Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

वाराणसी में ज्वेलर्स की दुकान से 4 लाख के गहने और नकदी चोरी, गार्ड पर लगा आरोप

वाराणसी में ज्वेलर्स की दुकान से 4 लाख के गहने और नकदी चोरी, गार्ड पर लगा आरोप

वाराणसी में ज्वेलर्स की दुकान से 4 लाख के गहने और नकदी चोरी, गार्ड पर लगा आरोप

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र स्थित मां शीतला ज्वेलर्स की दुकान से करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकान मालिक विनय कुमार सिंह ने अपने कर्मचारी और गार्ड सुरेंद्र यादव पर चोरी का आरोप लगाते हुए चितईपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

महमूरगंज, सिगरा निवासी विनय कुमार सिंह के मुताबिक, उन्होंने सकलडीहा के कमालपुर, चंदौली निवासी सुरेंद्र यादव को पिछले करीब पांच वर्षों से दुकान की सुरक्षा और देखरेख के लिए गार्ड के तौर पर रखा था। लंबे समय से दुकान पर काम करने के कारण वह उस पर काफी भरोसा करते थे।

विनय सिंह ने बताया कि बुधवार को दुकान खोलने पर काउंटर में रखा चांदी का सिक्का गायब मिला। शक होने पर उन्होंने गार्ड सुरेंद्र से पूछताछ की। इस दौरान उसकी जेब से एक चांदी का सिक्का बरामद हुआ।

इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज की जांच में आरोप है कि सुरेंद्र यादव ने अलग-अलग दिनों में काउंटर से सोने-चांदी के करीब चार लाख रुपये के आभूषण और लगभग 10 हजार रुपये नकदी चोरी की थी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी। चितईपुर पुलिस ने आरोपी गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp