Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ₹69.90 लाख की साइबर ठगी, STF ने ग्रेटर नोएडा से आरोपी दबोचा

निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ₹69.90 लाख की साइबर ठगी, STF ने ग्रेटर नोएडा से आरोपी दबोचा

निवेश में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ₹69.90 लाख की साइबर ठगी, STF ने ग्रेटर नोएडा से आरोपी दबोचा

देहरादून। निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देकर देहरादून निवासी से ₹69.90 लाख की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड STF की साइबर टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मामले में संलिप्त एक आरोपी को गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

शिकायतकर्ता के अनुसार फेसबुक पर Anand Rathi Shares And Stock Brokers Limited से संबंधित निवेश विज्ञापन के जरिए उससे संपर्क किया गया। इसके बाद उसे व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर अधिक लाभ का झांसा दिया गया और अलग-अलग बैंक खातों में करीब ₹69,90,000 जमा कराए गए।

शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मु0अ0सं0 23/2026, धारा 318(4), 61(2) बीएनएस और 66(D) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। इस दौरान सामने आया कि कोटक बैंक के एक खाते में साइबर ठगी से संबंधित ₹10 लाख की धनराशि पहुंची थी। बैंक खाते और उससे जुड़े मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच के बाद आरोपी की लोकेशन गौतमबुद्धनगर में मिली।

STF टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रॉन-1 स्थित HIG अपार्टमेंट में दबिश देकर मुनिन्द्र भाटी पुत्र रविन्द्र भाटी को गिरफ्तार कर लिया। STF के अनुसार आरोपी अपने मूल पते पर न रहकर परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रहा था।

यह था ठगी का तरीका

साइबर अपराधियों द्वारा लोगों को निवेश के नाम पर ज्यादा मुनाफे का लालच दिया जाता था। इसके बाद ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती थी। आरोपी के खाते में भी ₹10 लाख पहुंचे थे। पूछताछ में आरोपी रकम के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। STF अब उसके मोबाइल और बैंक खाते से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है तथा नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ जारी है।

आरोपी से बरामद

i-Phone 13 मोबाइल फोन

02 सिम कार्ड

01 आधार कार्ड

01 कोटक बैंक का खाली चेक

गिरफ्तार आरोपी: मुनिन्द्र भाटी पुत्र रविन्द्र भाटी, मूल निवासी ग्राम रौनी अस्तौली, नोएडा, उत्तर प्रदेश; हाल निवासी ओमीक्रॉन-1, ग्रेटर नोएडा।

STF की अपील

STF ने लोगों से अपील की है कि निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देने वाले संदिग्ध ऑफर से सावधान रहें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, OTP, मोबाइल या बैंकिंग संबंधी संवेदनशील जानकारी साझा न करें। वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp