Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

शराब की खुमारी में पत्नी से मारपीट, पुलिस ने जितेंद्र डंगवाल को दबोचा

शराब की खुमारी में पत्नी से मारपीट, पुलिस ने जितेंद्र डंगवाल को दबोचा

शराब की खुमारी में पत्नी से मारपीट, पुलिस ने जितेंद्र डंगवाल को दबोचा

सुमननगर धर्मपुर में घर पर मचा रहा था हुड़दंग, समझाने पर भी नहीं माना तो नेहरू कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। शराब के नशे में घर पर हुड़दंग और पत्नी से मारपीट करना 53 वर्षीय जितेंद्र डंगवाल को भारी पड़ गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नेहरू कॉलोनी पुलिस ने पहले उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह शांत होने के बजाय और अधिक उत्तेजित होकर चिल्लाने लगा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामला सुमननगर, धर्मपुर का है। रविवार को कंट्रोल रूम के जरिए नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में अपने घर पर हंगामा कर पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो जितेंद्र डंगवाल पुत्र स्व. गिरी डंगवाल, निवासी सुमननगर, धर्मपुर, देहरादून शराब के नशे में हो-हल्ला और हुड़दंग करता मिला।

पुलिस ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और अधिक उत्तेजित होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने जितेंद्र डंगवाल को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp