Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

फेसबुक पर दोस्ती, शादी का वादा और यौन शोषण का आरोप; चौकीदार गिरफ्तार

फेसबुक पर दोस्ती, शादी का वादा और यौन शोषण का आरोप; चौकीदार गिरफ्तार

फेसबुक पर दोस्ती, शादी का वादा और यौन शोषण का आरोप; चौकीदार गिरफ्तार

धनबाद। फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोप है कि इसके बाद शादी का भरोसा देकर एक चौकीदार ने युवती का यौन शोषण किया और शादी का दबाव बनाने पर उससे शादी करने से इनकार कर दिया। मामले में पीड़िता की शिकायत पर धनबाद थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला धनबाद का है। बोकारो-चास की रहने वाली युवती ने यातायात थाना के चौकीदार मेघवाल टुडू पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक, फेसबुक पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी। आरोप है कि मेघवाल ने उसे शादी का भरोसा दिया और इस दौरान कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपित कथित तौर पर अलग-अलग बहाने बनाने लगा। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत देकर चौकीदार पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित मेघलाल टुडू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है और मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp