Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर चोर घायल; साथी फरार

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर चोर घायल; साथी फरार

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर चोर घायल; साथी फरार

स्याना (बुलंदशहर)। स्याना कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक, तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

सीओ रामकरण सिंह के अनुसार, गुरुवार रात कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह पुलिस टीम के साथ हापुड़ मार्ग स्थित थल इनायतपुर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक लेकर तेजी से भागने लगे।

पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाश कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

घायल बदमाश की पहचान हापुड़ के आशीबैंड वाला पुल निवासी राजा उर्फ जाविद पुत्र सरफराज उर्फ सर्फू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर चोर है और उसके खिलाफ अलग-अलग जनपदों के 12 थानों में चोरी समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह अपने साथियों के साथ बाइक चोरी और चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देता था।

मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में दबिश देकर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp