Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

क्या दूध पीने से कम हो जाती है एसिडिटी, आइए मिलकर जानें इस मिथक की सच्चाई

Category Archives: फिटनेस

क्या दूध पीने से कम हो जाती है एसिडिटी, आइए मिलकर जानें इस मिथक की सच्चाई

दूध को अक्सर एसिडिटी के इलाज के रूप में देखा जाता है। कई लोग मानते हैं कि दूध पीने से पेट की जलन और एसिडिटी कम होती है।इसमें मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन पेट को अस्थायी रूप से राहत देते हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो दूध का तात्कालिक प्रभाव होता है, लेकिन लंबे समय तक इसका असर नहीं रहता। आइए इस मिथक को समझें और जानें कि क्या दूध वास्तव में एसिडिटी कम करने में मदद करता है।

क्या दूध से वाकई में होता है एसिडिटी का इलाज
दूध पीने पर तुरंत राहत मिलती है, क्योंकि यह पेट को ठंडक पहुंचाकर अस्थायी रूप से जलन को कम करता है। यह राहत केवल कुछ समय के लिए होती है, लेकिन बाद में समस्या बढ़ सकती है। दूध में कैल्शियम और प्रोटीन होते हैं, जो पेट में एसिड उत्पादन को बढ़ा सकते हैं। इससे एसिडिटी की समस्या फिर से उत्पन्न हो सकती है।इसलिए, दूध पीना एसिडिटी का स्थायी समाधान नहीं माना जा सकता।

जानिए एसिडिटी का सही समाधान
एसिडिटी का सही समाधान संतुलित डाइट और जीवनशैली हो सकते हैं। आपको मसालेदार और तली-भुनी चीजों से बचना चाहिए और कम भोजन करना चाहिए, ताकि पेट पर दबाव न पड़े।इसके अलावा, नियमित एक्सरसाइज और पानी पीना भी फायदेमंद होता है। खाने के बाद तुरंत लेटने से बचें और सोने से पहले हल्का भोजन करें।ताजे फल, सब्जियां और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाना भी लाभकारी हो सकता है। इससे एसिडिटी की समस्या को कम किया जा सकता है।

डॉक्टर की सलाह लें
अगर आपको बार-बार एसिडिटी की समस्या होती है तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी हो सकता है। वे आपकी स्थिति के अनुसार उचित उपचार बता सकते हैं, जो आपकी समस्या को कम कर सकता है।इस प्रकार, दूध पीकर एसिडिटी कम करने का मिथक पूरी तरह सही नहीं माना जा सकता। बेहतर होगा कि आप संतुलित डाइट अपनाएं और स्वस्थ जीवनशैली जीएं, ताकि आपको इस समस्या से निजात मिल सके।

दूध के सेवन के मुख्य लाभ
अगर आप अपने रोजाना के खान-पान में दूध शामिल करते हैं, तो आपको कैल्शियम मिल सकता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं, रक्तचाप सुधरता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसके अलावा, इससे पाचन स्वास्थ्य भी दुरुस्त हो जाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से निजात मिल सकता है। अगर आप नियमित रूप से दूध पीते हैं, तो आपको आराम की अनुभूति भी हो सकती है।


पेड़-पौधे लगाते समय हो जाएं सावधान, नहीं तो बढ़ सकता है इन 6 बीमारियों का खतरा

क्या आप भी अपने गार्डन में ढेर सारे  पेड़ पौधे लगाते हैं, किचन गार्डन से लेकर शो प्लांट और तरह-तरह के पेड़ पौधे लगाए हुए हैं. पेड़ पौधों की देखभाल एकदम छोटे बच्चों की तरह करनी पड़ती है, जिन्हें समय-समय पर पानी देना होता है, खाद डालनी होती है और उनकी कटाई छटाई भी जरूरी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गार्डनिंग करने से 6 बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप इन बीमारियों  से बच सकते हैं और किस तरह से अपने गार्डनिंग टाइम को मजेदार और सुरक्षित बना सकते हैं।

टिटनेस
मिट्टी और गंदगी में टिटनेस बैक्टीरिया (क्लॉस्ट्रिडियम टेटनी) पाया जाता है, जो पेड़-पौधे लगाने के दौरान त्वचा में चोट लगने पर शरीर में जा सकता है. इससे बचने के लिए बागवानी के दौरान हमेशा दस्ताने पहनें और तेज धार वाले उपकरणों से सावधान रहें. टिटनेस वैक्सीन समय पर लें और यदि कट या चोट लगे तो तुरंत साफ करें और मरहम लगाएं।

लेप्टोस्पायरोसिस
यह बैक्टीरिया गंदे पानी, खासकर पालतू जानवरों या चूहों के पेशाब से संक्रमित पानी में पाया जाता है. गार्डनिंग करते समय रबर के दस्ताने और गम बूट्स पहनें, साफ पानी का उपयोग करें और अपने बगीचे में पानी का ठहराव न होने दें।

फंगल संक्रमण (रिंगवर्म)
रिंगवर्म फंगस संक्रमित मिट्टी या पौधों में पाया जाता है और स्किन से कॉन्टैक्ट होने से संक्रमण फैलता है. इससे बचने के लिए हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले दस्ताने पहनें. यदि स्किन पर कोई खुजली या रैश हो, तो तुरंत एंटी-फंगल क्रीम लगाएं।

एलर्जी और अस्थमा के लक्षण
पौधे लगाते समय परागकण, फंगस के बीजाणु और धूल से एलर्जी हो सकती है. ऐसे में गार्डनिंग करते समय मास्क पहनें, खासकर अगर आप धूल भरे या फूलों वाले पौधों के बीच काम कर रहे हों. इसके बाद तुरंत नहाएं और कपड़े बदलें।

जिआर्डिएसिस
यह परजीवी पानी में पाया जाता है और गंदे हाथ या पानी के माध्यम से शरीर में जा सकता है. इससे बचने के लिए बागवानी के बाद हाथों को अच्छी तरह साबुन और पानी से धोएं।

बैक्टीरियल इन्फेक्शन(सेप्सिस)
मिट्टी में पाए जाने वाले विभिन्न बैक्टीरिया, जैसे कि स्टैफिलोकोकस, घाव के माध्यम से शरीर में जा सकते हैं और संक्रमण का कारण बन सकते हैं. ऐसे में दस्ताने पहनें और कट या खरोंच लगने पर तुरंत उसे साफ करें और दवा लगाएं।


सुबह उठने पर महसूस होती है थकान? ऊर्जा के लिए खाएं ये 5 खाद्य पदार्थ

कई लोगों को सुबह उठने में आलस आता है, जिसके कारण वे दिनभर थकान महसूस करते हैं। ऐसे में काम-काज में मन नहीं लगता और शरीर में दर्द होने लगता है।अगर आपको भी सुबह उठकर थकान होती है, तो अपनी डाइट में ये 5 खाद्य पदार्थ शामिल करें। इनके सेवन से आपको तुरंत ऊर्जा मिलेगी और आप तरो-तजा महसूस करेंगे।इन खाद्य पदार्थों के जरिए आपके स्वास्थ्य का समर्थन होगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाएगी।

केले
केला एक बेहद पौष्टिक फल है, जो ऊर्जा बढ़ाने में योगदान दे सकता है। कई अध्ययनों से सामने आया है कि केले का सेवन करने से शरीर अधिक सक्रीय बन जाता है।इस फल में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियन, फाइबर, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो आपकी सुबह की थकान को मिटाने और आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। आप ऊर्जा बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में ये पेय पदार्थ शामिल कर सकते हैं।

बेरी
बेरी एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर से भरपूर होती हैं, जो ऊर्जा बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। रास्पबेरी और ब्लैकबेरी शरीर को ऊर्जावान बनाने की क्षमता रखती हैं, जिनके सेवन से आप सुबह के वक्त भी सक्रिय रह सकते हैं। वहीं, ब्लूबेरी न केवल थकान दूर करने में सहायता करती है, बल्कि इन्हें खान-पान का हिस्सा बनाने से याददाश्त भी मजबूत होती है।आप बेरी की स्मूदी बनाकर पी सकते हैं या इन्हें सब्जा के बीज के साथ खा सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां
सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है, जिस दौरान बाजार में हरी पत्तेदार सब्जियां मिलने लगती हैं।आप सुबह उठकर बथुआ, पालक और सेम आदि जैसी पत्तेदार सब्जियां खा सकते हैं, जो थकान को मिटाने में सहायक होती हैं।पालक आयरन का एक बढिय़ा स्रोत है, जो कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाकर ऊर्जा प्रदान कर सकती है।आप इन सब्जियों से सूप, पालक पनीर की सब्दी, सलाद और अन्य व्यंजन बनाकर भी खा सकते हैं।

सब्जा के बीज
जब से लोग अपनी सेहत को लेकर अधिक जागरूक होना शुरू हुए हैं, तब से सब्जा के बीज नाश्ते का लोकप्रिय विकल्प बन गए हैं। यह बीज शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में बेहद मददगार साबित हो सकता है। इसमें कई एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो आपको सक्रिय बना सकते हैं। आप इससे स्मूदी, पुडिंग और कई तरह के पेय तैयार कर सकते हैं और उन्हें सुबह की डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

दही
दही एक प्रोटीन युक्त डेयरी उत्पाद है, जिसके सेवन से पेट को ठंडक पहुंचती है और तृप्ति की भावना बढ़ती है। न्यूट्रिएंट्स जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में कहा गया है कि इसमें प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो आंत के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं और ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकते हैं। आप सुबह एक कटोरी सादा दही खा सकते हैं, इससे छाछ बनाकर पी सकते हैं या इसमें फल डालकर खा सकते हैं।


क्या हवा में मौजूद बदबू भी दूर कर सकते हैं एयर प्यूरीफायर, जानें इनका क्या होता है काम?

ठंड के साथ प्रदूषण ने भी दस्तक दे दी है। देश के कई शहरों की हवा का एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ गया है। हवा जहरीली होने से गले में खराश, एलर्जी, जुकाम, अस्थमा और एलर्जी जैसी समस्याएं बढऩे लगी है। हेल्दी लोगों में भी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में एयर प्यूरिफायर की डिमांड बढ़ गई है, ताकि खराब हवा साफ हो सके और खुलकर सांस ले सकें। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एयर प्यूरिफायर हवा में मौजूद बदबू भी दूर कर करता है, इसका क्या काम होता है…

एयर प्यूरिफायर में अलग-अलग तरह के फिल्टर
1. हेपा फिल्टर – यह फिल्टर हवा में मौजूद 99.97 प्रतिशत हानिकारक तत्वों को हटाता है।
2. एक्टिव कार्बन फिल्टर – यह फिल्टर हवा में मौजूद बदबू और गैसों को हटाने में मदद करता है।
3. आयनाइजेशन – यह तकनीक हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को हटाने के लिए आयनों का इस्तेमाल करती है।
4. यूवी लाइट – यह तकनीक हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को मारने के लिए यूवी लाइट का उपयोग करती है।

एयर प्यूरीफायर के फायदे
1. हवा में मौजूद बदबू को दूर करना।
2. एलर्जी और अस्थमा के लक्षणों को कम करना।
3. हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को मारता है।
4. सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचाता है।
5. घर में साफ हवा का लेवल बढ़ता है।

एयर प्यूरीफायर कितनी तरह का होता है
रूम एयर प्यूरीफायर
पोर्टेबल एयर प्यूरीफायर
सेंट्रल एयर प्यूरीफायर
विंडो एयर प्यूरीफायर

एयर प्यूरीफायर की खरीदारी के टिप्स
1. अपने घर और जरूरतों के अनुसार एयर प्यूरीफायर चुनें।
2. एयर प्यूरीफायर की फिल्टर क्षमता और बदलने की जरूरत रखें।
3. एयर प्यूरीफायर की शोर क्षमता और एनर्जी खपत पर ध्यान दें।
4. एयर प्यूरीफायर की वारंटी और सर्विस को देखें।


बदलते मौसम में अगर आपका भी गला बार-बार सूख रहा है, तो न करें नजरंदाज, हो सकती है ये बीमारियां

इस बदलते मौसम में गला सूखना, आपके शरीर में होने वाली एक सामान्य सी प्रक्रिया है। अक्सर लोगों को बदलते मौसम में इस तरह की समस्या हो सकती है। गर्मी और ठंड के मौसम के कारण इस समस्या का होना काफी आम होता है। लेकिन अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी-पीएंगे तो ये दिक्कते चली जाएंगी है। वहीं, आपको बार-बार गला सूखने की दिक्कत हो रही है? पानी-पीने के कुछ समय बाद फिर से आपका गला सूख जाता है? तो ऐसे लक्षणों को नजरंदाज न करें। ये कई गंभीर बीमारियों के संकेत भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

इम्यूनिटी कमजोर
इस बदलते मौसम में शरीर में पानी की कमी होने से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में खराब इम्यूनिटी आपको जल्दी बीमार कर सकती है।

बुखार और खांसी
सर्दियों के मौसम में के साथ बुखार भी आम है। डिहाइड्रेशन शरीर का तापमान बढ़ाने में सहायक होता है. ये भी आपके शरीर में पानी कमी होने का कारण हो सकता है। इसके अलावा इस बदलते मौसम में शरीर में पानी कम होने से खांसी की समस्या बढ़ जाती है। इससे आपको ड्राई कफ हो सकता है।

बार-बार गला सूखना
बदलते मौसम में मतलब सर्दियों में लोग पानी कम मात्रा में पीते हैं, जिसके चलते उनका गला सूखने लगता है. गला सूखना से व्यक्ति के गले इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

होठों का फटना
सर्दियां आते ही होठों के फटने की समस्याएं शुरू हो जाती हैं, लेकिन इसको सर्दी का ही वजह समझना बिल्कुल ठीक नहीं है। शरीर में पानी की कमी भी होठों का फटना का संकेत होता है।

दांतों और मसूड़ों में दर्द
डिहाइड्रेशन की समस्या के कारण दांतों और मसूड़ों में कमजोरी भी महसूस होती है। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को सर्दियों के मौसम आते ही दांतों व मसूड़ों में दर्द होने लगता है, यह समस्या भी शरीर में पानी की कमी का संकेत है।


फिट रखने में सहायक है लेटरल बैंड वॉक, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें  

लेटरल बैंड वॉक एक अहम एक्सरसाइज है, जो कूल्हों की स्थिरता और ताकत को बढ़ाने में मदद करता है।यह एक्सरसाइज खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो दौड़ते, खेलते या काम के कारण लंबे समय तक खड़े रहते हैं।इस लेख में हम लेटरल बैंड वॉक के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा करेंगे और जानेंगे कि इसे कैसे सही तरीके से किया जा सकता है और इसे करते समय क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

लेटरल बैंड वॉक का महत्व
लेटरल बैंड वॉक कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत करने का एक बेहतरीन तरीका है। यह ग्लूटस मेडियस और मिनिमस मांसपेशियों को सक्रिय करता है, जो कूल्हों की स्थिरता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।इसके नियमित अभ्यास से न केवल चोट लगने का खतरा कम होता है बल्कि शरीर का संतुलन भी बेहतर होता है और चलने-फिरने में आसानी होती है।यह एक्सरसाइज खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो दौड़ते हैं या खेल खेलते हैं।

लेटरल बैंड वॉक करने का तरीका
लेटरल बैंड वॉक करते समय सही तकनीक अपनाना बहुत जरूरी है।सबसे पहले अपने पैरों के चारों ओर एक रेजिस्टेंस बैंड बांधें और घुटनों को हल्का मोड़ें, फिर धीरे-धीरे एक पैर को साइड में उठाएं और दूसरे पैर को उसके पास लाएं। इस प्रक्रिया को दूसरी दिशा में दोहराएं।ध्यान रखें कि आपकी पीठ सीधी होनी चाहिए और पेट अंदर खींचा हुआ होना चाहिए।

नियमित अभ्यास करें
लेटरल बैंड वॉक का अधिकतम लाभ पाने के लिए इसे नियमित रूप से करना जरूरी है। सप्ताह में कम से कम तीन बार इस एक्सरसाइज का अभ्यास करें।हर सेट में 10-15 कदम लें और धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाते जाएं। शुरुआत में हल्के रेजिस्टेंस वाले बैंड का उपयोग करें ताकि आप आसानी से इसे कर सकें।सही तकनीक अपनाना भी जरूरी है ताकि आपको इसका पूरा लाभ मिल सके और किसी प्रकार की चोट से बचा जा सके।

अन्य एक्सरसाइज के साथ संयोजन
लेटरल बैंड वॉक को अन्य एक्सरसाइज के साथ मिलाकर करने से इसका प्रभाव बढ़ जाता है। स्क्वाट्स, लंजेस और ग्लूट ब्रिज जैसी एक्सरसाइज भी कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इन सभी एक्सरसाइज का संयोजन आपके फिटनेस स्तर को बेहतर बनाएगा और आपकी कूल्हों की स्थिरता को और भी बढ़ाएगा।नियमित अभ्यास से न केवल आपकी ताकत बढ़ेगी बल्कि चोट लगने का खतरा भी कम होगा और आपका शरीर संतुलित रहेगा।

इस एक्सरसाइज को करते समय बरतें ये सावधानियां
लेटरल बैंड वॉक एक सुरक्षित एक्सरसाइज माना जाता है, लेकिन कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। अगर आपको किसी प्रकार का दर्द या असुविधा महसूस हो तो तुरंत रुक जाएं और किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। इसके अलावा शुरुआत में हल्के रेजिस्टेंस वाले बैंड का उपयोग करें ताकि आप आसानी से इसे कर सकें। इस प्रकार लेटरल बैंड वॉक न केवल आपके कूल्हों की स्थिरता बढ़ाता है बल्कि आपके पूरे शरीर की ताकत भी सुधारता है।


वजन घटाने के लिए कीटो डाइट है कारगर, इसका पालन करते समय खाएं ये 5 स्नैक्स

इन दिनों लोग वजन को नियंत्रित रखने के लिए कीटो डाइट का पालन करते हैं, जो असल में फायदेमंद होती है। यह एक लोकप्रिय डाइट है, जो उच्च वसा और कम कार्ब वाले खाद्य पदार्थों पर केंद्रित होती है। कार्ब को घटाने से शरीर कीटोसिस की स्थिति में आ जाता है, जिसके कारण वजन घटाने में मदद मिलती है। आप इस डाइट का पालन करते समय ये 5 स्नैक्स खा सकते हैं।

एवोकाडो
आप अपने कीटोसिस के स्तर को बनाए रखने और ऊर्जा को बढ़ाने के लिए एवोकाडो खा सकते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड वसा और फाइबर मौजूद होता है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रह सकता है। इसमें पोटैशियम, विटामिन के और विटामिन ई भी पाए जाते हैं, जिनके जरिए तृप्ति की भावना बढ़ जाती है। आप एवोकाडो को छीलकर टुकड़ों में काटकर खा सकते हैं या इससे गुआकामोल बना सकते हैं।

जुकीनी के चिप्स
अगर आपको स्नैक के तौर पर चिप्स खाना पसंद है, तो आप आलू के चिप्स के बजाय जुकीनी के चिप्स खा सकते हैं। इनमें कार्ब और कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिसके कारण आप इन्हें कीटो डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। जुकीनी के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले जुकीनी को गोल और पतले आकार में काट लें। अब इनपर नमक, जैतून का तेल और काली मिर्च लगाकर इन्हें बेक कर लें।

गुआकामोल के साथ खीरा
कीटो डाइट का पालन कर रहे लोग स्नैक के तौर पर खीरे के टुकड़े और गुआकामोल खा सकते हैं।खीरे में कार्ब कम होते हैं और पानी की मात्रा अधिक होती है। इसके जरिए आप हाइड्रेटेड रह सकते हैं और आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।इसके साथ आप मेक्सिकन गुआकामोल खा सकते हैं, जो एवोकाडो को इस्तेमाल करके बनाई जाने वाली डिप होती है। इसकी रेसिपी के लिए आपको एवोकाडो में सब्जियां और मसाले मिलाने होंगे।

डार्क चॉकलेट
ज्यादातर लोग चॉकलेट को अस्वस्थ मानते हैं, लेकिन आप इसके अपनी कीटो डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। आपको स्नैक के तौर पर डार्क चॉकलेट को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होता है, जिनके जरिए पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। हालांकि, आपको बिना चीनी वाली डार्क चॉकलेट ही खानी चाहिए, वर्ना आपका वजन बढ़ सकता है।

चीज
कई लोग वजन घटाने वाली डाइट में चीज को शामिल नहीं करते हैं। हालांकि, इस डेयरी उत्पाद को आप कीटो डाइट का पालन करते समय खा सकते हैं।आप चीज की स्लाइस या चीज स्टिक का सेवन करने पर विचार कर सकते हैं। चीज स्वस्थ वसा से भरपूर होती है, जो आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए आवश्यक होती है। अधिकांश चीज में कार्ब की मात्रा कम होती है, जो उन्हें एक आदर्श स्नैक बनाता है।


रोजाना फूलगोभी खाने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

आजकल सब्जी मंडी में ताजी फूलगोभी आने लगी है। फूलगोभी कई विटामिनों से भरपूर होती है और सेहत के लिए फायदेमंद होती है. फूलगोभी में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं. फूलगोभी में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि, रोजाना फूलगोभी खाने से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है. इसलिए कुछ लोगों को फूलगोभी खाने से मना किया जाता है. फूलगोभी खाने से पेट फूलना, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. जानिए किन लोगों को फूलगोभी नहीं खानी चाहिए?

इन लोगों को नहीं खानी चाहिए फूलगोभी

गैस और सूजन की समस्या- जिन लोगों को अक्सर खान-पान की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या रहती है. उन्हें फूलगोभी का सेवन कम से कम करना चाहिए. फूलगोभी में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है. फूलगोभी की सब्जी या पराठा खाने के बाद आपको गैस और सूजन की समस्या हो सकती है. इसलिए फूलगोभी का सेवन न करें।

थायराइड में फूलगोभी न खाएं- अगर आपको थायरॉइड की समस्या है तो फूलगोभी न खाएं। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है. फूलगोभी खाने से थायरॉइड ग्रंथि की आयोडीन इस्तेमाल करने की क्षमता कम हो जाती है. इससे परेशानी हो सकती है. इसलिए थायरॉइड के मरीजों को फूलगोभी का सेवन कम से कम करना चाहिए।

पथरी होने पर फूलगोभी न खाएं- पथरी होने पर भी फूलगोभी का सेवन नहीं करना चाहिए. यह नुकसानदायक हो सकता है. खासकर अगर आपके पित्ताशय और किडनी में पथरी है तो आपको फूलगोभी खाने से बचना चाहिए. फूलगोभी में कैल्शियम होता है जो पथरी की समस्या को बढ़ा सकता है।

ब्लड क्लॉटिंग की समस्या होने पर – अगर आपको ब्लड क्लॉटिंग की समस्या है तो फूलगोभी का सेवन बिल्कुल न करें. फूलगोभी में पोटैशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है जो शरीर में खून को गाढ़ा कर सकता है. इसलिए फूलगोभी का सेवन सीमित करें या बिल्कुल न खाएं।

प्रेग्नेंसी में फूलगोभी न खाएं – प्रेग्नेंसी में भी आपको फूलगोभी का सेवन करने से बचना चाहिए. इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। खासकर प्रेग्नेंसी में इससे गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए फूलगोभी से परहेज करना जरूरी है।


किडनी स्टोन का रिस्क होगा कम, बस रोजाना सुबह उठकर पिएं संतरे का जूस

संतरे का जूस सेहत के लिए जबरदस्त तरीके से फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, पोटैशियम, और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमें सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। इस जूस में विटामिन बी-9 और फोलेट भी मिलता है, जो ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में मदद करता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर हर दिन दो गिलास ऑरेंज जूस पिया जाए तो ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है। यह ऑक्सिजनेटेड ब्लड फ्लो बॉडी में बनाए रखता है, जिससे हार्ट प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं। संतरे का जूस किडनी स्टोन में भी फायदेमंद होता है. यह इसका खतरा कम करता है।

किडनी स्टोन में फायदेमंद संतरे का जूस
संतरे के जूस में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर को डिटॉक्स कर हेल्दी रखने में मदद करते हैं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, संतरे का जूस विटामिन सी, पोटैशियम, साइट्रिक एसिड और फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। साइट्रिक एसिड यूरिन के पीएच वैल्यू को सही रखने में मदद करता है और किडनी स्टोन बनने से रोकता है. हर दिन सुबह ताजे संतरे का जूस पीने से किडनी स्टोन की समस्या नहीं होती है।

किडनी स्टोन का खतरा कैसे घटाता है संतरे का जूस
किडनी स्टोन मुख्य तौर पर दो तरह की होती है। पहला- कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन, जो बेहद कॉमन है और दूसरी- यूरिक एसिड स्टोन, जो शरीर में यूरिक एसिड के बढऩे का कारण होती है। दोनों तरह की पथरी में संतरे का जूस फायदेमंद होता है। इस जूस से यूरिन में साइट्रेट का लेवल बढ़ जाता है, जो कैल्शियम ऑक्सालेट के साथ मिलकर किडनी स्टोन के रिस्क को कम करता है. इसके कुछ गुण यूरिक एसिड को कम करने में भी मददगार होते हैं।

किडनी स्टोन में संतरे का जूस कैसे पिएं
अगर घर में किसी को किडनी स्टोन की समस्या है और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास ताजे संतरे का जूस पीना चाहिए. नियमित तौर पर ऐसा करने से किडनी स्टोन का खतरा टलता है और शरीर से गंदगी भी बाहर निकल जाती है।

किडनी स्टोन से बचने पर क्या करें, क्या नहीं

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
डाइट में कैल्शियम की मात्रा बढ़ाएं।
नमक जितना कम हो सके, उतना खाएं।
खाने में प्रोटीन को बैलेंस रखें।


शादी से पहले मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे, त्वचा भी निखरेगी

शादी का दिन दुल्हनों के जीवन का सबसे यादगार दिन होता है, जिस दौरान उन्हें त्वचा की खास देखभाल करनी होती है।हालांकि, त्वचा की देखभाल करने के बावजूद भी कई बार चेहरे पर मुंहासे आ जाते हैं, जो आत्मविश्वास को कम कर देते हैं।ऐसे में दुल्हनों को शादी से पहले मुंहासों से सुरक्षित रहने के लिए कुछ घरेलू उपचार अपनाने चाहिए।आज के शादी के टिप्स में जानिए होने वाली दुल्हनें मुंहासों से छुटकारा कैसे पा सकती हैं।

केमिकल एक्सफोलिएशन का लें सहारा
जब हमारी त्वचा अंदरूनी तौर पर अस्वस्थ होती है, तभी चेहरे पर मुंहासे निकलते हैं। ऐसे में त्वचा को स्वस्थ बनाने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट उपलब्ध होते हैं, जिनमें से आप केमिकल एक्सफोलिएशन का चुनाव कर सकती हैं।इसके लिए आपको सैलिसिलिक एसिड या ग्लाइकोलिक एसिड जैसे उत्पादों का इस्तेमाल करना होगा।ये तत्व त्वचा में प्रवेश करके मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाते हैं और मुंहासों की उपस्थिति को कम करके आपकी त्वचा को साफ करते हैं।

सेब के सिरके का करें इस्तेमाल
आप मुंहासों को दूर करने के लिए अपने चेहरे पर सेब का सिरका भी लगा सकती हैं।यह एक प्रभावी प्राकृतिक और घरेलू उपचार है, जिसके जरिए मुंहासे उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया का खात्मा हो जाता है।सेब के सिरके में साइट्रिक एसिड जैसे कार्बनिक तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा को साफ करके मुंहासों से छुटकारा दिला सकते हैं।इस सिरके को पानी में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और फिर मुंह धो लें।

भूलकर भी न फोड़ें मुंहासें
अक्सर लोग चेहरे पर निकलने वाले दानों व मुंहासों को बिना सोचे-समझे फोड़ देते हैं। हालांकि, ऐसा करना खतरनाक हो सकता है, जिससे और मुंहासे निकलने की संभावना बढ़ जाती है।ऐसे में होने वाली दुल्हनों को भूलकर भी चेहरे पर निकले मुंहासों को फोडऩा नहीं चाहिए।इसके बजाय आप घरेलू नुस्खों का पालन कर सकती हैं, ट्रीटमेंट करवा सकती हैं या पिंपल पैच लगा सकती हैं।शादी से पहले दुल्हनें इन तरीकों से त्वचा की देखभाल कर सकती हैं।

टी-ट्री तेल से दूर होंगे दाग
टी ट्री तेल एक तरह का एसेंशियल ऑयल है, जिसके जरिए आप मुंहासों के दाग मिटा सकती हैं। अध्ययनों से सामने आया है कि इस तेल को त्वचा पर लगाने से मुंहासों का उपचार होता है।इसे इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में टी ट्री तेल और पानी को मिलाएं। अब रुई की मदद से इसे मुंहासों पर लगाएं और कुछ देर सूखने दें।जब यह तेल सूख जाए, तो चेहरे को पानी से धो लें।

तनाव और चिंता को कम करें
शादी से पहले सभी दुल्हनों को तनाव और चिंता का अनुभव जरूर होता है। हालांकि, मानसिक शांति न होने पर स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है और चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं।ऐसे में अगर आप शादी के दिन चमकती हुई त्वचा चाहती हैं, तो अपने आपको तनावपूर्ण माहौल से दूर रखें। आप मन को शांत रखने के लिए ध्यान लगा सकती हैं या योग का सहारा ले सकती हैं।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp