Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

बल्लूपुर-चकराता रोड पर थार से हुड़दंग, पुलिस ने चालक समेत 3 को हिरासत में लिया

बल्लूपुर-चकराता रोड पर थार से हुड़दंग, पुलिस ने चालक समेत 3 को हिरासत में लिया

बल्लूपुर-चकराता रोड पर थार से हुड़दंग, पुलिस ने चालक समेत 3 को हिरासत में लिया

देहरादून : देहरादून में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सार्वजनिक मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने तथा हुड़दंग करने के मामले में कार्रवाई की है।

वायरल वीडियो में महेन्द्र थार (UK-07-HN-7668) को बल्लूपुर-चकराता रोड पर तेजी और लापरवाही से चलाते हुए दिखाया गया था। वाहन में सवार दो युवतियां सनरूफ से बाहर निकलकर सिगरेट पीते हुए हुड़दंग करती नजर आईं। पुलिस के मुताबिक इस तरह की हरकत से उनकी अपनी जान के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही थी।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के दौरान वाहन की पहचान होने के बाद पुलिस ने 12 सितंबर को वाहन चालक सोनू कुमार, निवासी रायपुर, देहरादून समेत वाहन में सवार दोनों युवतियों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने संबंधित वाहन के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए महेन्द्र थार को सीज कर दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp