Sunday, November 8, 2026
9:21 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं और साइबर सुरक्षा को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान, शिकायतों के निस्तारण के लिए भी होंगे विशेष कार्यक्रम

पौड़ी- पेंशनरों की सुविधा, जागरूकता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जनपद में नवंबर माह के दौरान राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के अंतर्गत पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा देने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, पेंशन संबंधी अधिकारों और शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह ने बताया कि अभियान के तहत एक से सात नवंबर तक पेंशनर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके बाद 9 से 13 नवंबर तक डोर स्टेप अभियान के माध्यम से पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 16 एवं 17 नवंबर को राज्य स्वास्थ्य योजना और चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित जानकारी दी जाएगी, जबकि 18 एवं 19 नवंबर को पेंशनरों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पेंशनरों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए 21 एवं 23 नवंबर को जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 25 नवंबर को पेंशनरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 26 एवं 27 नवंबर को आहरण-वितरण अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर पेंशन से संबंधित प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और लंबित समस्याओं के निस्तारण की दिशा में कार्य किया जाएगा।

मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनरों की शिकायतों के समाधान के लिए 28 एवं 30 नवंबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जनपद के सभी पेंशनरों से अभियान के तहत निर्धारित कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp