Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

दून पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार

दून पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार

दून पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ऋषिकेश और पटेलनगर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच पेटी से अधिक अवैध देसी शराब बरामद की गई। वहीं, शराब तस्करी में इस्तेमाल टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहन को सीज कर दिया गया।

एसएसपी दून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है।

ऋषिकेश में तीन आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली ऋषिकेश की अलग-अलग टीमों ने 15 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान पुराने रेलवे स्टेशन गेट, डाकघर आईडीपीएल के सामने और परशुराम चौक से तीन आरोपियों को अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोबिन कुमार पुत्र नरेश कुमार, सौरब पुत्र रमेश कुमार और भोले पुत्र सुरेश के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त टाटा ऐस वाहन संख्या यूके-14-सीए-2855 को सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार, रोबिन कुमार के कब्जे से 27 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देसी शराब, सौरब के कब्जे से 35 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देसी शराब और भोले के कब्जे से 110 ट्रेटा पैक माल्टा देसी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

रोबिन कुमार, निवासी 134 अवधूत मार्ग, वाल्मीकि नगर, ऋषिकेश, उम्र 40 वर्ष।
सौरब, निवासी तुलसी विहार कॉलोनी, हनुमान मंदिर के पास, श्यामपुर, ऋषिकेश, उम्र 25 वर्ष।
भोले, निवासी गोविंद नगर झुग्गी-झोपड़ी, परशुराम चौक, ऋषिकेश, उम्र 29 वर्ष।

पटेलनगर में 86 टेट्रा पैक शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पटेलनगर पुलिस ने 15 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर महाराणा प्रताप ग्राउंड, आईएसबीटी पटेलनगर के पास से अमित पुत्र मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 86 टेट्रा पैक देसी मसालेदार शराब बरामद की गई।

आरोपी अमित, निवासी टर्नर रोड, लेन नंबर-1, क्लेमनटाउन, उम्र 38 वर्ष के खिलाफ थाना पटेलनगर में मु0अ0सं0-639/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में दून पुलिस ने ऋषिकेश और पटेलनगर क्षेत्र से कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 258 ट्रेटा पैक देसी शराब बरामद की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp