Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

सोनू सूद की ‘फतेह’ का पहला गाना ‘हिटमैन’ जारी, यो यो हनी सिंह ने दी आवाज

Category Archives: मनोरंजन

सोनू सूद की ‘फतेह’ का पहला गाना ‘हिटमैन’ जारी, यो यो हनी सिंह ने दी आवाज

पिछले लंबे समय से अभिनेता सोनू सूद अपनी आगामी फिल्म फतेह को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।इस फिल्म में सोनू की जोड़ी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। फिल्म का टीजर पहले ही सामने आ चुकी है। अब निर्माताओं ने फतेह का पहला गाना हिटमैन जारी कर दिया है, जिसे यो यो हनी सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को कंपोज भी इन्होंने ही किया है।

हिटमैन में सोनू का धांसू अवतार दिख रहा है। वह जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं।यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। नसीरुद्दीन शाह और विजय राज भी इसका हिस्सा हैं। बता दें कि फतेह एक साइबर क्राइम थ्रिलर फिल्म है। खास बात यह है कि सोनू के निर्देशन में बन रही यह पहली फिल्म है। फिल्म में सोनू को कभी ना देखे गए एक्शन दृश्य करते देखा जाएगा।

एक पूर्व विशेष ऑपरेशन अधिकारी के रूप में सूद की निर्विवाद स्क्रीन उपस्थिति और सिंह की संक्रामक बीट्स और स्वैगर को मिलाकर, हिटमैन इस साल का सबसे बड़ा पार्टी बैंगर बनने के लिए तैयार है। देसी कलाकार ने इस ट्रैक को ट्रेडमार्क एनर्जी के साथ बनाया है जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया है। लियो ग्रेवाल के बोलों में दम और बॉस्को मार्टिस की शानदार कोरियोग्राफी के साथ, हिटमैन हर मोर्चे पर कमाल करता है।

यो यो हनी सिंह के साथ मिलकर काम करने पर, सोनू ने अपनी खुशी साझा की, यह यात्रा तब शुरू हुई जब हम दोनों पंजाबी सालों पहले चंडीगढ़ में मिले थे। हनी के संगीत की उस समय भी सडक़ों पर धडक़न थी और आज भी है। हिटमैन के लिए उनके साथ काम करना ऐसा लगता है जैसे किस्मत ने साथ दिया हो। उनकी बीट्स ने फतेह को वह धार दी है जिसकी उसे जरूरत थी। यह गाना तीव्रता, व्यसनी धुन और विशुद्ध पंजाबी गौरव का पावरहाउस है।

(आर एन एस )


कार्तिक आर्यन के हाथ लगी नई रोमांटिक ड्रामा फिल्म, पूरी हो गई ये दिली-तमन्ना

अभिनेता कार्तिक आर्यन को पिछली बार फिल्म भूल भुलैया 3 में देखा गया और उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। आने वाले दिनों में कार्तिक कई बड़ी और दिलचस्प फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनके खाते से एक और नई फिल्म जुड़ गई है, जिसके निर्देशन की कमान एक बार फिर सत्यप्रेम की कथा के निर्देशक समीर विद्वांस ने संभाली है।उधर निर्माता साजिद नाडियाडवाला फिल्म से बाहर हो गए हैं।

सत्यप्रेम की कथा के बाद फिर कार्तिक और समीर साथ काम करने वाले हैं। वे दोबारा एक लव स्टोरी ला रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग के दौरान, कार्तिक, समीर से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उनके साथ दोबारा काम करने की इच्छा जाहिर की थी। यहां तक कि उन्होंने समीर से एक बार फिर रोमांटिक ड्रामा फिल्म बनाने की बात कही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक ने हाल ही में कार्तिक को एक स्क्रिप्ट दी, जिसके लिए उन्होंने तुरंत हां कर दी।फिल्म के लिए निर्देशक की पहली पसंद निर्माता साजिद नाडियाडवाला थे, जिन्होंने उनके साथ सत्यप्रेम की कथा में काम किया था तीनों साथ में काम करने को लेकर काफी उत्सुक थे, लेकिन साजिद को यह फिल्म ठुकरानी पड़ी।उनके पास फिल्म ठुकराने के सिवा दूसरा विकल्प नहीं था। दरअसल, साजिद पहले से ही 4 फिल्मों पर काम कर रहे हैं।

कार्तिक के साथ सत्यप्रेम की कथा में अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आई थीं। यह फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।इस फिल्म ने भारत में 77.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि दुनियाभर में फिल्म 100 करोड़ रुपये से अधिक बटोरने में सफल रही। इसमें गजराज राव, सुप्रिया पाठक, शिखा तलसानिया और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी नजर आए।सिनेमाघरों के बाद सत्यप्रेम की कथा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थी।

ब्लॉकबस्टर फिल्म भूल भुलैया 3 के बाद से कार्तिक ने अपनी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है। उनके खाते में अनुराग बसु और भूषण कुमार की भी एक फिल्म है, लेकिन इसकी शूटिंग कब शुरू होगी, फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है। पति पत्नी और वो के सीक्वल से भी कार्तिक का नाम जुड़ चुका है। अभिनेता अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी का सीक्वल भी लेकर आ रहे हैं।

(आर एन एस )


‘रेड 2’ की रिलीज तारीख फिर बदली, अजय देवगन ने बताया कब पर्दे पर आएगी फिल्म

अजय देवगन के पास इस समय सीक्वल फिल्मों की भरमार है। ऐसे में उनकी फिल्म रेड के सीक्वल का फैंस पलकें बिछाकर इंतजार कर रहे हैं। पहले रेड 2 इसी साल यानी 2024 में ही रिलीज होने वाली थी. हालांकि मेकर्स ने कई कारणों से फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी। लेकिन अब अजय देवगन ने खुद अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म रेड 2 की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।

अजय देवगन ने रेड 2 का एक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है- आईआरएस अमय पटनायक का अगला मिशन मई 2025 से शुरू! ‘रेड 2’, 1 मई 2025 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

रेड 2 को राज कुमार गुप्ता ने पनोरमा स्टूडियो के बैनर तले डायरेक्ट किया है. फिल्म के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है. अजय देवगन एक बार फिर आईआरएस अमय पटनायक के किरदार में लौट रहे हैं। वाणी कपूर और रितेश देशमुख भी फिल्म में अहम भूमिका अदा करते दिखाई देने वाले हैं।

अजय देवगन आखिरी बार अपनी हालिया रिलीज फिल्म सिंघम अगेन में नजर आए थे. ये पिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। अपने भांजे अमन देवगन की डेब्यू फिल्म आजाद में दिखाई देंगे। ये फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की इमरजेंसी से टकराएगी. इसके अलावा अजय देवगन के पास पाइपलाइन में गोलमाल 5, शैतान 2, दे दे प्यार दे 2 और सन ऑफ द सरदार 2 जैसी फिल्में हैं।

(आर एन एस )


रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी की तीसरी किस्त का ऐलान, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

रानी मुखर्जी की मर्दानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था इसकी दूसरी किस्त ने भी क्रिटीक्स और दर्शकों की खूब सरहना बटोरी थी. तभी से इसके तीसरे पार्ट का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब वह इंतजार खत्म हुआ क्योंकि यशराज स्टूडियो ने मर्दानी 3 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है. बता दें मर्दानी 2 को रिलीज हुए 5 साल हो गए हैं इसी मौके पर मेकर्स ने मर्दानी 3 की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट करते हुए दर्शकों को सरप्राइज दिया है. वहीं 2024 में मर्दानी की रिलीज को 10 पूरे हो गए हैं. इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2014 में हुई थी. 22 अगस्त 2014 को मर्दानी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिला था।

यशराज स्टूडियोज ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए रिलीज डेट का एलान किया. पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा, इंतजार खत्म हुआ, मर्दानी 3 में शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में रानी मुखर्जी फिर से लौट रही हैं. फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि यह किस तारीख को रिलीज होगी इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है. मर्दानी 3 को अभिराज मीनावाला डायरेक्ट और आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं वहीं बाकी की स्टारकास्ट का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

रानी मुखर्जी की दोनों फिल्मों की कहानी बेहतरीन थी इसके डायरेक्शन से लेकर, रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस और इसके स्टोरी आइडिया तक सबकुछ सराहनीय था. अब फिल्म में आखिर नया क्या है. इस पर रानी ने बात करते हुए कहा, फिल्म डार्क और ब्रूटल होग. हम दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे. मर्दानी 3 डार्क, घातक और क्रूर है. इसलिए, मैं हमारी फिल्म के लिए लोगों का रिस्पॉन्स देखने के लिए बेताब हूं. मुझे उम्मीद है कि वे इस फिल्म को भी उतनी ही सराहना देंगे जितना पहले की दोनों फिल्मों को मिला है।

(आर एन एस )


अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’ की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नया पोस्टर आया सामने

जनवरी 2025 में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन बहुप्रतीक्षित फिल्म आजाद के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर पहले ही जारी हो चुके हैं, जिसमें अमन और राशा दमदार अवतार में नजर आए थे। वहीं, अब फिल्म के निर्माताओं ने आजाद की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है।

निर्माताओं ने आजाद का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। फिल्म में अजय देवगन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर में अजय देवगन नजर आ रहे हैं। साथ ही राशा थडानी और अमन देवगन भी नजर आए। पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने बताया कि यह फिल्म 17 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।

अजय देवगन ने भी फिल्म का नया पोस्टर जारी किया। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, इस कहानी का दिल एक योद्धा है, और धडक़न। आजाद, 17 जनवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रोमांच का गवाह बनें। अब प्रशंसक बेहद उत्साहित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।

वहीं, फिल्म की कहानी की बात करें तो स्वतंत्रता-पूर्व भारत में अजय देवगन एक कुशल घुड़सवार की भूमिका में हैं, जिसका अपने घोड़े से गहरा संबंध है। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब अजय का सामना कठोर अंग्रेजी सेनाओं से होता है और अराजकता के दौरान उनका प्रिय घोड़ा गायब हो जाता है। खोए हुए घोड़े को खोजने की जिम्मेदारी अमन देवगन के किरदार पर आती है।

इससे पहले आजाद के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने कहा था कि राशा और अमन की फिल्म में मेरी भी महत्वपूर्ण भूमिका है। ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण उद्योग के दिग्गज रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर ने किया है। अब यह फिल्म 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में धूम मचाएगी।

(आर एन एस )


राम चरण-कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गेम चेंजर’ की रिलीज डेट अनाउंस, 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तेलुगु सुपरस्टार राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। एक्टर ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है. एस शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म में रामचरण संग कियारा आडवाणी नजर आएंगीं। फिल्म के पोस्टर्स पहले  इसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा चुके हैं। वहीं अब, मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर चुके हैं।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, रामचरण ने घोषणा की कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।  इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने फिल्म के सेट पर पहले दिन और शूटिंग के आखिरी दिन की एक तस्वीर भी शेयर की थी। साथ ही अनाउंस किया था कि उन्होंने फिल्म का रैपअप कर लिया है।

ये एक पॉलिटिकल ड्रामा है। गेम चेंजर 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि गेम चेंजर में रामचरण और कियारा आडवाणी के अलावा अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर जैसे अन्य कलाकारों ने भी अहम रोल प्ले किया है।

इस फिल्म में राम चरण एक आईएएस अधिकारी, राम मदन की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं  कियारा आडवाणी ने फिल्म ने उनकी लेडी लव का किरदार निभाया है साथ ही वे एक अन्य साथी आईएएस अधिकारी होंगी। फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है और यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म है। फिल्म का स्क्रीनप्ले कार्तिक सुब्बाराज ने लिखा है। वहीं फिल्म का म्यूजिक थमन ने दिया है।

(आर एन एस )


अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नया पोस्टर आया सामने

अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म भूत बंगला को लेकर काफी एक्साइडेट है। उनकी यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है. खिलाड़ी कुमार ने अपने इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट दिया है। उन्होंने भूत बंगला की शूटिंग और रिलीज डेट का खुलासा किया है. इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का नया पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट दी गई है. भूत बंगला के बारे में जानकारी देते हुए अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, आज हम अपनी हॉरर कॉमेडी भूत बांग्ला की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, इसलिए मैं अपने फेवरेट प्रियदर्शन के साथ सेट पर आने को लेकर काफी एक्साइडेट हूं. ये डर और हंसी का डबल डोज आपके लिए तैयार होगा 2 अप्रैल, 2026 को।

मेकर्स ने अक्षय कुमार के बर्थडे पर इस प्रोजेक्ट का एलान किया था। फिल्म मेकर प्रियदर्शन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अक्षय कुमार का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, 14 साल बाद, मैं अपने पुराने दोस्त अक्षय कुमार के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म में फिर से काम कर रहा हूं, यह एकता कपूर के साथ मेरा पहला कोलैबोरेशन है। कुछ खास के लिए तैयार हो जाइए। भूत बंगला।

14 साल पहले 2007 में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया के लिए एक साथ आए थे। भूल भुलैया अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म से अक्षय कुमार को साल 2007 का बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था।

(आर एन एस )


पुष्पा 2 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दुनियाभर में सबसे तेज 800 करोड़ तो भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार

अल्लू अर्जुन की मेगा-ब्लॉकबस्टर पुष्पा 2: द रूल का पहला वीकेंड धमाकेदार रहा. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई है. पुष्पा 2 ने प्रभास की कल्कि 2898 एडी को पछाडक़र ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 2024 में किसी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड हासिल किया है, साथ ही वैश्विक स्तर पर किसी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा वीकेंड भी हासिल किया है. इतना ही नहीं फिल्म ने 4 दिनों में दुनियाभर में 800 करोड़ का आंकड़ा पार किया है और भारत में 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

सैकनिल्क के अनुसार, पुष्पा 2 अपने 4 दिनों के वीकेंड में 19 मिलियन डॉलर से ज्यादा (161 करोड़ से अधिक ग्रॉस) की कमाई करेगी, जो कल्कि के 17.75 मिलियन डॉलर (150 प्लस करोड़ ग्रॉस) को पीछे छोड़ देगी. यह संभवत: साल का नंबर 1 वीकेंड ग्रॉसर के रूप में इस साल का समापन करेगी जो अल्लू अर्जुन के करियर में पहली बार होगा।
सैकनिल्क के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की एक्शन फिल्म पुष्पा 2 ने वीकेंड पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. सुकुमार निर्देशित इस फिल्म ने चौथे दिन भारत में सभी भाषाओं में कुल 141 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें हिंदी वर्जन में इसने 85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके परिणामस्वरूप हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा दिन रहा. 4 दिनों के बाद पुष्पा 2 का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 529.72 करोड़ रुपये हो गए हैं।

पुष्पा 2: द रूल हिंदी वर्जन का चार दिन का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 291.7 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है, इससे पहले की सबसे अच्छी शाहरुख खान की फिल्म जवान ने चार दिन के वीकेंड में 249 रुपये का कलेक्शन किया था. एक्शन से भरपूर अल्लू अर्जुन की यह फिल्म 250 करोड़ रुपये के क्लब में सबसे तेजी से शामिल होने वाली फिल्म भी है, और हिंदी में बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी से तिहरा शतक लगाने वाली भी फिल्म होगी. नार्थ इंडिया में एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने रिकॉर्ड भी पुष्पा 2 के नाम है।

वीकेंड ट्रेंड यह भी पुष्टि करता है कि पुष्पा 2 का हिंदी वर्जन श्रद्धा कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 (585 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी और अब तक की नंबर 1 हिंदी फिल्म बन जाएगी।

पुष्पा 2 ने ना सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. सैकनिल्क के मुताबिक, पुष्पा 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का यह ऐतिहासिक पहला वीकेंड है, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन है।
यह पहले सप्ताह में ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है, या फिर दूसरे वीकेंड में भी 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. अगर यह अनुमान सही साबित हुआ तो यह कल्कि के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली 2024 की दूसरी भारतीय फिल्म बन जाएगी।

(आरएनयू)


‘कंगुवा’ की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान, 13 दिसंबर से अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी फिल्म

तमिल एपिक फैंटेसी एक्शन फिल्म ‘कंगुवा’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. शिव द्वारा निर्देशित और स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशंस द्वारा जॉइंटली प्रोड्यूस इस फिल्म का ग्लोबल प्रीमियर 14 नवंबर, 2024 को हुआ था। तमिल सुपरस्टार सूर्या की इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन ये ब़ॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर प्रीमियर करने के लिए तैयार है। चलिए यहां जानते हैं कि ‘कंगुवा’ ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी?

‘कंगुवा’ ने बेशक ब़ॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक परफॉर्म किया है लेकिन फैंस इसकी ओटीटी रिलीज की डिटेल्स जानने के लिए बेताब है। वहीं अब ‘कंगुवा’ की डिजिटल डेब्यू की डिटेल्स आ गई हैं. फिल्मी बीट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजॉन प्राइम वीडियो ने ‘कंगुवा’ के ओटीटी राइट्स हासिल कर लिए हैं, और फिल्म थिएट्रिकल रिलीज के एक महीने से भी कम समय बाद यानी 13 दिसंबर को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने के लिए तैयार है।

बता दें कि कंगुवा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, अंग्रेजी और स्पेनिश सहित कई भाषाओं में अवेलेबल होगीअवेलेबल हालाँकि, अभी इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियल अनाउंस नहीं किया है। शिव द्वारा निर्देशित और लिखी गई ये फिल्म स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशन्स के बैनर तले के.ई. ज्ञानवेल राजा, वी. वामसी कृष्णा रेड्डी और प्रमोद उप्पलपति द्वारा निर्मित है. फिल्म में सूर्या ने डबल रोल प्ले किया है. वहीं बॉबी देओल, दिशा पटानी सहित ,योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, नटराजन सुब्रमण्यम, कोवई सरला, और के.एस. रविकुमार ने फिल्म में अहम रोल प्ले किया है।

(आर एन एस )


पुष्पा 2 की आंधी में 300 करोड़ से चूके रूह बाबा और बाजीराव सिंघम

पुष्पा 2: द रूल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. इसकी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 और रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन सिनेमाघरों से गायब हो गई है. 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी दोनों फिल्में 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने से चूक गई है. अब 300 करोड़ का आंकड़ा छूना दोनों के लिए मुश्किल है।

1 नवंबर को रिलीज कार्तिक आर्यन की नई फिल्म भूल भुलैया 3 ने एक महीने तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया. इसने भारत में 275 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसा माना जा रहा था कि कार्तिक आर्यन की फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज से पहले 300 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. 5 हफ्ते में कुल 8.8 करोड़ रुपये कमाए हैं. 35वें दिन भूल भुलैया 3 ने मात्र 1 लाख रुपये कमाए हैं. 5 हफ्ते के बाद भारत में भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुल 279.79 रुपये हो गए है।

पुष्पा 2 की रिलीज का असर ना सिर्फ भूल भुलैया 3 पर पड़ा, बल्कि अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन पर भी पड़ा है. 5 हफ्ते में सिंघम अगेन भी बॉक्स ऑफिस से गायब होती दिखीं. रिलीज के 35वें दिन पुष्पा 2 की रिलीज होने के कारण सिंघम अगेन ने भी मात्र 1 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. 5 हफ्तों के बाद रोहित शेट्टी की निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 271.26 रुपये हो गया है।

अल्लू अर्जुन की एक्शन फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. इसने भारत में सभी भाषाओं में 165 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसने एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को पछाड़ते हुए इंडिया की बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन गई है. पुष्पा 2 की आंधी में भुल भुलैया 3 और सिंघम अगेन दोनों ही ठंडे बस्ते में चली गई हैं।

( आरएनयू)


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp