Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर देर रात भारी बारिश ने मचाई तबाही, खाई में फंसा ट्रक, देखें तस्वीरें

Tag Archives: uttarakhand snowfall

उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर देर रात भारी बारिश ने मचाई तबाही, खाई में फंसा ट्रक, देखें तस्वीरें

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने बद्रीनाथ हाईवे पर तबाही मचा दी. इधर सिरोहबगड़ में भारी मलबा आने से हाईवे बंद हो गया और कई वाहन उक्त मलबे में फंस गए. और एक ट्रक खाई के किनारे लटका हुआ है. बता दें कि मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को राज्य में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. रुद्रप्रयाग जिले में भी रात भर मूसलाधार बारिश हुई। यहां कई कस्बों और गांवों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। सिरोहबगड़ में मलबा आने से ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया है। सिरोहबगड़ में मलबे की चपेट में आने से एक जेसीबी नदी में गिर गई और एक ट्रक समेत कई वाहन मलबे में फंस गए. मेदानपुर में मलबा आने से रुद्रप्रयाग-गौरी कुंड हाईवे भी बंद है. कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-चमोली राजमार्ग पर यातायात सुचारू है। बद्रीनाथ हाईवे चामधर, लामबगड और पागलनाला में बंद है। गुरुवार रात को चमोली जिले में भी भारी बारिश हुई है. Continue reading उत्तराखंड: बद्रीनाथ हाईवे पर देर रात भारी बारिश ने मचाई तबाही, खाई में फंसा ट्रक, देखें तस्वीरें


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp