Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार

नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार

नेपाल जा रही नाबालिग समेत दो लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार

हरलाखी/मधुबनी। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने दो युवकों के साथ नेपाल जा रही दो लड़कियों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा है। बरामद लड़कियों में पश्चिम बंगाल की एक नाबालिग भी शामिल है। एसएसबी ने मानव तस्करी की आशंका के चलते दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और लड़कियों को अपनी अभिरक्षा में लिया। बाद में सभी को आगे की कार्रवाई के लिए हरलाखी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

मामला हरलाखी के पिपरौन सीमा क्षेत्र का है। सोमवार शाम एसएसबी के जवान सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दो युवकों को दो लड़कियों के साथ नेपाल की ओर जाते देखा। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जवानों ने उन्हें रोक लिया और पूछताछ शुरू की।

पूछताछ के दौरान लड़कियों के युवकों के साथ सीमा पार जाने को लेकर जवानों का संदेह और गहरा गया। इसके बाद दोनों लड़कियों को अभिरक्षा में लिया गया, जबकि दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

एसएसबी के मुताबिक, गिरफ्तार युवकों की पहचान बेनीपट्टी निवासी कृष्ण कुमार मेहता (19) और नंदी भौजी चौक निवासी अमित कुमार (22) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों युवकों और दोनों लड़कियों को हरलाखी पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों लड़कियां युवकों के साथ नेपाल क्यों जा रही थीं और उन्हें सीमा पार ले जाने का उद्देश्य क्या था। इसके साथ ही पुलिस दोनों युवकों और लड़कियों के बीच संबंध तथा उनकी गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

मामले में मानव तस्करी की आशंका के साथ अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। बरामद लड़कियों में एक के नाबालिग होने के कारण पुलिस पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत भी जांच कर रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp