Wednesday, November 18, 2026
4:35 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

18 नवंबर को जिले के 1.22 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा

18 नवंबर को जिले के 1.22 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा

2237 विद्यालयों, 1857 आंगनबाड़ी केंद्रों और 47 व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में चलेगा अभियान

पौड़ी- जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 18 नवंबर को एक से 19 वर्ष तक के 1,22,663 बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत जिले के 2237 विद्यालयों, 1857 आंगनबाड़ी केंद्रों और 47 व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में बच्चों को दवा दी जाएगी। अभियान के दौरान किसी कारणवश दवा लेने से छूटे बच्चों को 25 नवंबर को मॉपअप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने बताया कि अभियान के लिए विकासखंड स्तर पर दवाओं का वितरण कर दिया गया है। साथ ही विद्यालय प्रबंधन, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, ताकि अभियान का प्रभावी ढंग से संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता की कमी के कारण कृमि संक्रमण बच्चों के शरीर में प्रवेश कर सकता है। इससे खून की कमी, कुपोषण तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास प्रभावित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। संक्रमण का असर बच्चों की सेहत, पढ़ाई और कार्यक्षमता पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि बच्चों में थकान, चिड़चिड़ापन और चेहरे पर सफेद दाग जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की दवा देना आवश्यक है। यह दवा सुरक्षित है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान संचालित किया जाता है।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और 18 नवंबर को उन्हें एल्बेंडाजोल की दवा अवश्य खिलवाएं, ताकि बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp