Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

राजकुमार राव की ‘मालिक’ सिनेमाघरों में रिलीज — पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

Category Archives: मनोरंजन

राजकुमार राव की ‘मालिक’ सिनेमाघरों में रिलीज — पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

हमेशा मिडिल क्लास युवक या रोमांटिक किरदारों में नजर आने वाले राजकुमार राव इस बार पूरी तरह बदले अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘मालिक’ शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। गैंगस्टर की भूमिका में नजर आ रहे राजकुमार राव का यह नया अंदाज दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई उम्मीद से कमजोर रही।

पहले दिन महज 2.43 करोड़ की ओपनिंग, कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद
फिल्म ‘मालिक’ को दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने लगभग 2.43 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो राजकुमार राव की स्टार पावर के मुकाबले थोड़ी कम मानी जा रही है। हालांकि, ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर दर्शकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

तीन बड़ी रिलीज से टकराव, ‘सुपरमैन’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से कड़ी प्रतिस्पर्धा
राजकुमार राव की ‘मालिक’ को बॉक्स ऑफिस पर दो अन्य फिल्मों से सीधी टक्कर मिल रही है — शनाया कपूर और विक्रांत मैसी की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ और हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सुपरमैन’। तीनों फिल्मों का जॉनर अलग-अलग जरूर है, लेकिन एक ही दिन रिलीज होने के कारण दर्शकों की पसंद बंटती नजर आ रही है।

राजकुमार राव का गैंगस्टर अवतार दर्शकों को कितना भाएगा?
‘मालिक’ पूरी तरह से राजकुमार राव-केंद्रित फिल्म है, जिसमें वह एक गैंगस्टर के रूप में नजर आ रहे हैं। इससे पहले वे ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ में छोटे से गैंगस्टर रोल में दिखे थे, लेकिन इस बार वह लीड रोल में दमदार एक्शन अवतार में हैं। फिल्म में उनका लुक और अभिनय सराहनीय है, मगर कंटेंट और स्क्रिप्ट की पकड़ पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पिछली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ से कमतर ओपनिंग
राजकुमार की पिछली रिलीज ‘भूल चूक माफ’ ने अपने पहले दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि ‘मालिक’ की शुरुआत इससे काफी धीमी रही है। अब फिल्म की असली परीक्षा शनिवार और रविवार को होगी, जब फैमिली ऑडियंस और वीकेंड कलेक्शन पर निर्भरता बढ़ेगी।

(साभार)


‘आप जैसा कोई’ को मिले मिक्स रिव्यू, माधवन-फातिमा की जोड़ी पर फिदा हुए फैन्स

मुंबई। आर माधवन और फातिमा सना शेख की नई रोमांटिक फिल्म ‘आप जैसा कोई’ आज 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर आना शुरू हो गई हैं।

नेटिज़न्स ने फिल्म को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये शानदार मूवी है, जरूर देखें” और फिल्म को 3 स्टार दिए। वहीं कुछ ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और माधवन-फातिमा की केमिस्ट्री की तारीफ की, तो कुछ को इसकी कहानी हल्की लगी।

‘आप जैसा कोई’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें माधवन और फातिमा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और इसका निर्माण करण जौहर ने किया है।

फिल्म प्रेम और रिश्तों की जटिलताओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे दर्शक अब नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।


राघव जुयाल ‘द पैराडाइज‘ मूवी में आएंगे नजर

-‘द पैराडाइज’ मूवी के निर्माताओं ने  इंस्टाग्राम हैंड़ल में बीटीएस डाल राघव जुयाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं। 

राघव जुयाल देहरादून के रहने वाले है, जिन्हें स्लो मोशन किंग भी कहा जाता हैं। अपने डांस से सभी को अपना दिवाना बनाने वाले राघव ने 2014 में आई सोनाली केबल से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की और आज वो दर्जनभर फिल्मों का सफर पूरा करते हुए श्रीकांत ओड़ेला निर्देशित पिक्चर ‘द पैराडाइज’ में नजर आने वाले हैं।

राघव की पहली साउथ मूवी हो सकती हैं ‘द पैराडाइज’
साउथ इड़ियन सिनेमा में राघव जुयाल की यहा पहली मूवी हो सकती हैं जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। किल से नकरात्मक शैली में अपनी परिपक्वता दिखाने के बाद राघव की यहा दूसरी नेगेटिव रोल वाली फिल्म हो सकती हैं। 26 मार्च 2026 में फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली,  इंग्लिश व स्पेनिश भाषा में  प्रदर्शित की जाएगी।


बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई ‘मेट्रो इन दिनों’, फिल्म ने छठे दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़ रुपये

अनुराग बसु द्वारा निर्देशित और एक से बढ़कर एक सितारों से सजी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को बॉक्स ऑफिस पर वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, जैसी उम्मीद की जा रही थी। पहले दिन की धीमी शुरुआत के बाद फिल्म का प्रदर्शन लगातार कमजोर होता दिख रहा है। शानदार स्टार कास्ट, रोमांटिक कहानी और सोशल मीडिया पर छाए गानों के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है।

छठे दिन की कमाई गिरकर 1.55 करोड़ रुपये पर
मंगलवार को 3 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली ‘मेट्रो इन दिनों’ ने बुधवार को सिर्फ 1.55 करोड़ रुपये जुटाए। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 23.8 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

वीकेंड से हैं उम्मीदें
पिछले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ी तेजी देखी गई थी, जिससे मेकर्स को आने वाले वीकेंड से भी उम्मीदें हैं। हालांकि, ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर यही गिरावट जारी रही तो 100 करोड़ रुपये के कथित बजट को रिकवर कर पाना मुश्किल हो सकता है।

दमदार स्टारकास्ट लेकिन दर्शकों का रुझान कम
‘मेट्रो इन दिनों’ में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा और अली फजल जैसे अनुभवी कलाकार हैं। फिल्म में कई समांतर प्रेम कहानियाँ दिखाई गई हैं, जो आज की पीढ़ी के रिश्तों को दर्शाने की कोशिश करती हैं। बावजूद इसके, दर्शकों की प्रतिक्रिया अपेक्षानुसार नहीं रही।

सशक्त निर्देशन और संवेदनशील विषयों के बावजूद ‘मेट्रो इन दिनों’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिख रही है। अब देखना होगा कि वीकेंड में दर्शकों का मूड बदलता है या फिल्म की रफ्तार और सुस्त पड़ती है।

(साभार)


‘स्पेशल ऑप्स 2’ की रिलीज डेट में बदलाव, अब 18 जुलाई को होगी प्रीमियर

वेब सीरीज प्रेमियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। चर्चित थ्रिलर सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 2’ अब अपनी तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी। अभिनेता केके मेनन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए यह जानकारी दी है कि रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों की वजह से ये फैसला लिया गया है।

अब किस दिन आएगी ‘स्पेशल ऑप्स 2’?
वीडियो में केके मेनन कहते हैं, “अब ‘स्पेशल ऑप्स 2’ 11 जुलाई की बजाय 18 जुलाई को रिलीज होगी। कुछ स्थितियां हमारे नियंत्रण में नहीं होतीं, इसलिए हमें यह बदलाव करना पड़ा। लेकिन खुशखबरी यह है कि दर्शकों को सारे एपिसोड एक साथ देखने को मिलेंगे।” यह बहुप्रतीक्षित सीरीज जीयोहॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।

एक्शन और थ्रिल से भरपूर कहानी
‘स्पेशल ऑप्स 2’ में एक बार फिर स्पेशल एजेंट हिम्मत सिंह अपनी टीम के साथ आतंकवादियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने निकलता है। इस बार मिशन इंटरनेशनल स्तर का है, जो रोमांच और खतरे से भरपूर होगा। सीरीज के निर्देशक नीरज पांडे हैं, जो पहले सीजन से ही इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं।

नए चेहरों के साथ दमदार कास्टिंग
केके मेनन के साथ इस बार साउथ के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज भी नजर आएंगे। इसके अलावा करण टैकर और फारुक अली भी स्पेशल एजेंट्स की भूमिका में दिखाई देंगे। बता दें कि ‘स्पेशल ऑप्स’ का पहला सीजन दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा था और अब करीब 5 साल बाद इसका दूसरा सीजन आ रहा है।

(साभार)


‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत के बाद अपने पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है। बेहतरीन वीएफएक्स और दमदार स्टारकास्ट के साथ यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।

तीसरे दिन की कमाई:
रविवार को फिल्म ने करीब 13.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह भारत में रिलीज के तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई 36.21 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है और आगे भी इसकी कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

पहले वीकेंड की रिपोर्ट:
फिल्म ने शुक्रवार को लगभग 9 करोड़ रुपये से अपने सफर की शुरुआत की थी। शनिवार को इसने 13.5 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को आंकड़ा 13.71 करोड़ तक पहुंच गया। पहले तीन दिनों में ही फिल्म ने 36.21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जो इसके जबरदस्त क्रेज को दर्शाता है।

स्टारकास्ट की चमक:
फिल्म में स्कारलेट जोहानसन, माहेरशाला अली और जोनाथन बेली जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। करीब 1537 करोड़ रुपये (180 मिलियन डॉलर) के बजट में बनी यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड पेशकशों में शुमार है।

कंटेंट और तकनीक की तालमेल:
‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ केवल एक वीएफएक्स शो नहीं है, बल्कि इसमें भावनात्मक गहराई और दिलचस्प कहानी भी मौजूद है। डायनासोर की दुनिया में लौटना दर्शकों के लिए एक बार फिर रोमांचकारी अनुभव रहा। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, साउंड डिजाइन और सिनेमैटोग्राफी को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा है।

यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में रिलीज की गई है। खासकर हिंदी और इंग्लिश में इसका प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा। वीकेंड पर मल्टीप्लेक्स में 60% से अधिक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जबकि मेट्रो शहरों में यह आंकड़ा 70% तक जा पहुंचा।

(साभार)


बॉक्स ऑफिस पर ‘मेट्रो इन दिनों’ की धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये 

अनुराग बसु की निर्देशित नई फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ आखिरकार सिनेमाघरों में पहुंच गई है। अपने म्यूजिकल और इमोशनल टच की वजह से चर्चा में रही यह फिल्म रिलीज से पहले काफी सुर्खियां बटोर चुकी थी। लेकिन जब बात पहले दिन के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की आई, तो आंकड़े उम्मीद से कम निकले।

ओपनिंग डे पर 2.63 करोड़ की कमाई

आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, फातिमा सना शेख, नीना गुप्ता और अली फज़ल जैसे सितारों से सजी इस मल्टीस्टारर फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 2.63 करोड़ रुपये का कारोबार किया। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, यह कलेक्शन फिल्म के बजट के मुकाबले काफी कम है।

100 करोड़ के बजट वाली फिल्म के लिए कमजोर शुरुआत

बताया जा रहा है कि फिल्म का कुल बजट करीब 100 करोड़ रुपये है। ऐसे में पहले दिन की कमाई औसत से भी नीचे मानी जा रही है। आमतौर पर, किसी भी फिल्म का अगर शुरुआती दिन का कलेक्शन बजट का 10% हो तो उसे औसत ओपनिंग माना जाता है, जबकि 20% या उससे ऊपर की कमाई एक अच्छी शुरुआत मानी जाती है। ‘मेट्रो इन दिनों’ इन मानकों पर काफी पीछे नजर आती है।

2025 की मल्टीस्टारर फिल्मों में स्थिति कमजोर

साल 2025 की अन्य मल्टीस्टारर फिल्मों से तुलना करें तो ‘मेट्रो इन दिनों’ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। यह फिल्म सिर्फ ‘इमरजेंसी’ और ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ से थोड़ा बेहतर कर पाई है, जो खुद बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं।

भावनाओं और रिश्तों की कहानी

‘मेट्रो इन दिनों’ रिश्तों, प्यार और जिंदगी के उतार-चढ़ाव को म्यूजिकल अंदाज़ में पेश करती है। फिल्म में अलग-अलग उम्र और सोच के जोड़ों की कहानियां बुनी गई हैं, जिसमें इमोशनल पहलुओं को खास तौर पर उभारा गया है। दर्शकों ने इसके म्यूजिक और कहानी की सराहना की है। यह फिल्म 2007 में आई ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ की आधिकारिक सीक्वल मानी जा रही है।

(साभार)


विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार हुई धीमी, अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

तेलुगु फिल्म कन्नप्पा, जो दक्षिण भारत से लेकर बॉलीवुड सितारों की चमक से सजी है, सिनेमाघरों में रिलीज के सातवें दिन भी चर्चा में बनी हुई है। भगवान शिव के महान भक्त कन्नप्पा की कथा पर आधारित यह भक्ति प्रधान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है।

निर्देशक मुकेश कुमार सिंह की फिल्म कन्नप्पा ने पहले ही दिन 9.35 करोड़ रुपये की धमाकेदार शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे दिन 7.15 करोड़, तीसरे दिन 6.9 करोड़, चौथे दिन 2.3 करोड़, पांचवें दिन 1.8 करोड़, और छठे दिन 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। सातवें दिन फिल्म ने 0.91 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तक कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 29.76 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

फिल्म की कहानी भगवान शिव के परम भक्त कन्नप्पा पर आधारित है। इसे विष्णु मांचू ने लिखा है और उनके पिता मोहन बाबू ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विष्णु मांचू मुख्य भूमिका में नजर आते हैं, जबकि प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल जैसे बड़े सितारे भी अहम किरदारों में दिखाई देते हैं।

(साभार)


‘रामायण’ की पहली झलक 3 जुलाई को, शूटिंग सेट पर भावुक हुए रणबीर कपूर

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म की शूटिंग लंबे समय से चल रही है और अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर सेट पर भावुक भाषण देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणबीर फिल्म की टीम और मेकर्स का आभार प्रकट करते दिखते हैं, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।

3 जुलाई को पहली झलक
निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी फिल्म की पहली झलक 3 जुलाई को जारी करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि रामायण का यह फर्स्ट लुक देश के 9 प्रमुख शहरों में एक साथ लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले ही फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है, जिससे पता चलता है कि दर्शक इस प्रोजेक्ट को लेकर कितने उत्साहित हैं।

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग 2026 की दिवाली पर और दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा। कास्टिंग की बात करें तो रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, साई पल्लवी सीता के किरदार में दिखेंगी और कन्नड़ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म की स्केल, स्टारकास्ट और तकनीकी टीम इसे भारतीय सिनेमा का एक ऐतिहासिक प्रोजेक्ट बनाने की दिशा में ले जा रही है।


मंडे टेस्ट में कमजोर पड़ी आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’, जानिए फिल्म का टोटल कलेक्शन

रविवार के मुकाबले 8.88 करोड़ पर सिमटी सोमवार की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों की जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा और हॉलीवुड के रोमांच से भरपूर कई फिल्में दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में है आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’, जिसने रिलीज़ के बाद से ही दर्शकों में खास रुचि जगाई है। आइए जानते हैं कि सोमवार को इस फिल्म ने कमाई के मोर्चे पर कैसा प्रदर्शन किया।

‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज़ के पहले दिन औसत शुरुआत की थी, लेकिन वीकेंड पर इसने ज़ोरदार कमाई करते हुए दो दिनों (शनिवार और रविवार) में ही 47 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 50 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका था।

हालांकि सोमवार को फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ी। रविवार को 27.25 करोड़ की शानदार कमाई करने के बाद सोमवार को गिरावट दर्ज की गई और फिल्म ने केवल 8.88 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह गिरावट भले ही बड़ी हो, लेकिन सामान्य वीकडे ट्रेंड के हिसाब से इसे औसत प्रदर्शन कहा जा सकता है।

चार दिनों में ‘सितारे जमीन पर’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 67.03 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म के लिए आने वाले दिनों में भी स्टेबल कमाई ज़रूरी होगी ताकि यह 100 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ सके।

(साभार)


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp