Thursday, November 12, 2026
12:12 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कैंची धाम के समीप निगलाट क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बरेली से आ रहे पांच लोगों की कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि आपदा नियंत्रण कक्ष नैनीताल को दुर्घटना की सूचना मिली। बताया गया कि स्विफ्ट डिजायर कार (यूपी 25 ईजे 4586) निगलाट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे। सभी बरेली, उत्तर प्रदेश के निवासी बताए गए हैं।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट खैरना से उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने खाई में फंसे चार घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी को एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया गया।

वहीं, हादसे में कार चालक अनुज तिवारी (29) की मौके पर ही मौत हो गई थी। एसडीआरएफ की टीम ने उनका शव भी खाई से बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

हादसे में घायल लोगों की पहचान:
– सनी (23), निवासी ग्राम मिल कॉपर, बरेली।
– रवि, निवासी बरेली।
– संचित, निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली।
– संदीप शर्मा, निवासी बरेली।
मृतक की पहचान:

– अनुज तिवारी (29), पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी, निवासी ग्राम शेखपुर, बरेली। वह कार चला रहे थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp