Sunday, November 8, 2026
9:09 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़, सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़, सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़, सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

बाराबंकी। सर्राफा कारोबारी से लूट की कोशिश के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को बाराबंकी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार देर रात हुई इस कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि जवाबी कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब एक बजे रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के दुलहदेपुर मोड़ के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि दोनों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इस दौरान सिपाही अभिषेक के हाथ में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों संदिग्ध घायल हो गए और उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीतापुर जिले के सिधौली थाना क्षेत्र के वाड़ी गांव निवासी राहुल दीक्षित और बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र स्थित गढ़ी मजरे मऊ गौरपुर निवासी सौरभ वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने राहुल पर 25 हजार रुपये और सौरभ पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

पूछताछ में दोनों ने 28 अक्टूबर को एक सर्राफा व्यापारी से लूट का प्रयास करने की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में शामिल चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .315 बोर और .12 बोर के दो अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की काली स्कूटी बरामद की है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्राफा व्यापारी से लूट के प्रयास में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp