Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

हाथरस में शर्मनाक वारदात: 63 वर्षीय मां से दुष्कर्म का आरोप, बेटा गिरफ्तार

हाथरस में शर्मनाक वारदात: 63 वर्षीय मां से दुष्कर्म का आरोप, बेटा गिरफ्तार

हाथरस में शर्मनाक वारदात: 63 वर्षीय मां से दुष्कर्म का आरोप, बेटा गिरफ्तार

हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड स्थित एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ उसके ही बड़े बेटे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना 27 अगस्त की रात की बताई जा रही है। मामले में पीड़िता के छोटे बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायत के मुताबिक, घटना की रात करीब नौ बजे बुजुर्ग महिला घर में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका बड़ा बेटा शराब के नशे में घर पहुंचा और महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

पीड़िता के छोटे बेटे ने सिकंदराराऊ कोतवाली में शिकायत देकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बताया गया है कि आरोपी अविवाहित है और परिवार में उसकी मां के अलावा दो भाई रहते हैं। पीड़िता के पति का करीब 15 वर्ष पहले निधन हो चुका है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोगों में आक्रोश भी है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp