Sunday, November 8, 2026
9:21 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 30 क्विंटल कद्दू बीज बरामद, चालक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 30 क्विंटल कद्दू बीज बरामद, चालक गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 30 क्विंटल कद्दू बीज बरामद, चालक गिरफ्तार

झुलनीपुर। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध सामान की आवाजाही रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार तड़के टीम ने तेरह चार पुल के पास एक पिकअप वाहन को रोककर उसमें लदी कद्दू के बीज की 75 बोरियां बरामद कीं। जब्त की गई खेप का कुल वजन करीब 30 क्विंटल बताया गया है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर पिकअप कब्जे में ले ली है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कद्दू के बीज की यह खेप नेपाल से तस्करी के जरिए भारत लाई गई थी। बताया जा रहा है कि तस्करों ने नारायणी नदी के रास्ते नाव से बीज को टेलफॉल ठोकर संख्या एक तक पहुंचाया था। इसके बाद माल को पिकअप में लादकर गेड़हवा के रास्ते कुशीनगर ले जाने की तैयारी थी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एसएसबी झुलनीपुर की टीम भी वहां पहुंची। मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में बड़ी मात्रा में कद्दू के बीज लादकर ले जाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से गेड़हवा पुल के पास मोर्चा संभालते हुए वाहनों की निगरानी शुरू कर दी।

कुछ समय बाद संदिग्ध पिकअप वहां पहुंची तो टीम ने उसे रुकवाकर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में कद्दू के बीज से भरी 75 बोरियां मिलीं। प्रत्येक बोरी में करीब 40 किलोग्राम बीज भरा हुआ था। इस तरह बरामद खेप का कुल वजन लगभग 30 क्विंटल निकला।

पुलिस ने मौके से वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान हैदर अली निवासी खैरहवा दूबे, थाना परसामलिक के रूप में हुई है। बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि बरामद बीज और पिकअप को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। मामले में कस्टम एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में बहुआर चौकी पुलिस और एसएसबी झुलनीपुर की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्र में तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और गश्त कर रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp