Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

आमेर किले में पर्यटकों को लेकर विवाद, जीप चालक ने गाइड को चाकू मारा; इलाज के दौरान मौत

आमेर किले में पर्यटकों को लेकर विवाद, जीप चालक ने गाइड को चाकू मारा; इलाज के दौरान मौत

आमेर किले में पर्यटकों को लेकर विवाद, जीप चालक ने गाइड को चाकू मारा; इलाज के दौरान मौत

जयपुर। आमेर किले में पर्यटकों को लेकर हुए विवाद के दौरान एक जीप चालक ने टूरिस्ट गाइड पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गाइड की मंगलवार सुबह एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान आमेर निवासी 40 वर्षीय मनीष कुमार सोनी के रूप में हुई है। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने मंगलवार को आमेर के बाजार बंद कर दिए और प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी जीप चालक आजम को गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी आमेर ट्रेनिंग एवं आईपीएस अधिकारी प्रतीक सिंह के अनुसार, मनीष सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे आमेर मावठा गया था। इसी दौरान प्राइवेट कार से आए कुछ पर्यटकों ने उससे आमेर किले तक जाने का रास्ता पूछा। पास में मौजूद जीप चालक आजम ने पर्यटकों से कहा कि प्राइवेट कारों को किले तक जाने की अनुमति नहीं है और उन्हें उसकी जीप से जाने की बात कही।

मनीष ने पर्यटकों को रास्ता समझा दिया, जिसके बाद वे अपनी कार से ही किले की ओर रवाना हो गए। इसी बात को लेकर आजम और मनीष के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि आजम ने चाकू निकालकर मनीष के पेट में वार कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल मनीष को तत्काल एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मनीष पर हमले की खबर के बाद सोमवार को ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए थे। लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी थी। मंगलवार सुबह मनीष की मौत की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। विरोध में आमेर के बाजार बंद कर दिए गए और लोग सड़कों पर उतर आए।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही आमेर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस ने आरोपी जीप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस विवाद की पूरी वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp