Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराही गई ‘होमबाउंड’, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी

Category Archives: मनोरंजन

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराही गई ‘होमबाउंड’, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी

नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खूब सराही गई इस फिल्म को भारत में दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पा रही है। सिनेमाघरों में इसका प्रदर्शन बेहद कमजोर साबित हो रहा है।

पहले पांच दिन की कमाई
रिलीज के पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 30 लाख रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन थोड़ी बढ़त के साथ कलेक्शन 55 लाख रुपये तक पहुंचा। रविवार को भी आंकड़े इसी पर टिके रहे। चौथे दिन यानी सोमवार को गिरावट दर्ज की गई और बिजनेस घटकर 23 लाख रुपये पर आ गया। मंगलवार को हालात और बिगड़े और फिल्म केवल 18 लाख रुपये ही जुटा सकी। इस तरह पांच दिनों में ‘होमबाउंड’ की कुल कमाई सिर्फ 1.81 करोड़ रुपये रही।

विदेशों में सराहना, देश में उदासीनता
कान और टोरंटो जैसे बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में ‘होमबाउंड’ की खूब तारीफ हुई। समीक्षकों ने नीरज घेवान की कहानी कहने की संवेदनशील शैली को सराहा। लेकिन भारतीय दर्शकों के बीच यह फिल्म प्रभाव छोड़ने में असफल रही। फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि देश में अब भी दर्शक ज्यादा मनोरंजन और स्टार पावर वाली फिल्मों को प्राथमिकता देते हैं।

वीकेंड भी नहीं बना सहारा
आमतौर पर वीकेंड फिल्मों के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है, लेकिन ‘होमबाउंड’ को इसका लाभ नहीं मिल पाया। इस दौरान हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, सिर्फ पवन कल्याण की तेलुगु फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ सिनेमाघरों में थी। बावजूद इसके नीरज घेवान की फिल्म दर्शकों को थियेटर तक खींचने में नाकाम रही।

फिल्म की कहानी और कलाकार
धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन नीरज घेवान ने किया है। ‘मसान’ जैसी यादगार फिल्म बनाने वाले निर्देशक ने इस बार दोस्ती, जातिगत भेदभाव और समाज में सफलता की परिभाषा जैसे गंभीर मुद्दों को पर्दे पर उतारा है। फिल्म में ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि कहानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली, लेकिन घरेलू दर्शकों पर इसका असर फीका रहा।

(साभार)


‘महाकाली’ में असुरों के गुरु बने अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक हुआ जारी, दिखा खतरनाक रूप

पौराणिक कथाओं को नए अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश करने वाले निर्देशक प्रशांत वर्मा अब अपनी अगली फिल्म ‘महाकाली’ लेकर आ रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से अभिनेता अक्षय खन्ना का पहला लुक जारी किया गया है, जिसमें वह असुरों के गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

निर्देशक प्रशांत वर्मा ने ‘महाकाली’ से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा— “देवताओं की छाया में विद्रोह की सबसे प्रखर ज्वाला उठी। प्रस्तुत है अक्षय खन्ना, शाश्वत असुरगुरु शुक्राचार्य के रूप में।”

अक्षय खन्ना का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लंबे सफेद बाल, घनी दाढ़ी, माथे पर जूड़ा और एक सफेद आंख के साथ उनका यह रूप काफी खतरनाक और प्रभावशाली दिख रहा है। पोस्टर में चारों ओर फैला अंधेरा उनके किरदार को और भी रहस्यमयी बना रहा है।

फिल्म ‘महाकाली’ प्रशांत वर्मा के “प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स” का हिस्सा है। हालांकि अभी फिल्म की कहानी, बाकी कलाकारों और रिलीज़ डेट से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अक्षय खन्ना का यह अनोखा लुक देखकर दर्शकों की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।

(साभार)


‘बिग बॉस 19’ से बाहर हुए आवेज दरबार, फैंस ने जताई नाराजगी

‘बिग बॉस 19’ का ताज़ा वीकेंड एपिसोड ड्रामा, इमोशन्स और एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा। सलमान खान ने जहां अपनी मस्ती और डांस से मंच पर धमाल मचाया, वहीं इस हफ्ते एविक्शन का शिकार बने आवेज दरबार। दर्शकों से कम वोट मिलने की वजह से उन्हें घर छोड़ना पड़ा, जिसके बाद कंटेस्टेंट्स और फैन्स दोनों ही भावुक नज़र आए।

एविक्शन से घर में मायूसी
नॉमिनेशन की सूची में इस बार पांच नाम थे—गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, अशनूर कौर, प्रणित मोरे और आवेज दरबार। वोटिंग राउंड में सबसे कम वोट मिलने के बाद आवेज को शो से अलविदा कहना पड़ा। उनके जाते ही घर का माहौल भारी हो गया। नेहल चूड़ासमा, अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे आंसू रोक नहीं पाए। अभिषेक ने कहा कि उन्होंने कई बार आवेज को गेम में एक्टिव होने की सलाह दी थी, मगर उनका खेलने का अंदाज़ अलग था।

फैंस ने जताई नाराज़गी
एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने मेकर्स को जमकर घेरा। कई फैंस का मानना था कि वोट्स के हिसाब से नीलम को बाहर होना चाहिए था, लेकिन आवेज को निकालकर शो के नियमों पर सवाल खड़े कर दिए गए।

फिल्म प्रमोशन ने बढ़ाया रंग
‘वीकेंड का वार’ में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल पहुंचे। ये सभी अपनी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का प्रमोशन करने आए थे। उन्होंने घरवालों संग शायरी का मजेदार खेल खेला, जिससे माहौल हल्का-फुल्का और मजेदार बन गया।

सलमान खान का डांस शोस्टॉपर बना
फिल्म की स्टार कास्ट संग सलमान खान ने ‘पनवाड़ी’ और ‘बिजुरिया’ गानों पर धमाकेदार डांस किया। वरुण और जाह्नवी ने उन्हें गानों के हुक स्टेप्स सिखाए, और भाईजान ने अपनी एनर्जी से सबको सरप्राइज कर दिया।

रोस्ट सेशन ने लगाया तड़का
मनोरंजन को और बढ़ाने पहुंचे बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान और कॉमेडियन हर्ष गुजराल। दोनों ने घरवालों को मजेदार रोस्ट से हंसते-हंसते लोटपोट कर दिया। अभिषेक ने तान्या मित्तल को ट्रोल करते हुए मजाक उड़ाया, वहीं हर्ष ने सभी कंटेस्टेंट्स पर चुटीले कमेंट्स किए और मृदुल को एक्टिव होकर खेलने की नसीहत दी।

(साभार)


दुनियाभर में जिनकी शादी की चर्चा हो रही है, आइए जानें कौन हैं सेलेना गोमेज़

Selena Gomez married Benny Blanco: हॉलीवुड की पॉप आइकन सेलेना गोमेज़ ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के शादी कर ली हैं। 27 सितंबर को दोनों ने एक प्राइवेट ड्रीम वेडिंग कर एक दुसरे को अपना हमसफ़र बना लिया। इस खास मौके की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों की केमिस्ट्री और खुशी साफ झलक रही है।

कौन हैं सेलेना गोमेज़?

हॉलीवुड हो या बॉलीवुड हर कही सेलेना गोमेज़ को जानने वालों की कमी नहीं है, लूज़ यू टू लव मी,द हार्ट वांट्स व्हाट इट वांट्स, कैम डाउन जैसे मशहूर गानों को अपनी आवाज देनी वाली ये अदाकारा भी हैं, जिन्होंने कई फ़िल्मों में काम भी किया। सेलेना मैरी गोमेज़ का जन्म  22 जुलाई 1992 में हुआ। वह एक अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बचपन में टेलीविज़न शो Barney & Friends (2002–2004) से की। उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान डिज़्नी चैनल की हिट सीरीज़ Wizards of Waverly Place (2007–2012) में एलेक्स रुसो की भूमिका निभाने से मिली, जिससे वह टीन आइकन बन गईं।

प्रिंसेस लुक में बेनी संग सेलेना

सेलेना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वेडिंग की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो सफेद वेडिंग गाउन में किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रहीं। वहीं, बेनी ब्लैंको ने क्लासिक ब्लैक आउटफिट में रॉयल लुक अपनाया। फैंस इन तस्वीरों पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।

वेडिंग वेन्यू बना चर्चा का विषय

सेलेना की शादी का वेन्यू भी उतना ही खास रहा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एरियल फोटोज़ में एक शानदार, प्राकृतिक नजारों से घिरी जगह को दिखाया गया है। हालांकि वेन्यू की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि शादी कैलिफोर्निया के मोंटेसिटो में एक प्राइवेट लोकेशन पर हुई।

मैक्सिकन डिजाइन कंपनी ने बनाया कार्ड 

शादी के कार्ड्स भी बेहद यूनिक रहे। खबर है कि सेलेना ने इस काम के लिए एक मैक्सिकन डिजाइन कंपनी को चुना था। कार्ड की झलक भी कुछ वीडियो में सामने आई है, जो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल है। हालांकि अभी तक इस वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मैरून ड्रेस में छाई टेलर स्विफ्ट 

शादी में कई वीआईपी गेस्ट शामिल हुए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रही टेलर स्विफ्ट की मौजूदगी की। मैरून ड्रेस में टेलर की तस्वीरें भी ट्रेंड में हैं। दिलचस्प बात यह रही कि टेलर ने वेन्यू के पास ही एक प्राइवेट लॉज में रुकने की व्यवस्था की थी।

सोशल मीडिया पर #SelenaWedding

सेलेना और बेनी की शादी ने फैंस को सरप्राइज दिया है। ट्विटर, इंस्टाग्राम और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म्स पर #SelenaWedding, #BennyBlanco और #JustMarried ट्रेंड कर रहे हैं।

नए रिश्ते की शुरुआत पर फैंस ने दी बधाइयाँ

सेलेना गोमेज़ और बेनी ब्लैंको को दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। फैंस के लिए यह किसी फेयरीटेल से कम नहीं हैं  जहां दो कलाकारों ने एक-दूसरे के लिए प्यार, सम्मान और साथ की मिसाल कायम की।


आयुष्मान- रश्मिका की फिल्म ‘थामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म ‘थामा’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और इसे देखकर फैंस की उत्सुकता चरम पर पहुँच गई है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यूनिवर्स की ‘स्त्री’ यानी श्रद्धा कपूर, फिल्म के प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर के साथ-साथ आयुष्मान खुराना भी मौजूद रहे और इवेंट की रौनक बढ़ाई।

ट्रेलर की खास बातें

2 मिनट 54 सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत रश्मिका मंदाना की आवाज़ से होती है, जो कहती हैं कि “तुम बेताल हो, तुम्हें पृथ्वी और इंसानों की रक्षा के लिए बनाया गया है।” इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री होती है, जो धमाकेदार अंदाज में कहते हैं कि अब वे इंसानों का खून पीकर नए बेताल बनाएंगे और बनेंगे थामा।

आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ स्क्रीन पर आते हैं, और उनके और रश्मिका के बीच एक रोमांटिक कहानी भी दिखायी जाती है। लेकिन जल्द ही उन्हें पता चलता है कि उनके शरीर में कुछ बदलाव हो रहे हैं—उनके दांत लंबे और नुकीले हो जाते हैं। इसी मोड़ से फिल्म की असली कहानी शुरू होती है।

पहली इंटेंस लवस्टोरी

ट्रेलर लॉन्च के दौरान दिनेश विजन ने बताया कि ‘थामा’ इस हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पहली रोमांटिक फिल्म है। फिल्म में आयुष्मान और रश्मिका के बीच की रोमांस कहानी को बेताल बनने की प्रक्रिया से जोड़ा गया है, जिससे यह कहानी और भी रोमांचक बनती है।

‘स्त्री’ और ‘मुंज्या’ के बाद

‘थामा’ मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इससे पहले इस यूनिवर्स की ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ रिलीज़ हो चुकी हैं और दर्शकों ने इन्हें काफी पसंद किया। ‘थामा’ इस यूनिवर्स की पहली खूनी प्रेम कहानी है, जिसमें वैम्पायर लव स्टोरी का तड़का मिलेगा।

डायरेक्शन और रिलीज़

फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है और यह इस साल दीवाली, 21 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल और फैसल मलिक प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

(साभार)


कमल हासन ने नन्ही कलाकार त्रिशा थोसर को दी अपना रिकॉर्ड तोड़ने पर बधाई

Kamal Hassan Congratulate Miss Trisha: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में इस साल एक बेहद खास और ऐतिहासिक पल देखने को मिला जब चार साल की नन्ही त्रिशा थोसर ने मराठी फिल्म ‘नाल 2’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत लिया। इस जीत के साथ ही त्रिशा ने दिग्गज अभिनेता कमल हासन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्हें यह सम्मान छह साल की उम्र में मिला था। 

कमल हासन ने दी त्रिशा को खास बधाई

कमल हासन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक भावुक और गर्व से भरा संदेश शेयर किया। उन्होंने लिखा, “प्यारी त्रिशा थोसर, मेरी तरफ से खूब बधाई आपको। आपने मेरा रिकॉर्ड तोड़ दिया है, क्योंकि जब मुझे अपना पहला पुरस्कार मिला था, तब मैं छह साल का था। बहुत बढ़िया मैडम। अपनी बेमिसाल प्रतिभा पर काम करती रहिए। घर के बड़ों को मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई।” इस पोस्ट के साथ कमल हासन ने यह जताया कि वह नन्ही अदाकारा की प्रतिभा से बेहद प्रभावित हैं और उन्होंने त्रिशा को प्रेरणा देने वाली हस्तियों में शामिल कर लिया है।

वीडियो कॉल पर बात करते दो कलाकार

राज कमल फिल्म्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें कमल हासन, त्रिशा से वीडियो कॉल पर बात करते नजर आते हैं। बातचीत के दौरान कमल हासन ने त्रिशा से उनके आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा, जिस पर त्रिशा ने बड़ी मासूमियत से जवाब देते हुए उन्हें धन्यवाद कहा। कमल हासन ने कहा ‘यह एक खास प्रतिभा है’।

इतिहास रचने वाली त्रिशा थोसर

जहां कमल हासन ने छह साल की उम्र में पहला नेशनल अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा था, वहीं त्रिशा थोसर ने महज चार साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ‘नाल 2’ एक मराठी फिल्म है, जिसमें त्रिशा की शानदार अदाकारी ने दर्शकों और निर्णायक मंडल दोनों का दिल जीत लिया।

बचपन के रिश्तों की मार्मिक यात्रा ‘ नाल 2’ 

‘नाल 2’ निर्देशक सुधाकर रेड्डी यक्कंटी और निर्माता नागराज मंजुले की 2018 की फिल्म ‘नाल’ का सीक्वल है, जो ग्रामीण महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर आधारित एक मार्मिक पारिवारिक कहानी है। यह फिल्म बचपन की मासूमियत, भाई-बहन के रिश्ते और परिवारिक भावनाओं को गहराई से छूती है। त्रिशा थोसर ने इसमें चिमी (रेवती) का किरदार निभाया है, जो अपने सहज अभिनय और भावनात्मक अभिव्यक्ति से दर्शकों का दिल जीत लेती है। उनकी अदाकारी ने न सिर्फ फिल्म को एक विशेष ऊंचाई दी, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई।

त्रिशा थोसर की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए बल्कि देश के लिए भी गर्व की बात है। इतनी कम उम्र में इतना बड़ा सम्मान पाना यह दर्शाता है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। भारतीय सिनेमा का भविष्य निश्चित ही उज्ज्वल है जब ऐसी बाल प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। 


पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने पहले ही दिन तोड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़ रुपये

पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फैंस की भारी उत्सुकता और अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ जैसी बड़ी टक्कर के बावजूद, पवन कल्याण और इमरान हाशमी की जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत की।

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई
प्रीमियर और पेड शो के जरिए फिल्म ने पहले ही दिन 20.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। आंकड़ों के मुताबिक भारत में फिल्म ने लगभग 70 करोड़ रुपये कमाए, जिससे कुल कलेक्शन 90.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। तुलना के लिए, ‘जॉली एलएलबी 3’ सातवें दिन भी 5 करोड़ के आंकड़े को पार करने में संघर्ष करती नजर आई।

वर्ल्डवाइड कमाई और अंतरराष्ट्रीय बाजार में धूम
अंतरराष्ट्रीय बुकिंग और पहले दिन की कमाई मिलाकर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इनमें से 33 करोड़ अंतरराष्ट्रीय बाजार से आए हैं। उत्तरी अमेरिका में भी फिल्म ने धूम मचाई, जहां अब तक 26.05 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया।

इमरान हाशमी की साउथ डेब्यू फिल्म
दो दशक से बॉलीवुड में सक्रिय इमरान हाशमी ने इस फिल्म में साउथ सिनेमा में कदम रखा और खलनायक की भूमिका निभाई। पवन कल्याण जैसे स्टार के सामने भी इमरान की एक्टिंग ने दर्शकों को प्रभावित किया। सोशल मीडिया पर रिलीज के पहले ही दिन उनकी परफॉर्मेंस चर्चा का विषय बनी।

करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग
इमरान हाशमी का पिछला बड़ा ओपनिंग रिकॉर्ड ‘बादशाहो’ था, जिसने 2017 में पहले दिन 12.60 करोड़ कमाए थे। लेकिन ‘ओजी’ ने उन्हें करियर का नया मोड़ दिया और यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई।

समीक्षकों और दर्शकों की प्रतिक्रिया
फिल्म को समीक्षकों ने भी सराहा है। पवन कल्याण की दमदार एक्टिंग और इमरान हाशमी की गैंगस्टर भूमिका को विशेष पहचान मिली। कम स्क्रीन टाइम के बावजूद इमरान ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा।

टीम और कहानी
फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है। इमरान हाशमी और पवन कल्याण के अलावा प्रकाश राज, श्रेया रेड्डी और प्रियंका मोहन भी अहम भूमिकाओं में हैं। तेज़ रफ्तार कहानी, जोरदार एक्शन और स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस ने फिल्म को बड़े स्तर पर सफल बना दिया है।

(साभार)


छठे दिन डगमगाई ‘जॉली एलएलबी 3’, इतने करोड़ रुपये का किया कलेक्शन

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की बहुप्रतीक्षित फिल्म जॉली एलएलबी 3 इन दिनों सुर्खियों में है। कोर्टरूम ड्रामा के तड़के के साथ इस बार फिल्म में किसानों की समस्याओं और उनके संघर्ष को कहानी का केंद्र बनाया गया है। दर्शक इसे भावनाओं, हास्य और सामाजिक संदेश के बेहतरीन मेल के रूप में देख रहे हैं।

छठे दिन की कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज़ के 6वें दिन यानी बुधवार को लगभग 3.2 करोड़ रुपये की कमाई की। मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 6.5 करोड़ रुपये था, ऐसे में एक दिन के भीतर गिरावट साफ देखने को मिली है।

कुल कलेक्शन और बजट

अब तक जॉली एलएलबी 3 ने करीब 68.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जबकि फिल्म का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये माना जा रहा है। यानी फिल्म अभी तक अपने बजट का आधा हिस्सा ही वसूल कर पाई है।

कलाकार और कहानी का असर

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी के साथ सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, गजराज राव, अमृता राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे सितारों ने भी अपने अभिनय से फिल्म को मजबूती दी है। कहानी किसानों की पीड़ा को सामने रखते हुए हल्के-फुल्के हास्य से दर्शकों को बांधे रखती है।

मुकाबले में दूसरी फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर जॉली एलएलबी 3 को मिराय और डेमन स्लेयर जैसी फिल्मों से टक्कर मिल रही है। बुधवार को जहां डेमन स्लेयर ने 64 लाख रुपये की कमाई की, वहीं साउथ की फिल्म मिराय ने लगभग 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

(साभार)


“शोले” का वो अंत जो कभी दिखाया नहीं गया, अब देखने मिलेगा!

Sholay once again in Indian film festival of Sydney: भारतीय सिनेमा की सबसे क्लासिक फिल्मों में गिनी जाने वाली शोले जो 1975  में रिलीज़ हुई थी, अब अपने 50 साल पूरे करने जा रही है। इस मौके पर दर्शकों को मिलने वाला है एक खास तोहफा। इस बार ‘शोले’ वह रूप लेकर लौट रही है, जो कभी पर्दे पर नहीं दिख पाया। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ सिडनी में पहली बार फिल्म की ओरिजिनल एंडिंग वाला वर्जन स्क्रीन पर दिखाया जाएगा, जिसमें गब्बर सिंह की मौत ठाकुर के हाथों होती है।

50 साल बाद सामने आ रही है निर्देशक की असली सोच

इस वर्जन में दर्शकों को वो क्लाइमेक्स देखने को मिलेगा, जिसे निर्देशक रमेश सिप्पी ने मूल रूप से शूट किया था। उन्होंने चाहा था कि ठाकुर, जिसने अपने पूरे परिवार को गब्बर के हाथों खो दिया था, खुद गब्बर को मारकर अपना बदला पूरा करे।लेकिन उस समय के वितरकों की सलाह पर फिल्म की एंडिंग को बदल दिया गया और दर्शकों ने जो देखा, उसमें गब्बर को पुलिस पकड़ लेती है। अब 50 साल बाद, निर्देशक की मूल कल्पना को 70mm फॉर्मेट में 4K क्वालिटी के साथ पहली बार दुनिया देखेगी।

कब और कहाँ देख सकेंगे दर्शक ये वर्जन?

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ सिडनी में यह स्पेशल स्क्रीनिंग 9 से 11 अक्टूबर तक रखी गई है। यह प्रिंट फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन और सिप्पी फिल्म्स की साझेदारी से शुरू किया गया है। इसके लिए लंदन से दुर्लभ कलर रिवर्सल प्रिंट मंगाया गया और मुंबई के पुराने गोदामों से कैमरा निगेटिव और डिलीट किए गए सीन को फिर से रिस्टोर किया गया।

डिलीट किए गए सीन में और भी खतरनाक था गब्बर!

खबरों के मुताबिक, फिल्म में कुछ ऐसे सीन भी शूट हुए थे जिन्हें सेंसर बोर्ड ने अत्यधिक हिंसक मानते हुए हटा दिया था। जैसे कि गब्बर सिंह द्वारा अहमद की हत्या का सीन, जिसे अमजद ख़ान ने बेहद खतरनाक रूप में निभाया था। ये सीन्स अब फिर से शुरू किए गए वर्जन में शामिल हैं और दर्शकों को उस ‘शोले’ का अनुभव मिलेगा जो पहले कभी देखने को नहीं मिला।

फेस्टिवल डायरेक्टर ने क्या कहा?

फेस्टिवल की डायरेक्टर मितु भौमिक लांगे ने इसे सिनेमा की विरासत के पुनर्जागरण जैसा बताया। उन्होंने कहा कि “शोले सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक युग है। इसे असली रूप में लाना सिर्फ टेक्निकल रिस्टोरेशन नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास को जिंदा करना है।”

“शोले” हमेशा से ही भारतीय सिनेमा की आत्मा रही है, वो फिल्म जो हर पीढ़ी के दिल में बसती है। लेकिन अब जब इसका ‘असली अंत’ पहली बार सामने आने वाला है, तो क्या हम उस कहानी के लिए तैयार हैं, जिसे 50 साल पहले छुपा लिया गया था यहाँ देखना बहुत ही दिलचस्प होगा।


‘मस्ती 4’ का टीजर रिलीज, रितेश-विवेक-आफताब की तिकड़ी फिर लौटेगी धमाल मचाने

कॉमेडी फिल्मों के चाहने वालों के लिए खुशखबरी! लंबे समय से चर्चा में रही फिल्म ‘मस्ती 4’ का टीजर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। धमाल और हंसी से भरपूर इस सीरीज के चौथे पार्ट में दर्शकों को पहले से कहीं ज्यादा मज़ा, मस्ती और दोस्ती देखने को मिलेगी।

निर्देशक मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी ‘मस्ती 4’ का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। टीजर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा— “पहले थी मस्ती, फिर आई ग्रैंड मस्ती, फिर ग्रेट ग्रैंड मस्ती और अब तैयार हो जाइए #MASTIII4 के लिए। इस बार कॉमेडी, शरारत और दोस्ती होगी चार गुना ज्यादा।” यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मस्ती सीरीज की झलक:
2004 में आई पहली फिल्म ‘मस्ती’ ने दर्शकों को खूब हंसाया था। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी उस फिल्म में अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और कई सितारे नजर आए थे। इसके बाद ‘ग्रैंड मस्ती’ और ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ भी दर्शकों के बीच सफल रही।

‘मस्ती 4’ की स्टारकास्ट और प्रोडक्शन:
‘मस्ती 4’ में एक बार फिर रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी पर्दे पर वापसी कर रही है। इनके साथ श्रेया शर्मा, रूही सिंह और एलनाज नोरौजी भी नज़र आएंगी। फिल्म को जी स्टूडियोज और वेवबैंड प्रोडक्शन ने मारुति इंटरनेशनल और बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ मिलकर बनाया है। इसके निर्माता हैं— ए. झुनझुनवाला, शिखा करण अहलूवालिया, इंद्र कुमार, अशोक ठाकेरिया, शोभा कपूर, एकता कपूर और उमेश बंसल।

(साभार)


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp