेहत को दुरुस्त बनाते हैं। केले विटामिन सी, आहार फाइबर और मैंगनीज से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन बी6 भी होता है। केले को फैट फ्री, कोलेस्ट्रॉल फ्री भी माना जाता है. केले को एनर्जी का पावरहाउस भी कहा जाता है, क्योंकि यह एनर्जी बूस्टर का भी काम करता है। आइए आज हम आपको केला खाने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। Continue reading दिल और किडनी के लिए बहुत फायदेमंद है केला, जानिए क्यों जरूरी है इस फल को खाना?


Uttarakhand News: पतंजलि हरिद्वार में इलाज के लिए ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग, नहीं तो ठगी के शिकार होंगे आप

अगर आप भी पतंजलि हरिद्वार में इलाज के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा रहे हैं तो अधिकृत वेबसाइट और सही नंबर की जानकारी जरूर लें। अगर आप ऑनलाइन वेबसाइट और नंबर सर्च करना शुरू करते हैं तो साइबर ठगों के जाल में फंसकर आप पैसे गंवा सकते हैं। साइबर ठगों ने पतंजलि के नाम से कई फर्जी वेबसाइट बनाई हैं। Continue reading Uttarakhand News: पतंजलि हरिद्वार में इलाज के लिए ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग, नहीं तो ठगी के शिकार होंगे आप


Chaitra Navratri 2023 Day 1: चैत्र नवरात्रि का पहला दिन, जानिए कैसे करें मां शैलपुत्री की पूजा, कथा और मंत्र

Chaitra Navratri 2023 Maa Shailputri Pooja Vidhi: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज से हो गई है। चैत्र नवरात्रि शुरू होते ही अगले 9 दिनों तक घरों और मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा और मंत्रों की गूंज सुनाई देगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की पूजा करने और फल पाने के लिए सबसे उत्तम दिन है। चैत्र नवरात्रि के प्रारंभ के साथ ही हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 का भी प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही गुड़ी पड़वा का पर्व भी पूरे महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाएगा. नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना करते हुए मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। Continue reading Chaitra Navratri 2023 Day 1: चैत्र नवरात्रि का पहला दिन, जानिए कैसे करें मां शैलपुत्री की पूजा, कथा और मंत्र


Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कैसे करें कलश स्थापना

Chaitra Navratri Kalash Sthapana 2023: शक्ति उपासना और आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्रि आज से शुरू हो गया है। चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो रही है, जो 30 मार्च तक रहेगी। इसके साथ ही 30 मार्च को श्री राम नवमी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत पवित्र माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में माता रानी की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। Continue reading Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कैसे करें कलश स्थापना


CHARDHAM: 22 अप्रैल से चारधम यात्रा, नई दरारों ने बढ़ाया डर, जानिए क्या है तैयारी और कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

जोशिमथ: उत्तराखंड सरकार, उत्तराखंड, उत्तराखंड में नई दरारों के डर के बीच, इस साल के शशम यात्रा की तारीख की घोषणा की है। यह यात्रा अक्षय त्रितिया यानी 22 अप्रैल से शुरू होगी। गैंगोट्री और यमुनोट्री के दरवाजे इस दिन खोले जाएंगे। Continue reading CHARDHAM: 22 अप्रैल से चारधम यात्रा, नई दरारों ने बढ़ाया डर, जानिए क्या है तैयारी और कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन


20 फरवरी 2023, आज का राशिफल

मेष (Aries Horoscope Today)–
कई तरह की व्यक्तिगत गतिविधियों में ही दिन व्यतीत हो जाएगा तथा कठिन से कठिन कार्य भी आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरे करने की क्षमता रखेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए खुशखबरी इंतजार कर रही है।कोई भी विशेष निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार अवश्य करें, क्योंकि कभी-कभी दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। स्वयं पर भरोसा रखें। अपनी क्षमता से अधिक कार्य भार ना लें।कारोबारी गतिविधियों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। नए एग्रीमेंट होंगे और आपकी छवि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट को लेकर सावधान रहें। लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। दांपत्य संबंध सुखद रहेंगे। घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कब्ज और गैस जैसी स्थिति ना बनने दें। Continue reading 20 फरवरी 2023, आज का राशिफल


Happy Shivratri: महाशिवरात्रि आज, महादेव को भूलकर भी न चढ़ाएं ऐसी चीजें, जानिए कैसे करें शिव की पूजा?

Happy Mahashivratri 2023 LIVE Updates: आज पूरे देश में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। महादेव को प्रसन्न करने और उनकी पूजा करने के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास माना जाता है। आज हर हर महादेव की गूंज हर घर हर गली में सुनाई दे रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। Continue reading Happy Shivratri: महाशिवरात्रि आज, महादेव को भूलकर भी न चढ़ाएं ऐसी चीजें, जानिए कैसे करें शिव की पूजा?


Aadhar Card Se Bank Balance Kaise Check Kare: अब आधार कार्ड से होगा चेक बैंक बैलेंस

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस कैसे चेक करें:- आधार कार्ड हमारे लिए सबसे जरूरी दस्तावेज है। आज के समय में हम आधार का इस्तेमाल किसी न किसी काम के लिए करते हैं। इसके अलावा इसे हमारे पहचान पत्र के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं आधार कार्ड से बैंक बैलेंस कैसे चेक करें। Continue reading Aadhar Card Se Bank Balance Kaise Check Kare: अब आधार कार्ड से होगा चेक बैंक बैलेंस


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp