Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

मऊ में महिला से छिनैती का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मऊ में महिला से छिनैती का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मऊ में महिला से छिनैती का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने महिला से छिनैती के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शनिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी सूरज कुमार के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी घोसी में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीली धातु की एक चेन, अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, सूरज कुमार हरदौल, थाना दोहरीघाट का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त को गोफा शिव मंदिर के पास एक महिला से छिनैती की घटना हुई थी। जांच के दौरान सूरज कुमार का नाम सामने आया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक स्थान पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि इस दौरान सूरज ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और घायल अवस्था में तत्काल सीएचसी घोसी पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp