Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

अजय देवगन की फिल्म ‘नाम’ का ट्रेलर रिलीज, अपने अतीत की तलाश में निकले अभिनेता

Category Archives: मनोरंजन

अजय देवगन की फिल्म ‘नाम’ का ट्रेलर रिलीज, अपने अतीत की तलाश में निकले अभिनेता

अजय देवगन इन दिनों फिल्म सिंघम अगेन में नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म मजबूत पकड़ बनाए हुए है। घटती कमाई के बावजूद उनकी यह फिल्म टिकट खिडक़ी पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सिंघम अगेन के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही अजय ने अपनी नई फिल्म ‘नाम’ का ऐलान किया था। इसके लिए उन्होंने निर्देशक अनीस बज्मी से हाथ मिलाया है, जिसका अब ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें जहां अजय अपने अवतार और अभिनय से दिल जीत रहे हैं, वहीं अभिनेत्री समीरा रेड्डी को देखकर भी प्रशंसकों का दिल खुश हो जाएगा। उधर ट्रेलर में अभिनेत्री भूमिका चावला की अहम भूमिका निभाती दिख रही हैं। राजपाल यादव भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, वहीं अजय का एैशन अवतार भी देखने लायक है।अजय का ये अवतार उनके प्रशंसकों को तो यकीनन पसंद आने वाला है।

अनिल रुंगटा इस फिल्म के निर्माता, वहीं भूल भुलैया 3 के निर्देशक अनीस बज्मी इसके निर्देशक हैं। कई बार टलने के बाद अब यह फिल्म 22 नवंबर को बड़े पर्दे पर आने वाली है। यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी याददाश्त खो देता है और अपनी पहचान खोजने के लिए यात्रा पर निकल पड़ता है। ट्रेलर में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है।इस फिल्म की शूटिंग स्विट्जरलैंड और मुंबई में हुई है।

अनीस और अजय पहले भी साथ काम कर चुके हैं। 1998 में फिल्म प्यार तो होना ही था के लिए दोनों पहली बार साथ आए थे। 7 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने 38 करोड़ रुपये कमाए थे।इसके बाद 2002 में उनकी फिल्म दीवानगी भी हिट रही। अनीस और अजय की आखिरी फिल्म हलचल थी, जो 2004 में आई थी और 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 32 करोड़ रुपये कमाए थे।

अजय इन दिनों फिल्म आजाद को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसके जरिए उनके भांजे अमन देवगन और और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी बॉलीवुड में कदम रख रही हैं।अजय फिल्म रेड 2 भी ला रहे हैं, जिसमें इलियाना डिक्रूज की जगह इस बार उनके साथ अभिनेत्री वाणी कपूर नजर आएंगी। वह सन ऑफ सरदार 2 और शैतान 2 भी दर्शकों के बीच पेश करेंगे।लव रंजन के साथ भी उनकी एक एक्शन फिल्म आने वाली है।


रिवीलिंग लहंगा पहन नेहा मलिक ने इंटरनेट पर लगाया बोल्डनेस का तड़का 

नेहा मलिक भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री में से एक हैं। उन्होंने अपनी बोल्डनेस और हॉटनेस से फैंस को इस कदर दीवाना बनाया है कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस नेहा मलिक ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में उनका सिजलिंग अंदाज देखकर फैंस एक बार फिर से बेकाबू हो गए हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड क्वीन नेहा मलिक आए दिन अपनी ड्रेसिंग सेंस से फैंस का सारा ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। उनका कातिलाना अंदाज इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल होने लगता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस नेहा मलिक ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में उनका सिजलिंग अंदाज देखकर फैंस एक बार फिर से बेकाबू हो गए हैं।

नेहा मलिक की लेटेस्ट फोटोज में आप देख सकते हैं उन्होंने ब्लू कलर का सिजलिंग लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वो एक से बढक़र एक किलर लुक में पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

माथे में मांगटिका, गले में नेकलेस और लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस नेहा मलिक ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है।

बता दें कि एक्ट्रेस नेहा मलिक जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस अक्सर उनकी फोटोज पर लाइक्स और कॉमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं देते हैं। नेहा मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट भी काफी जबरदस्त है।


परिणीति चोपड़ा ने बदला लुक, बोलीं नई फिल्म नए बाल

मुंबई। हाल ही में स्ट्रीमिंग फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में अपने काम से सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है।

अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्हें नए हेयर स्टाइल में देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में वह एक सैलून के अंदर मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं। उनके बाल फॉयल में लिपटे हुए देखे जा सकते है।
दूसरी तस्वीर में वह अपनी कार के अंदर वेवी नेक लेंथ हेयर स्टाइल में दिखाई दे रही हैं।

अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, नई फिल्म, नए बाल। इसके साथ ही अभिनेत्री ने सैलून वालों का शुक्रिया किया। कहा, मुझे ये बहुत पसंद आए।

परिणीति के करियर पर नजर डाले तो उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग मूवी ‘अमर सिंह चमकीला’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की पत्नी अमरजोत कौर की भूमिका निभाई थी। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म का संगीत ग्रैमी और ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया था। ‘अमर सिंह चमकीला’ को इसकी कहानी, अभिनय और संगीत के लिए प्रशंसा मिली।

परिणीति ने 2023 में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से ग्रैंड वेडिंग की थी। दोनों अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते सोशल प्लेटफॉर्म पर दिख जाते हैं। इस साल की शुरुआत में दोनों ने विंबलडन मैच भी देखा था। पिछले साल 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में द लीला पैलेस में इस जोड़े ने शाही शादी की थी।

इस समारोह में उनके दोस्त, परिवार और फिल्म बिरादरी के सदस्य शामिल हुए थे।


‘ड्यून प्रोफेसी’ का ट्रेलर जारी, तब्बू का दिखा दमदार अवतार, जानिए कब और कहां देखें सीरीज

बहुप्रतीक्षित अंतर्राष्ट्रीय शो ड्यून: प्रोफेसी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कनिंग हैंड, एनाबेलिटा फिल्म्स और लेजेंडरी टेलीविजन द्वारा निर्मित इस शो में तब्बू की मौजूदगी ने भारतीय दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। बीते दिन जारी हुए शो के टीजर में सिस्टर फ्रांसेस्का के रूप में तब्बू की एक झलक दिखाई गई थी। वहीं, अब ट्रेलर उनके किरदार और ड्यून सिस्टरहुड के समग्र तंत्र के बारे में थोड़ी अधिक जानकारी देता है। इसके साथ ही ड्यून: प्रोफेसी के प्रीमियर की तारीख से भी पर्दा उठ गया है।

ड्यून: प्रोफेसी हाल की ड्यून फिल्मों की घटनाओं से 10,000 साल पहले की कहानी है। यह सीरीज केविन जे एंडरसन और ब्रायन हर्बर्ट द्वारा लिखे गए उपन्यास सिस्टरहुड ऑफ ड्यून से प्रेरित है। यह एक साइंस फिक्शन वेब सीरीज है, जिसमें कुल छह एपिसोड होंगे। सीरीज दो हरकोनेन बहनों (वाल्या और तुला) का अनुसरण करेगी क्योंकि वे मानव जाति के वर्तमान और भविष्य को खतरे में डालने वाली ताकतों से लड़ती हैं। यह प्रसिद्ध संप्रदाय बेने गेसेरिट की स्थापना की उनकी यात्रा पर केंद्रित होगा। दिलचस्प ट्रेलर के साथ-साथ मेकर्स ने शो की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

ड्यून: प्रोफेसी का नया ट्रेलर मुख्य रूप से वाल्या हरकोनेन के रूप में एमिली वॉटसन और तुला हरकोनेन के रूप में ओलिविया विलियम्स पर केंद्रित है। सिस्टर फ्रांसेस्का के रूप में तब्बू पूरे ट्रेलर में छोटी लेकिन आकर्षक प्रस्तुतियां देती हैं, जिससे यह देखना दिलचस्प हो जाता है कि उनका हिस्सा कहानी में कैसे जुड़ जाएगा।

ड्यून: प्रोफेसी अमेरिका में 17 नवंबर को मैक्स पर रिलीज होगी। वहीं, ट्रेलर के साथ, जियो सिनेमा ने खुलासा किया है कि ड्यून: प्रोफेसी का प्रीमियर भारत में 18 नवंबर को होगा। छह-एपिसोड का सीजन 18 नवंबर को सुबह 6:30 बजे जियो सिनेमा प्रीमियम पर रिलीज होगा, जिसमें हर अगले सोमवार को नए एपिसोड जारी किए जाएंगे। ड्यून: प्रोफेसी में एमिली, ओलिविया विलियम्स, ट्रैविस फिमेल, जोहदी मे, तब्बू, सारा-सोफी बोस्निना, एडवर्ड डेविस, फॉइलेन कनिंघम, मार्क स्ट्रॉन्ग, क्लो ली, जोश हेस्टन, जेड एनोका, शालोम ब्रून-फ्रैंकलिन, क्रिस मेसन और एओइफ हिंड्स ने अभिनय किया है।


जूनियर एनटीआर की देवरा अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, 8 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम

जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान स्टारर देवरा: पार्ट 1, 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का काफी बज था और इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत भी की थी लेकिन इसके बाद इसकी कमाई का ग्राफ गिरता चला गया. ओवरऑल देवरा: पार्ट 1 उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई. इस बीच, देवरा अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. चलिए जानते हैं ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां दस्तक देगी?

जूनिएयर एनटीआर की देवरा: पार्ट 1 को जो लोग थिएटर में नहीं देख पाए उनके लिए गुड न्यूज है. दरअसल ये फिल्म  थिएट्रिकल रिलीज के बाद अब ओटीटी प्रीमियर की तैयारी कर रही है. बता दें कि देवरा: पार्ट 1 8 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने सभी भाषाओं में फिल्म के डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं, इस प्रकार, यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में डिजिटल रूप से स्ट्रीमिंग होगी.

देवरा: पार्ट 1 काफी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. और इसने इसने सभी भाषाओं को मिलाकर करीब 74 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ बंपर ओपनिंग भी की थी. जिसके बाद लग रहा था कि ये फिल्म टिकट खिडक़ी पर सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर देगी. हालांकि दूसरे ही दिन से फिल्म की कमाई में गिरावट आती चली गई और इसी के साथ ये फिल्म कमाई के मामले में काफी पिछड़ गई. देवरा: पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कारोबार किया है.

हालांकि इस फिल्म को उसकी भव्यता, ट्रीटमेंट और वीएफएक्स के लिए काफी सराहा गया है. फिल्म के एक्टर्स की काफी तारीफ हुई लेकिन देवरा: पार्ट 1 की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस निराशाजनक रही. फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 343 करोड़ रुपये है.
आरआरआर के बाद यह एनटीआर की पहली सोली रिलीज़ थी. वहीं जूनियर एनटीआर ने देवरा को अच्छा रिस्पॉन्स ना मिलने पर दर्शकों को जिम्मेदार ठहराया था. बता दें कि जूनियर एनटीआर अब रितिक रोशन और कियारा आडवाणी के साथ वॉर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे.


अनिल कपूर ने शुरू की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सूबेदार’ की शूटिंग, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

फिल्म जगत के सुपरस्टार अनिल कपूर जल्द ही आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतते नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. एक्शन-ड्रामा फिल्म में अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं। सुरेश त्रिवेणी ने मनोरंजन जगत को ‘जलसा’ और ‘तुम्हारी सुलु’ जैसी सफल फिल्में दी हैं।

फिल्म निर्माता ने एक पोस्ट साझा कर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की घोषणा की है. इसके साथ ही निर्माता ने फिल्म से अनिल कपूर का लुक भी साझा किया है. फिल्म में अनिल कपूर के साथ राधिका मदान भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में राधिका अनिल कपूर की बेटी श्यामा की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

अनिल कपूर और राधिका मदान के साथ-साथ और भी कई शानदार कलाकार अहम रोल में हैं। वहीं, फिल्म की पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो ‘सूबेदार’ भारतीय पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें सूबेदार अर्जुन मौर्य की कहानी दिखाई गई है. इसमें वह तमाम परिस्थितियों के बीच जीवन जीने की चुनौतियों से जूझता है और अपनी बेटी के साथ तनावपूर्ण संबंधों को संभालता है।

कभी देश के लिए लडऩे वाले एक सैनिक को अब अपने घर और परिवार की रक्षा के लिए अपने भीतर के दुश्मनों से लडऩा होगा. अनिल ने जून 2024 की शुरुआत में ही फिल्म की तैयारी शुरू कर दी थी।

सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित फिल्म विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्मित है और सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर द्वारा लिखित है. फिल्म के संवाद को सुरेश त्रिवेणी और सौरभ ने लिखा है. यह फिल्म प्राइम  वीडियो पर आएगी।

अनिल कपूर ने सत्तीराजू लक्ष्मीनारायण द्वारा निर्देशित 1983 की रोमांस-ड्रामा फिल्म वो सात दिन से डेब्यू किया था। अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म के एक दृश्य का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें लिखा था ‘आज मैंने एक अभिनेता और एक मनोरंजनकर्ता के रूप में 40 साल पूरे कर लिए हैं.‘


दुःखद: महाभारत के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल ने 78 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

महाभारत सीरियल में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा था कि उनकी हालत बेहद गंभीर थी. जानी-मानी एक्ट्रेस टीना घई ने भी इस बात की पुष्टि की थी, लेकिन अब पूरे सिनेमा जगत में शोक का माहौल है क्योंकि एक्टर गूफी पेंटल अब हमारे बीच नहीं रहे. आज अभिनेता का निधन हो गया और इसी के साथ एक और दिग्गज कलाकार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. Continue reading दुःखद: महाभारत के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल ने 78 साल की उम्र में ली आखिरी सांस


Most Expensive Schools in India: भारत के 10 सबसे महंगे स्कूल, इनकी फीस लाखों में है , जानकर चौंक जाएंगे आप

Most Expensive Schools in India: देश में कुछ ऐसे स्कूल हैं जिनकी फीस सुनकर आप चौंक जाएंगे। जी हां, इन स्कूलों की फीस एक आम आदमी के सालाना पैकेज से भी ज्यादा है। आज हम आपको कुछ ऐसे स्कूलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी फीस लाखों में है और इन स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है. Continue reading Most Expensive Schools in India: भारत के 10 सबसे महंगे स्कूल, इनकी फीस लाखों में है , जानकर चौंक जाएंगे आप


बाहुबली की बेटी की शादी आज:50 क्विंटल नॉनवेज, 100 से ज्यादा पकवान

बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. इससे पहले आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद के लिए हल्दी और संगीत की रस्में निभाई गईं। पीले रंग के लहंगे में सुरभि आनंद बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि सुरभि की शादी आज पटना में मुंगेर निवासी राजहंस सिंह के साथ होगी. Continue reading बाहुबली की बेटी की शादी आज:50 क्विंटल नॉनवेज, 100 से ज्यादा पकवान


महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज आमने-सामने होगी भारत और वेस्टइंडीज महिला टीम, सेमीफाइनल पर टिकी निगाहें, यहां देखें मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे मैच में बुधवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। 15 फरवरी को खेला जाने वाला यह मैच केपटाउन (साउथ अफ्रीका) के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की निगाहें वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होंगी. आपको बता दें कि टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच हार गई थी। Continue reading महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज आमने-सामने होगी भारत और वेस्टइंडीज महिला टीम, सेमीफाइनल पर टिकी निगाहें, यहां देखें मैच


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp