Monday, November 9, 2026
10:31 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

गोकुल संस्था द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को कृत्रिम अंग शिविर का सफल आयोजन

गोकुल संस्था द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को कृत्रिम अंग शिविर का सफल आयोजन

गोकुल संस्था द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को कृत्रिम अंग शिविर का सफल आयोजन

राज्य सरकार द्वारा SDG Achievers Award 2024-25 से सम्मानित, गोकुल संस्था के प्रणेता श्री मोहन जगूड़ी जी द्वारा स्वयं देवभूमि उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों का भ्रमण कर जरूरतमंद दिव्यांगजनों की आवश्यकतानुसार चिकित्सा, शिक्षा एवं स्वरोजगार से सम्बन्धित सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करने के लिये सतत प्रयास गोकुल संस्था के माध्यम से विगत 26 वर्षों से किये जा रहे हैं। गोकुल संस्था द्वारा वर्ष 2000 से आज तक 104 सफल स्वास्थ्य शिविर/जागरूकता शिविर के माध्यम से लगभग 42000 व्यक्तियों को उत्तराखण्ड के दूरस्थ पहाड़ी तथा मैदानी जनपदों में विभिन्न सेवायें प्रदान की गयी।

इसी अनुक्रम में गोकुल संस्था द्वारा दिनांक 25.10.26 को गोकुल कृत्रिम अंग केन्द्र, हर्रावाला, देहरादून में कृत्रिम अंग शिविर का सफल आयोजन किया गया। कृत्रिम अंग माप शिविर में 11 जरूरतमंद दिव्यांगजन श्री दिनेश, जनपद अयोध्या, उत्तर प्रदेश, श्री अनिल सक्सेना, उत्तरप्रदेश, श्रीमती गुड्डी देवी, जनपद उत्तरकाशी, श्रीमती सुलोचना, जनपद उत्तरकाशी, श्रीमती मोहनी देवी, जनपद अल्मोड़ा, श्री राकेश कुमार, हर्रावाला, जनपद देहरादून, मास्टर राघव, जनपद रुद्रप्रयाग, श्री विजय, जनपद रुद्रप्रयाग, श्री पवन, जनपद देहरादून, मास्टर कार्तिक, जनपद देहरादून, श्री अजय वर्मा, देहरादून द्वारा प्रतिभाग किया गया।

गोकुल संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष गोकुल कृत्रिम अंग केन्द्र, हर्रावाला, देहरादून में कृत्रिम अंग माप शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग/कैलिपर्स प्रदान किये जाते हैं। लाभार्थियों को प्रत्येक वर्ष अपनी अनुवर्ती देखभाल के लिये गोकुल कृत्रिम अंग केन्द्र, हर्रावाला, देहरादून में आमंत्रित किया जाता है और जाँच के पश्चात आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान की जाती है। गोकुल कृत्रिम अंग केन्द्र, हर्रावाला, देहरादून की वर्ष 2010 में स्थापना से आज तक लगभग 576 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है।

कृत्रिम अंग माप शिविर में श्री विपिन सिंह रावत, इंचार्ज गोकुल केन्द्र द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp