Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उठाए प्रदेश के कृषि हित से जुड़े मुद्दे

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उठाए प्रदेश के कृषि हित से जुड़े मुद्दे

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उठाए प्रदेश के कृषि हित से जुड़े मुद्दे

उत्तराखंड को कृषि योजनाओं के लिए 106.67 करोड़ की दूसरी किश्त मंजूर, जैविक खेती के लिए मिलेंगे 7 करोड़

देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में केंद्रपोषित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं कृषि उन्नति योजना की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड की ओर से कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश की विभिन्न कृषि योजनाओं के लिए बजट जारी करने का अनुरोध किया।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि उधमसिंहनगर में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026-27 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक कृषि कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड को 7 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर सहमति बनी थी। उन्होंने इस धनराशि को जल्द स्वीकृत करने का पुनः अनुरोध किया।

इसके साथ ही कृषि मंत्री ने फार्म फेसिंग के लिए आवंटित 25 करोड़ रुपये की धनराशि हेतु राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत पृथक बजट स्वीकृत किए जाने का भी अनुरोध किया।

दो प्रमुख योजनाओं के तहत 106.67 करोड़ की दूसरी किश्त

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत उत्तराखंड को आवंटित 109.02 करोड़ रुपये के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 54.51 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। अब दूसरी किश्त के रूप में 40 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा रही है।

इसी प्रकार राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत उत्तराखंड को आवंटित 191.55 करोड़ रुपये के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 95.77 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। अब दूसरी किश्त के रूप में 65.70 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की जा रही है।

इस प्रकार दोनों योजनाओं के अंतर्गत उत्तराखंड को कुल 106.67 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त प्राप्त होगी।

जैविक खेती और फार्म फेसिंग के लिए भी आश्वासन

केंद्रीय कृषि मंत्री ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत जैविक कृषि कार्यक्रम के लिए 7 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने तथा फार्म फेसिंग के लिए पृथक बजट स्वीकृत किए जाने का आश्वासन दिया।

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड को केंद्रपोषित योजनाओं के अंतर्गत विशेष रूप से धनराशि आवंटित किए जाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।

बैठक में कृषि महानिदेशक डा. आनंद श्रीवास्तव, निदेशक कृषि दिनेश सिंह, डा. रतन कुमार, डा. सुरेश राम एवं महेन्द्र पाल उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp