Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

आज दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 

Category Archives: मनोरंजन

आज दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 

पुष्पा 2: द रूल’ आखिरकार आज, 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। प्रशंसकों की मांग के कारण बीती रात हैदराबाद में एक विशेष प्रीमियर का आयोजन किया गया था। वहीं, सुकुमार की यह फिल्म आज दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। प्रशंसक अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म के फर्स्ट डे, फर्स्ट शो को देखने के लिए अपने नजदीकी सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। अगर आप भी इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की योजना बना रहे हैं, तो नेटिजन्स द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए गए इन एक्स रिव्यू पर गौर फरमाना न भूलें-

एक एक्स यूजर ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रिव्यू करते हुए लिखा, ‘पुष्पा 2: द रूल’ का रिव्यू। यह प्रतिष्ठित स्टार अल्लू अर्जुन की स्टैंडअलोन फिल्म है। कहानी कहना, एक्शन, भावनाएं, अभिनय, हे भगवान, यह सब टॉप लेवल पर हैं।’

अल्लू अर्जुन हैं दमदार
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पुष्पा 2 बड़े पैमाने पर वीरता और सीटी-मार डायलॉग के साथ-साथ बड़े पैमाने पर दृश्य और शानदार कार्रवाई के बारे में है। जाओ और आनंद लो। यह एंटरटेनमेंट से भरपूर है।’ जबकि एक अन्य ने कहा, ‘अल्लू अर्जुन ने सुकुमार के इस मास कमर्शियल टेम्पलेट में अपने शानदार  देहाती प्रदर्शन से शो को पूरी तरह से चुरा लिया।’

एक अन्य पोस्टर में लिखा है, ‘पुष्पा 2 एक पैक्ड कमर्शियल एंटरटेनर है, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करेगी और अल्लू अर्जुन को भारतीय सिनेमा के बेहतरीन और सबसे बड़े अभिनेता के रूप में स्थापित करेगी।’ ‘पुष्पा 2’ को लेकर एक नेटीजन ने लिखा, ‘पुष्पा 2 जंगल की आग की दहाड़ रही है। हर तरफ एक बड़ा प्रभाव है। यह निश्चित रूप से पहले भाग का एक योग्य सीक्वल है, जो एक्शन, ड्रामा, इमोशन आदि हर चीज से भरपूर है।’

‘पुष्पा 2: द रूल’ 500 करोड़ रुपये के बजट के साथ सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। एडवांस बुकिंग के साथ, सीक्वल ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है इसके ‘दंगल’, ‘आरआरआर’, ‘केजीएफ चैप्टर 2’, ‘पठान’, ‘जवान’, ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ और ‘कल्कि 2898’ के बाद 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की उम्मीद है।


350 करोड़ रुपये का 20 प्रतिशत वसूलने में कामयाब रही कंगुवा

सूर्या की नई एपिक फैंटेसी एक्शन ड्रामा कंगुवा को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं. इन 18 दिनों में फिल्म ने ओपनिंग डे के बाद से अच्छी कमाई नहीं कर पाई है. दर्शकों की औसत समीक्षाओं के साथ-साथ, सूर्या स्टारर कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर कम कमाई कर रही है. फिल्म के परफॉर्मेंस से ऐसा लग रहा है कि यह जल्द ही सिनेमाघरों से उतर जाएगी।

शिवा की निर्देशित फिल्म कंगुवा 350 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनाई गई है. मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीद थी. लेकिन फिल्म की कमजोर स्क्रिप्ट और एक्टिंग में कमी होने के कारण यह दर्शकों तक अपनी पहुंच नहीं बना पाई।

सैकनिल्क वेबसाइट के अनुसार, कंगुवा ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि पहले वीकेंड में फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही. एक हफ्ते में कंगुवा ने 64.3 करोड़ रुपये कमाए. जबकि दूसरे वीकेंड में इसने 3.2 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं बात करें 18वें दिन की तो कंगुवा ने रिलीज के तीसरे वीकेंड पर भारतीय बॉक्स ऑफिस से केवल 9 लाख रुपये की कमाई की है. 18 दिनों के बाद सूर्या की फिल्म ने भारत में कुल 70.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर ली है।


मलाइका अरोड़ा ने बिखेरा हुस्न का जलवा, खुली जुल्फों में देखें स्टाइलिश फोटोज

मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड फिगर और स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस के चलते सोशल मीडिया पर फैंस के बीच सुर्खियां बटौरती रहती हैं। उनका स्टनिंग लुक इंटरनेट पर पोस्ट होते ही तेजी से वायरल होने लगता है। अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने बेहद ही स्टाइलिश फोटोशूट करवाया है। इस दौरान उन्होंने रिवीलिंग आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वो काफी हॉट और बोल्ड नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 50 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी अपनी खूबसूरती से यंग गर्ल्स को इंस्पायर करती हैं। वो जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो उनका हर एक लुक इंटरनेट पर आते ही ट्रेंड करने लगता है।

हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने लेटेस्ट स्टाइलिश फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में उनका सिजलिंग अंदाज देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं।

इन फोटोज में आप देख सकते हैं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक कलर की थाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद ही हॉट फोटोशूट करवा रही हैं।
बालों को कर्ली स्टाइल में लुक कर के और साथ ही लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस मलाइक अरोड़ा ने अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है।

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट काफी तगड़ी है।

मलाइका अरोड़ा भले ही इन दिनों किसी फिल्म में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़़ी अपडेट्स फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं।


अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को सेंसर बोर्ड ने दिया यू/ए सर्टिफिकेट, एक्टर ने जाहिर की खुशी

अल्लू अर्जुन स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है। जो 12 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के दर्शकों को फिल्म देखने के लिए परमिट करता है। बच्चों के लिए माता-पिता के मार्गदर्शन की सलाह दी गई है। यू/ए प्रमाणन से पता चलता है कि पुष्पा 2 में कुछ सीन हैं जो युवा दर्शकों के लिए उचित नहीं हो सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर, इसे माता-पिता की देखरेख में देखा जा सकता है।

सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट मिलने पर अल्लू अर्जुन ने नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कैप्शन लिखा, यू/ए इट इज। पुष्पा 2 ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज का सीक्वल है, जो 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे साथ ही यह दर्शकों को भी काफी पसंद आई थी इसीलिए पुष्पा 2 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म सुकुमार द्वारा निर्देशित है और इसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल प्ले कर रहे हैं वहीं रश्मिका उनके अपोजिट हैं।

मेकर्स पुष्पा 2 के लिए बड़े लेवल की तैयारी कर रहे हैं. पुष्पा 2 का ट्रेलर पटना के गांधी मैदान में 17 नवंबर को लॉन्च किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के प्रमोशन के लिए कई बड़े शहरों का टूर किया जा रहा है जिनमें पटना, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई, बैंग्लोर और कोच्चि शामिल हैं। इसकी शुरुआत 17 नवंबर को पटना से हो गई है। फिल्म 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंंदाना और फहद फासिल अहम रोल में हैं।


शूटिंग के आखिरी शेड्यूल में पहुंची ‘हाउसफुल 5’, पूरी स्टार कास्ट की तस्वीर आई सामने

‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की मच अवेटेड पांचवीं इंस्टॉलमेंट को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। वहीं भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक, साजिद नाडियाडवाला की ‘हाउसफुल 5’ अब अपनी शूटिंग के लास्ट शेड्यूल में एंट्री कर रही है। ये जानकारी मेकर्स ने एक्स पर एक पोस्ट शेयक कर दी है. इसी के साथ इस बात का जश्न मनाने के लिए मेकर्स ने, अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज और अभिषेक बच्चन सहित पूरी स्टार कास्ट का एक ग्रुप फोटो भी शेयर किया है।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने एक्स अकाउंट पर हाउसफुल 5 की पूरी स्टार कास्ट की एक साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, हमारी सिनेमाई यात्रा के अंतिम शेड्यूल से गुजर रहे हैं! बता दें कि साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 अपनी पांचवीं किस्त तक पहुंचने वाली पहली फ्रेंचाइजी के रूप में एक मील का पत्थर है. यह पांच गुना मनोरंजन, मस्ती, कॉमेडी से भरपूर है. यह बड़े बजट की फिल्मों में से एक है, जिसकी शूटिंग लंदन से फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन तक एक शानदार क्रूज पर की गई है।

हाउसफुल 5  युगों-युगों तक चलने वाली कॉमेडी है, जिसमें बॉलीवुड के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी, पांडे शामिल हैं। जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, चित्रांगदा सिंह, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर ने भी फिल्म में अहम रोल प्ले किया है। इस फिल्म को तरूण मनसुखानी द्वारा निर्देशित किया गया है। बता दें कि ‘हाउसफुल 5’   6 जून, 2025 को रिलीज़ होने वाली है।


होने दे नैन मटक्का.. बेबी जॉन का पहला गाना रिलीज, वरुण-कीर्ति की केमिस्ट्री के फैंस हुए दीवाने

वरुण धवन स्टारर बेबी जॉन का पहला गाना नैन मटक्का रिलीज हो गया है. इसमें वरुण और कीर्ति सुरेश की फायर एनर्जी ने फैंस का दिल जीत लिया. नैन मटक्का को थमन एस ने कंपोज किया है और इसे दिलजीत दोसांझ और धीक्षिता वेंकदेशन ने गाया है. दिलजीत दोसांझ की आवाज ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं. जो गर बार अपने चार्टबस्टर्स और पार्टी हिट्स से दर्शकों का दिल खुश कर देते हैं।

बेबी जॉन में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. दर्शक उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए बेताब थे और अब उन्हें फाइनली इसकी झलक मिल गई है क्योंकि फिल्म बेबी जॉन का पहला गाना रिलीज हो चुका है और वरुण-कीर्ति ने इसमें धमकेदार डांस किया है. दोनों की केमिस्ट्री ऑन फायर है. इसमें दिलजीत ने अपनी आवाज का तडक़ा लगाया है।

इससे पहले फिल्म के टीजर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. बेबी जॉन के टीजर की शुरुआत एक बच्ची से होती है, जो कि वरुण धवन की है. बच्ची अपने पापा वरुण के बारे में बतलाती है और दूसरी तरफ वरुण को टीजर में एक्शन करते दिखाया गया है. वरुण धवन पूरे टीजर में एक्शन लुक में ही दिख रहे हैं और वहीं टीजर में फिल्म की हीरोइन कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी की झलक भी देखने को मिली है. दूसरी तरफ फिल्म में जैकी श्रॉफ बतौर विलेन नजर आने वाले हैं और उनका लुक भी फिल्म के बेबी जॉन के देखने की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है।

बेबी जॉन की स्टोरी कलीश लिखी है और उन्होंने ही फिल्म को डायरेक्ट भी किया है. यह फिल्म एटली की थेरी का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. साल 2016 में रिलीज हुई थेरी में थलापति विजय और सामंथा रुथ प्रभु ने अहम रोल प्ले किया था. वहीं, बेबी जॉन में वरुण धवन के साथ साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव नजर आने वाले हैं. बेबी जॉन 25 दिसंबर यानि क्रिसमस 2024 के मौके पर रिलीज होने जा रही है।


पुष्पा 2 का गाना ‘किसिक’ रिलीज, अल्लू अर्जुन के साथ अदाओं का जलवा दिखाती नजर आईं श्रीलीला

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 का नया गाना किसिक चेन्नई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में रिलीज किया गया। गाने में अभिनेत्री श्रीलीला और अल्लू अर्जुन की जबर्दस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जहां श्रीलीला अपनी अदाओं और शानदार डांस मूव्स से गाने में चार चांद लगाती नजर आ रही हैं।

गाने की रिलीज के मौके पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म के प्रमुख कलाकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मौजूद थे। उनके अलावा इस इवेंट में श्रीलीला भी पहुंची थीं। यह कार्यक्रम दर्शकों के लिए बेहद खास था, क्योंकि पुष्पा 2 की पहली झलक और गाने की शुरुआत ने फिल्म के फैंस के बीच उत्साह और दिलचस्पी को और बढ़ा दिया।

गाने में श्रीलीला की डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वह अपने डांस के जरिए अपनी आकर्षक अदाओं से गाने में नयापन और जोश भरती हुई नजर आईं। गाने की धुन और संगीत भी जबर्दस्त है, जो दर्शकों झूमने पर मजबूर कर देंगी। श्रीलीला का स्टाइलिश डांस और अल्लू अर्जुन का शानदार अंदाज इस गाने को और भी आकर्षक बना रहा है।

गाने की रिलीज के इस मौके पर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ,समेत फिल्म के निर्माताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। रश्मिका मंदाना ने भी इस अवसर पर अपने अंदाज से सबका ध्यान खींचा। पुष्पा 2 के इस गाने ने एक बार फिर फिल्म की सफलता की उम्मीदों को ऊंचा कर दिया है और दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति उत्साह और भी बढ़ा दिया है।

साल 2021 में पुष्पा: द राइज ने शानदार सफलता हासिल की थी।  पुष्पा 2 का निर्देशन भी सुकुमार ने किया है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।


अपने सपनों के आशियाने की तलाश में हैं गायिका आस्था गिल

‘कमरिया’, ‘डीजे वाले बाबू’ और अन्य जैसे गानों के लिए मशहूर गायिका-गीतकार आस्था गिल अपने सपनों के आशियाने की तलाश में हैं। गायिका स्ट्रीमिंग शो ‘मिलियन डॉलर लिस्टिंग इंडिया’ पर अपने सपनों का घर चुनने के लिए दर्शकों को अपने साथ ले जा रही हैं।

गायिका-गीतकार अपने सपनों का घर खोजने के लिए लग्जरी रियल एस्टेट की दुनिया में डूबी हुई हैं। इस बारे में बात करते हुए आस्था ने कहा,  एक घर छत को सहारा देने वाली चार दीवारों से कहीं ज्यादा होता है, यह वो जगह होती है, प्यार और आराम का ठिकाना होता है। मैं उस सही जगह, अपने सपनों के घर की तलाश में हूं, और मिलियन डॉलर लिस्टिंग इंडिया ने पूरे अनुभव को अविश्वसनीय रूप से व्यक्तिगत और स्वागत योग्य बना दिया है।

गायिका ने बताया, मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि मैं किसी शो में हूं, ऐसा लगा कि मैं वास्तव में अपने लिए घर देख रही हूं। मैं अपनी मां को ये अविश्वसनीय घर दिखाने और उनकी प्रतिक्रिया देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।
यह शो मिलियन डॉलर लिस्टिंग का भारतीय रूपांतरण है और इसमें भारत के सबसे डिमांड वाले घरों की एक झलक दिखाई गई है, इसके साथ लग्?जरी रियल एस्टेट की हाई-स्टेक दुनिया की झलक दिखाई गई है।

शो में अंकुश सयाल, हेम बत्रा, नवदीप खानूजा, करुणा गिडवानी, दीप्ति मलिक और प्रजेश भाटिया जैसे रियलटर्स शामिल हैं।
उन्होंने आगे बताया, शो के जरिए नवदीप के काम को व्यक्तिगत रूप से देखना प्रेरणादायक रहा है, मैं पहले से भी ज्यादा प्रभावित हूं।
बनिजय एशिया द्वारा निर्मित और यूनिवर्सल स्टूडियो ग्रुप के हिस्से यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियो के एक डिवीजन एनबीसी यूनिवर्सल फॉर्मेट्स द्वारा लाइसेंस प्राप्त, मिलियन डॉलर लिस्टिंग इंडिया सोनी लिव पर स्ट्रीम होता है।


तमन्ना भाटिया की ‘सिकंदर का मुकद्दर’ का ट्रेलर जारी, 29 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म

तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और जिमी शेरगिल स्टारर मच अवेटेड फिल्म सिकंदर का मुकद्दर का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। इस फिल्म में हाई प्रोफाइल हीरों की लूट की दिलचस्प और थ्रिलिंग कहानी बताई गई है. फिल्म में जिम्मी शेरगिल खतरनाक पुलिस वाले की भूमिका में हैं जो तमन्ना और अविनाश तिवारी के पीछे पड़े हुए हैं. फिल्म 29 नवंबर, 2024 को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी।

सिकंदर का मुकद्दर का 2 मिनट, 28 सेकंड का ट्रेलर एक फोन कॉल के साथ शुरू होता है जो एक हाई-प्रोफाइल हीरे की प्रदर्शनी में डकैती की जानकारी देता है, जिसमें बंदूकों से लैस लुटेरे हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, मुख्य पुलिस अधिकारी जिम्मी शेरगिल का शक तीन लोगों पर जाता है. पहला मंगेश देसाई (राजीव मेहता), कामिनी सिंह (तमन्ना भाटिया) और सिकंदर शर्मा (अविनाश तिवारी). सिकंदर इस आरोप से मुकर जाता है और कामिनी के साथ कहीं दूर भागने का प्लान बनाता है. फिर भी, उसका अतीत उसे परेशान करता रहता है, इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह (जिमी शेरगिल) आखिरी तक उसका पीछा नहीं छोड़ता।

सिकंदर जसविंदर से भिड़ जाता है, उसे मुंबई से बाहर निकालने और पिछले 15 सालों से उसके जीवन को उलट-पुलट करने के लिए जिम्मेदार ठहराता है. ट्रेलर जसविंदर के डायलॉग के साथ खत्म होता है. जिसमें वह कहता है, आपकी बायोपिक का टाइटल सिकंदर का मुकद्दर है और मैं इसका निर्देशक हूं. अब आगे पुलिस चोर को पकडऩे में कामयाब होती है कि नहीं और वे अपना जुर्म कुबुल करते है या नहीं ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

सिकंदर का मुकद्दर एक सस्पेंस थ्रिलर है, जो एक अनसुलझे हीरे की चोरी के बाद चोर को पडक़ने के मिशन की कहानी है. जिसमें एक पुलिस अधिकारी को तीन लोगों पर शक होता है और वो उन तीन लोगों के पीछे पड़ जाता है. शीतल भाटिया द्वारा निर्मित यह फिल्म फ्राइडे स्टोरीटेलर्स बैनर के तहत बनी है. तमन्ना भाटिया को हाल ही में स्त्री 2 में देखा गया था. वहीं अविनाश तिवारी लैला मजनू से लोकप्रिय हुए और उन्हें आखिरी बार मडगांव एक्सप्रेस में देखा गया था।


डिजाइनर सूट पहन रकुल प्रीत सिंह ने दिखाई दिलकश अदाएं, एक्ट्रेस की हॉटनेस देख फैंस हुए घायल

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हमेशा अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स के कारण सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटौरती रहती हैं। उनका कातिलाना अंदाज इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल होने लगता है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इन फोटोज में उनकी हुस्न की बेबाक अदाएं देखकर फैंस बेकाबू हो गए हैं।

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आए दिन अपनी लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अक्सर फैंस का सारा ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में उनका कातिलाना अवतार देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। इन फोटोज में आप देख सकते हैं रकुल प्रीत सिंह ने पीच कलर का अनारकली सूट पहना हुआ है, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।

खुले बाल, गले में नेकलेस और मिनिमल मेकअप कर के एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने अपने इस आउटलुक को बेहद ही शानदार तरीके से निखारा है। बता दें कि एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस अक्सर उनकी फोटोज पर लाइक्स और कॉमेंट्स के जरिए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हैं।
रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट काफी जबरदस्त है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp