Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

ऑनलाइन सट्टेबाजी केस: ईडी ने उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती को किया तलब

Category Archives: मनोरंजन

ऑनलाइन सट्टेबाजी केस: ईडी ने उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती को किया तलब

ED summoned Urvashi Rautela: ऑनलाइन सट्टेबाजी और अवैध बेटिंग एप्स के खिलाफ चल रही जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड और राजनीति जगत के दो बड़े चेहरों को तलब किया है। एजेंसी ने अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और तृणमूल कांग्रेस की सांसद एवं अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती को समन भेजा है। दोनों को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होकर अपना बयान दर्ज कराना होगा।

अवैध बैटिंग एप्स से जुड़ा मामला

सूत्रों के मुताबिक यह मामला अवैध बेटिंग एप्स से जुड़ा है, जिनके ज़रिए करोड़ों का कारोबार भारत में फैलाया जा रहा था। ईडी की जांच में यह सामने आया कि कई ऐप्स, खासकर 1xBet, न केवल गैरकानूनी तरीके से काम कर रहे थे बल्कि अपने प्रचार-प्रसार के लिए बॉलीवुड और क्षेत्रीय सिनेमा जगत के सितारों का सहारा भी ले रहे थे।

कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी

इसी कड़ी में मिमी चक्रवर्ती को 15 सितंबर और उर्वशी रौतेला को 16 सितंबर को पेश होने के आदेश जारी किए गए हैं। ईडी यह जानना चाहती है कि इन दोनों का इन बेटिंग एप्स से जुड़ाव किस हद तक था और क्या वे अनजाने में या जानबूझकर इन प्लेटफॉर्म्स के प्रचार का हिस्सा बनीं।

ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े हुए केसेस अक्सर देशभर में चर्चाओं का विषय रहते है,और ईडी की अगली कार्रवाई पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं। सब जानते हैं की हमरा देश सितारों पर कितना भरोसा करता हैं और उन्हें जानने वाले लोगों की संख्या भी अधिक होती है और नेताओ की  भी।


जाने अब कौनसा एआई लुक हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल 

Gemini AI Saree Trend: आजकल हर कहीं सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता रहता हैं , कभी हल्दी वाला ट्रेंड तो कभी नेनो बनाना ट्रेंड। इन्हीं ट्रेंड्स को फॉलो करते हुए एक और ट्रेंड बहुत वायरल हो रहा है जैमिनी ए आई साड़ी ट्रेंड। सोशल मीडिया पर इन दिनों गूगल का Gemini Nano Banana 3D मॉडल जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ। इस टूल की मदद से लोग अपनी तस्वीरों को अलग-अलग स्टाइल और अवतार में बदलकर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अब एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है, जिसमें लड़कियां अपनी फोटो को रेट्रो साड़ी लुक में बदल रही हैं। यह ट्रेंड तेजी से इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इसके लिए यूजर्स को Google Gemini App या वेबसाइट पर जाकर अपनी Gmail ID से लॉगिन करना होता है। इसके बाद अपनी फोटो अपलोड करके सही प्रॉम्प्ट डालना होता है। जैसे कि – “Create a high-resolution portrait of a stylish young Indian woman (based on the reference picture) wearing a vibrant retro 90s-style saree” इस तरह के प्रॉम्प्ट डालते ही आपकी साधारण फोटो को Gemini तुरंत ही विंटेज बॉलीवुड साड़ी लुक में बदल देता है।

वहीं अलग-अलग लुक्स के लिए अलग प्रॉम्प्ट भी दिए जा रहे हैं। उदाहरण के लिए, ब्लैक साड़ी लुक के लिए खास प्रॉम्प्ट है – “Create a high-resolution portrait of a stylish young Indian woman wearing a black party-wear saree…” इसी तरह सफेद साड़ी, सिनेमैटिक लुक और साउथ इंडियन स्टाइल के लिए भी प्रॉम्प्ट तैयार किए गए हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह नया ट्रेंड युवाओं में काफी लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि यह न केवल पुरानी बॉलीवुड फिल्मों जैसा एहसास देता है बल्कि यूजर्स को अपनी फोटो में नया रचनात्मक अंदाज़ भी आजमाने का मौका देता है।

प्रांप्ट क्या होता हैं

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI (जैसे ChatGPT, Gemini, MidJourney, Stable Diffusion आदि) को दिया गया निर्देश या सवाल, ताकि वो उसी हिसाब से जवाब या चित्र बना सके। जैसे आप किसी पेंटर से कहते हैं,  “मेरी फोटो को 90s वाली रेट्रो साड़ी लुक में बना दो”, यही आपका प्रॉम्प्ट है।


तेजा सज्जा की ‘मिराय’ ने दो दिन में पार किया 20 करोड़ का आंकड़ा

तेलुगु फिल्मों के नए सुपरस्टार बनकर उभर रहे तेजा सज्जा इन दिनों अपनी फैंटेसी-एक्शन फिल्म ‘मिराय’ को लेकर सुर्खियों में हैं। शानदार वीएफएक्स और दमदार एक्शन सीक्वेंसेज़ से सजी इस फिल्म ने शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान खींचा है। रिलीज के शुरुआती दो दिनों में ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन कर चुकी है, जिससे यह सितंबर महीने की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शुमार हो गई है।

कलेक्शन रिपोर्ट:
फिल्म ने पहले दिन लगभग 13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया, जिसमें सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु वर्जन से हुई। हिंदी बाजार में भी फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार तक ‘मिराय’ का कारोबार 7.66 करोड़ पहुंचा। कुल मिलाकर, शुरुआती दो दिनों में फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ रुपये के पार निकल चुका है।

वीकेंड का बंपर फायदा:
रिलीज के समय किसी बड़ी फिल्म से टकराव न होने का पूरा फायदा ‘मिराय’ को मिला। वीकेंड पर तेलुगु राज्यों में इसकी ऑक्यूपेंसी शानदार रही। खासकर हैदराबाद, विशाखापट्टनम और गुंटूर जैसे शहरों में दर्शकों की भीड़ देखने लायक थी। हैदराबाद में 374 शो में औसतन 87% सीटें भरी रहीं, जो नए रिलीज़ के लिए बड़ी उपलब्धि है।

हिंदी बेल्ट की स्थिति:
तेलुगु राज्यों में जहां फिल्म का प्रदर्शन जोरदार रहा, वहीं हिंदी पट्टी में इसे धीमी शुरुआत मिली। दिल्ली-एनसीआर ने बाकी शहरों की तुलना में बेहतर रिस्पॉन्स दिया, जबकि मुंबई, पुणे और जयपुर जैसे बड़े बाजारों में ऑडियंस औसत रही। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से आने वाले दिनों में हिंदी दर्शक भी ‘मिराय’ को ज्यादा पसंद करेंगे।

फिल्म की खासियतें:
इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका विजुअल ट्रीट है। ‘मिराय’ को 2डी और 3डी दोनों फॉर्मेट्स में आठ भाषाओं (हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम आदि) में रिलीज किया गया है। पौराणिक कथाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर निर्देशक ने दर्शकों को नया सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश की है।

स्टारकास्ट और प्रतिक्रिया:
तेजा सज्जा के साथ फिल्म में मनचु मनोज, ऋतिका नायक, श्रिया सरन, जगपति बाबू और जयराम जैसे कलाकार नजर आते हैं। शानदार ग्राफिक्स, दमदार एक्शन और मल्टीस्टारर कास्ट के कारण यह फिल्म दर्शकों और समीक्षकों से पहले दिन से ही पॉजिटिव रिव्यू बटोर रही है।

(साभार)


‘द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार, 7 दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये

हॉलीवुड की सुपरहिट हॉरर फ्रेंचाइज़ी ‘द कंज्यूरिंग’ की नई किस्त ‘द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ रिलीज़ के बाद से ही दर्शकों को रोमांचित कर रही है। फिल्म को थिएटर्स में उतरे सात दिन पूरे हो चुके हैं और लगातार यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि सातवें दिन गुरुवार को इस फिल्म ने कितना बिज़नेस किया।

अब तक का कलेक्शन:
रिपोर्ट के अनुसार, ‘द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने पहले दो दिनों में 17.5 करोड़ रुपये की मजबूत शुरुआत की। रविवार (तीसरे दिन) फिल्म का कलेक्शन 15.5 करोड़ रुपये रहा। सोमवार को 5 करोड़, मंगलवार को 5.5 करोड़ और बुधवार को 3.19 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया।

सातवें दिन की कमाई:
निर्देशक माइकल शावेज की इस फिल्म ने गुरुवार को 2.19 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया। इसी के साथ ‘द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ का कुल कलेक्शन 66.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

स्टारकास्ट और फिल्म से जुड़ी खास बातें:
इस हॉरर फिल्म में पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा एक बार फिर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर एड और लॉरेन वॉरेन के किरदार में नजर आए हैं। उनके साथ मिया टॉमलिंसन और बेन हार्डी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म ‘द कंज्यूरिंग: द डेविल मेड मी डू इट’ का सीक्वल है और ‘कंज्यूरिंग यूनिवर्स’ की नौवीं फिल्म है।

फिल्म का बैकग्राउंड:
‘द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ एक अमेरिकी सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है, जिसकी कहानी वॉरेंस की असली जांच पर आधारित है। फिल्म की स्क्रिप्ट इयान गोल्डबर्ग, रिचर्ड नाइंग और डेविड लेस्ली जॉनसन-मैकगोल्ड्रिक ने मिलकर लिखी है, जबकि इसकी मूल कहानी जेम्स वान और जॉनसन-मैकगोल्ड्रिक ने गढ़ी है।

(साभार)


कल्याणी प्रियदर्शन की ‘लोका: चैप्टर 1’ ने मचाया धमाल, दो हफ्तों में कमाए इतने करोड़ रुपये

मलयालम सिनेमा की सुपरहीरो फिल्म ‘लोका: चैप्टर 1- चंद्रा’ दर्शकों के बीच लगातार छा रही है। महज 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म रिलीज के दो हफ्तों में लगभग 96 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है और अब तेजी से 100 करोड़ क्लब की दहलीज पर पहुंच रही है। फिल्म का 14वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है, जिसने मेकर्स की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।

ओपनिंग वीकेंड पर धमाकेदार शुरुआत

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 2.7 करोड़ रुपये कमाए और दूसरे दिन यह आंकड़ा 4 करोड़ तक पहुंच गया। शनिवार और रविवार को दर्शकों का रिस्पॉन्स और बढ़ा, जब फिल्म ने क्रमशः 7.6 करोड़ और 10.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुरुआती चार दिनों में ही फिल्म ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

पहले हफ्ते में रिकॉर्ड तोड़ कमाई

वर्किंग डेज में थोड़ी गिरावट के बावजूद फिल्म ने पहले हफ्ते में 54.7 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। खास बात यह रही कि मलयालम के साथ-साथ तेलुगु, तमिल और हिंदी वर्ज़न में भी इसे बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला। हिंदी ऑडियंस, खासकर नॉर्थ इंडिया में फिल्म को खूब सराहा गया।

दूसरे हफ्ते में भी बरकरार जोश

दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 7.65 करोड़ रुपये कमाए, वहीं शनिवार और रविवार को इसका कलेक्शन 10 करोड़ के पार चला गया। हालांकि सोमवार को हल्की गिरावट आई, लेकिन मंगलवार को भी फिल्म ने 5.1 करोड़ का कारोबार किया। 13वें दिन तक ‘लोका’ का कलेक्शन 93.5 करोड़ पहुंच गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, 14वें दिन बुधवार को फिल्म ने 2.44 करोड़ रुपये और जोड़ लिए, जिससे कुल कलेक्शन अब 95.94 करोड़ हो गया है।

महिला सुपरहीरो की कहानी ने बनाया स्पेशल

‘लोका: चैप्टर 1’ को खास बनाती है इसकी वुमन सुपरहीरो थीम। निर्देशक डॉमिनिक अरुण ने इस फिल्म को अपने अलग विजन से पेश किया है। लीड एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने अपने दमदार एक्शन और इमोशनल परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है। साथ ही नस्लेन, सैंडी, अरुण कुरियन और चंदू सलीमकुमार जैसे कलाकारों की अदाकारी ने भी फिल्म की कहानी को मजबूती दी है।

(साभार)


‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर रिलीज, अक्षय–अरशद आमने-सामने

बॉलीवुड के चर्चित कोर्टरूम ड्रामा सीक्वल ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसके साथ ही दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी पहली बार एक ही फ्रेम में जॉली के रूप में नज़र आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि इस बार कहानी सिर्फ कोर्ट और कॉमेडी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि किसानों की जमीनी लड़ाई और उनके दर्द को भी बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा।

3 मिनट 5 सेकंड लंबे ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक शक्तिशाली उद्योगपति किसानों की जमीन हड़पने की कोशिश करता है। किसान अपनी लड़ाई लेकर जॉली यानी अरशद वारसी के पास पहुंचते हैं। लेकिन ट्विस्ट तब आता है, जब दूसरी ओर उसी उद्योगपति का केस लड़ने के लिए अक्षय कुमार खड़े हो जाते हैं। इस बार कोर्ट में जॉली बनाम जॉली की भिड़ंत देखने को मिलेगी, जहां एक तरफ सामाजिक न्याय और किसानों की आवाज़ है तो दूसरी तरफ ताकतवर लॉबी।

फिल्म में गजराज राव इस बार विलेन के तौर पर बिल्कुल अलग अंदाज़ में दिख रहे हैं। वहीं, हुमा कुरैशी और अमृता राव अपने-अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगी। इसके अलावा सीमा बिस्वास और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी फिल्म की कहानी को गहराई देंगे।

निर्देशक सुभाष कपूर की यह फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि पहली बार दोनों जॉली—मेरठ वाले (अरशद वारसी) और कानपुर वाले (अक्षय कुमार)—एक साथ कोर्ट रूम में आमने-सामने होंगे। कॉमेडी, इमोशन और सामाजिक मुद्दों का मिश्रण यह फिल्म दर्शकों के लिए एक अलग ही अनुभव देने वाली है।

(साभार)


बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बागी 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थीं। ट्रेलर देखने के बाद ही फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई थी, लेकिन शुरुआती रिस्पॉन्स उतना दमदार साबित नहीं हुआ, जितनी उम्मीद की जा रही थी। अब नजर डालते हैं फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर—

ओपनिंग कलेक्शन और वीकेंड परफॉर्मेंस

रिलीज के पहले दिन ‘बागी 4’ ने 12 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शन गिरकर 9.25 करोड़ रुपये रहा। रविवार को थोड़ी बढ़त मिली और फिल्म ने 10 करोड़ का कारोबार किया।

मंडे टेस्ट का हाल

सोमवार को फिल्म का कलेक्शन और गिर गया। चौथे दिन ‘बागी 4’ ने केवल 2.54 करोड़ रुपये की कमाई की। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 33.79 करोड़ रुपये पहुंचा है। करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के लिए इतनी धीमी रफ्तार चिंता का विषय मानी जा रही है।

फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशन

निर्देशक ए. हर्षा और लेखक साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा, हरनाज कौर संधू, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये अहम भूमिकाओं में हैं। संजय दत्त खलनायक के रूप में दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहे हैं।

‘बागी’ सीरीज का सफर

पहली ‘बागी’ फिल्म साल 2016 में आई थी, इसके बाद 2018 में ‘बागी 2’ और 2020 में ‘बागी 3’ रिलीज हुईं। तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि ‘बागी 4’ इस सीरीज की सफलता को दोहराने में अभी तक नाकाम नजर आ रही है।

(साभार)


‘द बंगाल फाइल्स’ की बॉक्स ऑफिस धीमी शुरुआत, तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ शुक्रवार, 05 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। रिलीज़ से पहले ही फिल्म लगातार विवादों और विरोध के चलते सुर्खियों में रही थी। इसे कई जगहों पर “प्रोपेगेंडा फिल्म” करार दिया गया, लेकिन अब जब फिल्म बड़े पर्दे पर पहुंच चुकी है तो शुरुआती दिनों में इसे दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया। हालांकि, वीकेंड पर कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली।

रविवार को हुई मामूली बढ़त
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन (शनिवार) इसका बिज़नेस 2.15 करोड़ रुपये तक पहुंचा। रविवार की छुट्टी का फायदा फिल्म को मिला और कलेक्शन 2.32 करोड़ रुपये रहा। तीन दिनों में फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुल 6.22 करोड़ रुपये हो चुका है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ से तुलना में पिछड़ी
करीब 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘द बंगाल फाइल्स’ की कमाई विवेक अग्निहोत्री की पिछली चर्चित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से काफी पीछे है। असली परीक्षा अब वीकडेज़ के कलेक्शन से होगी, जहां फिल्म को टिके रहने के लिए और मेहनत करनी होगी।

स्टारकास्ट और प्रोडक्शन
फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, सिमरत कौर, दर्शन कुमार, सास्वत चैटर्जी और नामाशी चक्रवर्ती जैसे कलाकार नजर आए हैं। इसे पल्लवी जोशी, अभिषेक अग्रवाल और विवेक अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया है।

‘बागी 4’ से क्लैश
फिल्म का मुकाबला इस हफ्ते टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर ‘बागी 4’ से हुआ। हालांकि 200 करोड़ रुपये से बनी इस बिग-बजट फिल्म की परफॉर्मेंस भी खास मजबूत नहीं रही। तीन दिनों में ‘बागी 4’ ने 29.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

(साभार)


Love in Vietnam : सफ़र मोहब्बत का किस्मत की सीमाएं नापेगा, 12 सितम्बर को होगी सिनेमाघरों में रिलीज़

बॉलीवुड और वियतनाम की साझेदारी से बनी फिल्म “लव इन वियतनाम” इस साल रोमांस के शौकीनों के लिए एक खास तोहफ़ा साबित होने जा रही है। रहत शाह काज़मी द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक म्यूज़िकल ड्रामा 12 सितम्बर 2025 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, अवनीत कौर और वियतनामी अभिनेत्री खा न्गान मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएँगे। इसके अलावा राज बब्बर, फरीदा जलाल, गुलशन ग्रोवर, मीर सरवर जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म को और गहराई प्रदान करते हैं।

मशहूर तुर्की उपन्यास से प्रेरित 

कहानी मशहूर तुर्की उपन्यास “मैडोना इन अ फर कोट” से प्रेरित है, जो पंजाब और वियतनाम की पृष्ठभूमि में एक दिल छू लेने वाली क्रॉस-कल्चरल प्रेम कहानी को प्रस्तुत करती है। फिल्म प्यार, दिल टूटने, किस्मत और अलग-अलग संस्कृतियों के बीच पुल बनाने की जटिलताओं को बखूबी दर्शाती है।

जी स्टूडियो ने किया प्रोड्यूस 

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी डडली ने संभाली है, संगीत तुषार के बिस्वास ने दिया है और एडिटिंग संजय संकला ने की है। इसे जी स्टूडियोज़ ने प्रोड्यूस किया है, साथ ही कई प्रोडक्शन हाउस जैसे कैप्टन राहुल बाली की ब्लू लोटस पिक्चर्स, रहत काज़मी फिल्म स्टूडियोज़ और ज़ेबाइश एंटरटेनमेंट भी जुड़े हैं।

फिल्म ने रचा इतिहास 

फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही इतिहास रच दिया है। “लव इन वियतनाम” चीन में क्रिसमस 2025 के दौरान 10,000 स्क्रीन पर रिलीज़ होगी। यह बॉलीवुड फिल्मों के लिए एक ख़ास  उपलब्धि है। शंघाई वाईसी मीडिया एंड फिल्म ने इसके वितरण अधिकार खरीदे हैं।

निर्देशक का सपना यह फिल्म 

निर्देशक रहत काज़मी का कहना है कि यह फिल्म उनके लिए एक ड्रीम  प्रोजेक्ट है और इसमें उन्होंने पूरी मेहनत और दिल से काम किया है। जी स्टूडियोज़ के सीबीओ उमेश कुमार बंसल ने इसे एक ऐसी प्रेम कहानी बताया है जो सीमाओं और संस्कृतियों से परे जाकर हर दिल को छू लेगी।

आपको बता दे, 69 हज़ार 800 दर्शक बुक माय शो में अभी तक इंटरेस्टेड की श्रेंणी में अपना नाम लिखवा चुके हैं। अब यहाँ देखना बहुत दिलचस्प होगा क्या  “लव इन वियतनाम” भारतीय सिनेमा और वियतनामी संस्कृति के बीच एक अनोखा पुल बनेगी और दर्शकों को एक नई रोमांटिक यात्रा पर ले जाएगी या फिर यह कहानी भी बाकी रोमांटिक कहानियों जैसी ही होगी।


SIIMA अवॉर्ड्स 2025 पर छाया ‘पुष्पा 2’, सुकुमार ने पुष्पा 3 का किया ऐलान

दुबई में आयोजित SIIMA अवॉर्ड्स 2025 इस बार पूरी तरह से पुष्पा 2: द रूल के नाम रहे। निर्देशक सुकुमार की इस फिल्म ने पांच बड़ी कैटेगिरी में जीत हासिल की। कार्यक्रम के सबसे बड़े सरप्राइज में सुकुमार ने मंच से ही घोषणा कर दी कि पुष्पा 3: द रैम्पेज भी जल्द ही बनने जा रही है।

पांच बड़े अवॉर्ड्स एक ही फिल्म के नाम

अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर, रश्मिका मंदाना को बेस्ट एक्ट्रेस, सुकुमार को बेस्ट डायरेक्टर, देवी श्री प्रसाद को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर और शंकर बाबू कंदुकुरी को बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) का सम्मान मिला। लगातार तीसरी बार SIIMA अवॉर्ड जीतने के बाद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर लिखा – “यह मेरे डायरेक्टर, टीम और सबसे बढ़कर फैन्स के लिए है।”

पुष्पा 3 की आधिकारिक घोषणा

अवार्ड फंक्शन के दौरान होस्ट ने मजाकिया अंदाज में पूछा – “पार्टी नहीं है पुष्पा? और क्या तीसरा पार्ट बनेगा?” इस पर सुकुमार ने अर्जुन और प्रोड्यूसर की ओर देखकर हंसते हुए कहा – “बिल्कुल, पुष्पा 3 आ रही है।” यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

कमाई के रिकॉर्ड

2021 में आई पुष्पा: द राइज ने 350 करोड़ रुपये की कमाई कर महामारी के दौर में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद 2024 में रिलीज पुष्पा 2: द रूल ने 1871 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर नया इतिहास रचा। यह फिल्म तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और ऑल इंडिया स्तर पर सिर्फ दंगल से पीछे रही।

कहानी का अगला अध्याय

पुष्पा 2 का अंत एक बड़े क्लिफहैंगर पर हुआ था, जिसने फैन्स के बीच तीसरे पार्ट की मांग को और बढ़ा दिया। पहले कयास थे कि अर्जुन की व्यस्तता और सुकुमार की अन्य फिल्मों की वजह से पुष्पा 3 शायद टल जाए, लेकिन अब आधिकारिक ऐलान ने दर्शकों की उम्मीदों को पंख दे दिए हैं।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp