Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

चकबंदी लेखपाल रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

चकबंदी लेखपाल रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

चकबंदी लेखपाल रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पीड़ित से भूमि सीमा संशोधन के नाम पर मांगी थी 20 हजार की घूस, विजिलेंस ने दबोचा

हरिद्वार। लक्सर में चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार का एक और मामला उजागर हुआ है। विजिलेंस टीम ने एक चकबंदी लेखपाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी, पीड़ित से भूमि सीमा संशोधन के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

विजिलेंस टीम ने बताया कि पकड़े गए लेखपाल सुभाष कुमार, फिलहाल कानूनगो का कार्यभार भी संभाल रहे थे। लक्सर निवासी एक व्यक्ति अपनी भूमि की सीमा में संशोधन के लिए लंबे समय से कार्यालय के चक्कर लगा रहा था।

दो दिन पहले जब पीड़ित की सुभाष कुमार से मुलाकात हुई, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से काम के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। बाद में यह राशि घटाकर 20 हजार रुपये तय की गई।

रिश्वत देने के बजाय पीड़ित ने विजिलेंस विभाग से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। योजना के तहत जब पीड़ित पैसे लेकर कार्यालय पहुंचा, तब पहले से तैनात ट्रैप टीम ने सुभाष कुमार को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने जानकारी दी कि आरोपी के घर और कार्यालय पर छापेमारी की जा रही है, जहां से कुछ अहम दस्तावेज और सामग्री बरामद हुई है। आरोपी को विशेष विजिलेंस अदालत में पेश किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp