Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित

सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित

सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित

280 पात्र महिला श्रमिकों, पुरुषों एवं बच्चों को वितरित की गईं पोषण, स्वच्छता व शैक्षणिक किट

अल्मोड़ा। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के धौलाघाट स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को श्रम विभाग की ओर से श्रमिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 280 पंजीकृत पात्र लाभार्थियों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इनमें महिला और पुरुष श्रमिकों के साथ बच्चे भी शामिल रहे। लाभार्थियों को पोषण किट, स्वच्छता किट और शैक्षणिक सामग्री किट प्रदान की गई।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के विकास और निर्माण कार्यों में श्रमिकों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि श्रमिक अपने परिश्रम से राज्य के विकास की आधारशिला मजबूत कर रहे हैं, ऐसे में उनके हितों की सुरक्षा और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

रेखा आर्या ने बताया कि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से निर्माण श्रमिकों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें विवाह सहायता, प्रसूति सहायता, मृत्यु के बाद आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति, कौशल विकास और श्रमिक स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य इन योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पात्र श्रमिकों तक भी पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी पात्र श्रमिक को सरकारी योजनाओं से वंचित न रहना पड़े। साथ ही उन्होंने श्रमिकों के पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिला श्रम अधिकारी आशा पुरोहित, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी सहित गोपाल खोलिया, विपिन पाठक, हरीश रौतेला, जगदीश आर्य, कैलाश गोस्वामी, नरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र मेहरा और प्रीती जोशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp