Monday, November 9, 2026
10:50 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से आठ देसी पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद की हैं। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पिछले करीब चार साल से इस अवैध कारोबार में शामिल थे और दिल्ली-एनसीआर में हथियारों की सप्लाई करते थे।

पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 की टीम ने सेक्टर-112 बजघेड़ा से दीपक और राहुल को गिरफ्तार किया था। उनके पास से पांच पिस्टल, 11 मैगजीन और एक कार बरामद हुई थी। दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान हथियारों की सप्लाई के स्रोत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने एक नवंबर को सोहना-गुरुग्राम रोड पर जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी के पास कार्रवाई की। यहां से मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बामनाला गांव निवासी दुर्गेश और नरेंद्र को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से आठ देसी पिस्टल और 16 मैगजीन बरामद हुईं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश में अवैध हथियार बनाने वाले व्यक्ति के लिए काम करते थे। दोनों बस के जरिए हथियार लेकर गुरुग्राम पहुंचते थे और दिल्ली-एनसीआर में उनकी सप्लाई करते थे। इस काम के बदले उन्हें प्रति हथियार सात हजार रुपये कमीशन मिलता था। पुलिस के अनुसार, दीपक और राहुल को पहले सप्लाई की गई पांच पिस्टल भी इन्हीं दोनों आरोपियों ने दी थीं।

इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने उनके पास से कुल 13 पिस्टल और 27 मैगजीन बरामद की हैं। अब पुलिस मध्य प्रदेश में अवैध हथियार बनाने वाले ठिकाने और मुख्य सप्लायर का पता लगाने में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp